3 राउंड तक चले कांटेदार मुकाबले में पोंगसिरी को क्लेंसी के खिलाफ मिली बड़ी जीत

Pongsiri PK Saenchai Muaythaigym Sean-Clancy

4 बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पोंगसिरी पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम ने ONE Super Series मॉय थाई बेंटमवेट डिविजन में धमाकेदार एंट्री ली है।

29 वर्षीय स्टार ने शुक्रवार, 11 सितंबर को हुए ONE: A NEW BREED II के मेन इवेंट में जबरदस्त अंदाज में WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन शॉन “क्लबर” क्लेंसी के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

Pongsiri PK Saenchai Muaythaigym Sean Clancy 1920X1280 23.jpg

शुरुआती सेकंडों में ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे दोनों पूर्व वर्ल्ड चैंपियंस बॉक्सिंग करते हुए एक-दूसरे की स्किल्स को टेस्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।

पोंगसिरी और क्लेंसी दोनों एथलीट्स अपने हाथों का उपयोग कर रहे थे। एक तरफ “क्लबर” लेफ्ट हुक्स और अपरकट्स लगाने पर जोर दे रहे थे तो वहीं PK.Saenchai Muaythaigym के प्रतिनिधि हुक्स और जैब्स लगाने पर अधिक ध्यान दे रहे थे।

आक्रामक शुरुआत के कुछ समय बाद दोनों अपने-अपने गेम प्लान के तहत आगे बढ़े और हर तरह के मूव्स लगाने की कोशिश करने लगे। पोंगसिरी ने बॉक्सिंग के साथ लो किक्स और एल्बोज़ लगानी शुरू कीं और आयरिश स्टार ने भी कुछ इसी तरह का अटैक किया।

लेकिन थाई सुपरस्टार के एक दमदार लेफ्ट हुक ने “क्लबर” को हिलाकर रख दिया था और आयरिश स्टार को रोप्स की तरफ धकेलकर पंचों की बरसात कर दी।

Pongsiri PK Saenchai Muaythaigym Sean Clancy 1920X1280 17.jpg

इसके बावजूद आयरलैंड के स्ट्राइकर मजबूती से मैच में डटे रहे और मुकाबले को दूसरे राउंड तक खींच ले गए।

31 वर्षीय स्टार पोंगसिरी के चेहरे पर जोरदार पंच लगाने के साथ लो किक्स से उनकी जांघ को भी क्षति पहुंचा रहे थे। ऐसा प्रतीत होने लगा था कि क्लेंसी मैच में वापसी कर चुके हैं लेकिन पोंगसिरी द्वारा लगाए गए लेफ्ट हुक और राइट एल्बो के प्रभाव से उन्हें मजबूरन बैकफुट पर जाना पड़ा और इसी बीच मैच का पहला नॉकडाउन भी देखने को मिला।

प्री-बाउट इंटरव्यू में क्लेंसी ने कहा था कि उन्हें पोंगसिरी से डर नहीं लगता और रेफरी द्वारा 8 काउंट के बाद वो एक बार फिर मैच को जारी रखने के लिए तैयार थे। इससे उन्होंने साबित किया कि इंटरव्यू में उनके द्वारा कहा गया एक-एक शब्द सच था।

“क्लबर” द्वारा लगाए गए बॉक्सिंग कॉम्बिनेशन ने पोंगसिरी को काफी क्षति पहुंचाई और उसके बाद जोरदार अपरकट भी लगाया। PK.Saenchai Muaythaigym के मेंबर ने खुद को डिफेंड करने के साथ काउंटर अटैक करने की कोशिश भी की लेकिन ये मैच का ऐसा दौर था, जब उनकी अधिकतर स्ट्राइक्स मिस हो रही थीं।

लेकिन राउंड के आखिरी मिनट में पोंगसिरी की खतरनाक एल्बो एकदम सटीक निशाने पर जाकर लैंड हुई और उसके बाद क्लेंसी ने भी कुछ एल्बोज़ को लैंड करवाया था।

Sean Clancy sneaks a punch in on Pongsiri

तीसरे राउंड की शुरुआत में क्लेंसी ने बेहद आक्रामक रुख अपनाया। उनके पंच पोंगसिरी की बॉडी को काफी क्षति पहुंचा रहे थे और उसके बाद उन्होंने अपरकट्स भी लगाए।

ऐसा प्रतीत होने लगा था कि थाई सुपरस्टार को अब थकावट होने लगी है। इसका मतलब ये था कि पोंगसिरी को अब जीत के लिए अपना बेस्ट प्रदर्शन करना होगा।

पोंगसिरी ऐसा करने में सफल रहे और आखिरी मिनट में धमाकेदार अंदाज में वापसी की। उन्होंने “क्लबर” पर तब तक पंच लगाने जारी रखे, जब तक रेफरी ने मैच को बीच में रोक नहीं दिया और आयरिश स्टार के चेकअप के लिए रिंग में डॉक्टर को भी बुलाया गया।

डॉक्टर द्वारा हल्के चेकअप के बाद मैच को दोबारा शुरू किया गया। क्लेंसी ने आगे आकर मैच का परिणाम अपने पक्ष में लाने की एक आखिरी कोशिश की लेकिन पोंगसिरी की एक हाई किक के प्रभाव के बाद वो अपनी लय से भटके हुए नजर आए।

Pongsiri defeats Sean Clancy in their Muay Thai bantamweight fight

अंत में तीनों जजों ने पोंगसिरी के पक्ष में फैसला सुनाया, जिनका रिकॉर्ड अब 154-33-11 का हो गया है और ये उनकी ONE में पहली जीत भी रही। साथ ही उन्होंने मॉय थाई बेंटमवेट डिविजन के सभी एथलीट्स को एक कड़ा संदेश दिया है कि बेंटमवेट डिविजन में हराना उन्हें इतना आसान नहीं है।

ये भी पढ़ें: ONE: A NEW BREED II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, पोंगसिरी vs क्लेंसी

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.