शॉन क्लेंसी का दावा: ‘मेरे लिए पोंगसिरी जैसे स्टार को हराना बहुत बड़ी बात होगी’

WBC Muay Thai World Champion Sean Clancy

WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन शॉन “क्लबर” क्लेंसी ने साल 2019 में खूब कामयाबी हासिल की। अब वो उसी लय को ONE Championship में जारी रखने के लिए बेताब होंगे।

शुक्रवार, 11 सितंबर को आने वाले प्री-रिकॉर्डेड इवेंट ONE: A NEW BREED II में आयरिश स्टार अपना प्रोमोशनल डेब्यू करेंगे।

इस इवेंट में क्लेंसी का सामना चार बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पोंगसिरी पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम से ONE Super Series मॉय थाई बेंटमवेट मुकाबले में होगा।

वर्ल्ड चैंपियन बनाम वर्ल्ड चैंपियन की ये बाउट शो का मेन इवेंट होगी। इसके अलावा क्लेंसी प्रोमोशन की ऑल-स्ट्राइकिंग ब्रांच, ONE Super Series में मुकाबला करने वाले आयरलैंड के पहले एथलीट बनकर इतिहास रचेंगे।

31 वर्षीय स्टार ने कहा, “अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए ONE Championship जैसी बड़ी स्टेज से बेहतर और कोई जगह नहीं हो सकती।”

The Home Of Martial Arts में दस्तक देनेे से पहले क्लेंसी ने मॉय थाई की दुनिया में काफी नाम कमाया है।

31 वर्षीय एथलीट ने 2019 में WBC इंटरनेशनल टाइटल, चार महीने बाद WBC सुपर-लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप और बाद में WBC मॉय थाई फाइटर ऑफ द ईयर का खिताब अपने नाम किया।

इस दौरान उन्होंने 43-20-1 का प्रोफेशनल रिकॉर्ड स्थापित किया और उन्हें ONE Championship में आने का मौका मिला।

क्लेंसी ने कहा, “तैयारी में खून-पसीना, आंसू सब कुछ लगता है। सालों की तपस्या की वजह से इस पल को जी पा रहा हूं।”

“बड़ी स्टेज पर अपनी स्किल्स को टेस्ट और अपने देश का प्रतिनिधित्व करना, इस बात को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। ये हर फाइटर के लिए बहुत बड़ी बात है।”

एक तरफ जहां “क्लबर” अपने प्रोमोशनल डेब्यू को यादगार बनाने की कोशिश करेंगे तो वहीं उनके प्रतिद्वंदी इस सपने को तोड़ने और खुद को जीत की लय में लाने के लिए हर जतन करेंगे।

पोंगसिरी, जिनका 153-33-11 का प्रोफेशनल रिकॉर्ड है, की The Home Of Martial Arts में शुरुआत काफी कठिन रही है।

PK.Saenchai Muaythaigym के प्रतिनिधि ने फेदरवेट डिविजन में कदम रखा, जो कि उनके लिए निराशा लेकर आया। वो अपने विरोधियों की रीच, लंबाई और ताकत से मात खा बैठे और लगातार दो मुकाबला हार गए।



निराशाजनक नतीजों की वजह से पोंगसिरी ने एक डिविजन नीचे जाने का फैसला किया और अब वो अपने नेचुरल भार वर्ग में मुकाबला करेंगे। क्लेंसी को इस बात का अंदाजा है कि पोंगसिरी बेंटमवेट डिविजन में जीत के साथ शुरुआत करने की हर संभव कोशिश करेंगे।

आयरिश स्टार ने कहा, “पोंगसिरी काफी आक्रामक फाइटर हैं। उनके हाथों में काफी जान है और वो आगे बढ़ते रहते हैं।”

“वो पंच कॉम्बिनेशन लगाकर किक के साथ फिनिश करते हैं। वो एक जगह खड़े रहकर मुकाबला करने वाले मजबूत फाइटर हैं।

“ऐसा प्रतीत नहीं होता कि वो किसी डर के साथ उतरते हैं और मुझे इस चीज से कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं अक्सर लोगों को अपने बारे में कहता हूं ‘जिस आदमी को डर नहीं लगता, उससे डरकर रहना चाहिए।’ एक दूसरे के खतरों के बारे में पता होने के बावजूद हम रिंग में उतरेंगे।”

पोंगसिरी की तरह ही क्लेंसी भी ना डरने वाले प्रतियोगी हैं और वो भी बैकफुट पर जाना पसंद नहीं करते।

आयरलैंड की Siam Warriors और थाईलैंड की Yodyut Muay Thai टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले आयरिश स्टार अपने प्रतिद्वंदी के सामने रहकर स्ट्राइक्स लगाना पसंद करते हैं।

उन्होंने कहा, “मेरा फाइटिंग स्टाइल लगातार आगे बढ़ने का है। जिंदगी में भी आपको निरंतर बढ़ते रहना होता है। मेरे दिमाग में सिर्फ आगे बढ़ने की बात है।”

“आपको इस बात का ध्यान देना है कि हर पल पंचिंग, किकिंग या थ्रोइंग किसी भी चीज से जवाब जरूर देना है। मेरे खास हथियार यही है कि जो उस समय दिमाग में आएगा, वही हिट करूंगा।”

दोनों का स्टाइल आगे बढ़ने का है और वो ONE के बेंटमवेट डिविजन पर अपनी जबरदस्त छाप छोड़ना चाहते हैं।

“क्लबर” इस मौके को पूरी तरह से भुनाने की कोशिश में होंगे। पोंगसिरी जैसे एथलीट पर जीत के साथ वो डिविजन की रैंकिंग्स में अपना नाम बना सकते हैं। साथ ही साथ वो भार वर्ग के बाकी एथलीट्स को एक कड़ा संदेश भेज सकते हैं।

क्लेंसी ने कहा, “जीत ही सब कुछ है क्योंकि इससे पता चलता है कि आप क्या हैं। इससे आपकी स्किल्स, तैयारी और ट्रेनिंग सभी चीज़ों का अंदाजा होता है।”

“ग्लोबल स्टेज पर जीतने की खुशी को शब्दों में बताया नहीं जा सकता। पोंगसिरी जैसे नामी स्टार को हराना मेरे लिए बहुत बड़ी बात होगी और ये साबित करेगी कि मैं डिविजन के बाकी बड़े नामों के लिए तैयार हूं।”

ये भी पढ़ें: ONE बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन पर एक नजर

न्यूज़ में और

Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs