ONE: A NEW BREED II की टॉप हाइलाइट्स

Pongsiri PK.Saenchai Muaythaigym Sean Clancy

‘A NEW BREED’ इवेंट सीरीज के साथ ONE Championship ने दुनिया भर के फैंस का खूब मनोरंजन किया।

ONE: A NEW BREED II में हुई सभी छह बाउट्स ने फैंस को कई सारे यादगार पल दिए, लेकिन शो में ऐसे भी पल दिखे, जो सभी को लंबे समय तक याद रहने वाले हैं।

शुक्रवार, 11 सितंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से प्रसारित हुए प्री-रिकॉर्डेड इवेंट में धमाकेदार डेब्यू, हाइलाइट-रील फिनिश और लाजवाब एक्शन देखने को मिला, आइए शो की टॉप 3 हाइलाइट्स पर नजर डालते हैं।

#1 पोंगसिरी की एकतरफा जीत

पोंगसिरी पीके.साइन्चे मॉय थाईजिम और शॉन “क्लबर” क्लेंसी ने ONE Super Series मॉय थाई बेंटमवेट मेन इवेंट मुकाबले में अपना पूरा दमखम लगा दिया था।

मैच के पहले राउंड में पोंगसिरी की सटीकता देखने को मिली। थाई स्टार ने आगे बढ़कर प्रेशर बनाते हुए अपने विरोधी को लगातार पीछे धकेला और दमदार राइट हैंड और लेफ्ट हुक लगाकर अंक जुटाए।

दूसरे राउंड में मैच का सबसे निर्णायक पल देखने को मिला, जब पोंगसिरी ने नॉकडाउन किया था। एक जोरदार लेफ्ट हुक ने क्लेंसी को हिलाकर रख दिया और उसके बाद लगी एल्बो के कारण वो नीचे गिर पड़े।

तीसरे राउंड की शुरुआत में “क्लबर” को पता था कि वो काफी पिछड़ रहे हैं और उन्होंने पूरी ताकत झोंक दी। आखिरी राउंड में पोंगसिरी थोड़े धीमे पड़ गए, जिसका फायदा उठाते हुए WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने थाई स्टार के शरीर पर अच्छे शॉट्स लगाए।

पोंगसिरी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की। इस मुकाबले को 2020 के सबसे बेहतरीन मॉय थाई मैचों के रूप में याद रखा जाएगा।



#2 सुपरलैक का दमदार प्रदर्शन

फाहदी “द ग्लैडिएटर” खालेद रिंग में अपना सब कुछ झोंकने के लिए उतरे थे, लेकिन #2-रैंक के फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर “द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियातमू9 ने अपने प्रदर्शन से तीन राउंड के मुकाबले को अपने नाम किए।

ट्यूनीशिाई एथलीट ने तेज-तर्रार पहले राउंड में राइट क्रॉस-लेफ्ट हुक के दम पर अंक अर्जित किया, जिसमें सुपरलैक को हैरान कर दिया था।

हालांकि, सुपरलैक ने जरूरी बदलाव करते हुए आखिरी दो राउंड्स में अपने प्रदर्शन को सुधारा। “द किकिंग मशीन” ने दूसरे राउंड की शुरुआत में एक जबरदस्त नी अपने विरोधी के मिडसेक्शन पर मारी। उसके बाद सुपरलैक ने अपने उपनाम पर खरा उतरते हुए खालेद के अगले हाथ पर जमकर राइट किक्स मारीं।

सुपरलैक की किक्स और मूवमेंट आखिरी राउंड में भी जारी रहा, ऐसे में “द ग्लैडिएटर” के लिए अंक जुटाना काफी मुश्किल हो गया। Kiatmoo9 Gym के प्रतिनिधि ने काफी कोशिश की, लेकिन वो नाकाम रहे।

सुपरलैक के दमदार प्रदर्शन की वजह से उन्होंने सर्वसम्मत निर्णय से जीत पाई।

#3 सुपरगर्ल का धमाकेदार डेब्यू

वंडरगर्ल फेयरटेक्स ने पिछले महीने ONE: NO SURRENDER III में डेब्यू करते मैच जीता था। उनकी छोटी बहन सुपरगर्ल जारूनसाक मॉयथाई ने भी अपने प्रोमोशनल डेब्यू मैच में भी कुछ ऐसा ही प्रदर्शन किया।

अर्जेंटीना की मिलाग्रोस लोपेज़ ने आक्रामक शुरुआत की ताकि वो अपनी 16 वर्षीय प्रतिद्वंदी पर दबाव बना सकें। लेकिन सुपरगर्ल ने तुरंत अपनी टाइमिंग हासिल कर ली। जैसे ही लोपेज़ ने राइट किक लगाई, सुपरगर्ल ने स्ट्रेट राइट हैंड लगाकर उन्हें मैट पर गिरा दिया।

अर्जेंटीनी एथलीट ने रेफरी के काउंट का जवाब दिया और फिर से मुकाबला करने लगीं, लेकिन Jaroonsak Muaythai जिम की प्रतिनिधि ने मैच खत्म करने वाले कॉम्बिनेशन लगाए। उन्होंने लेफ्ट जैब, राइट क्रॉस लगाया जोकि लोपेज़ के चेहरे पर जा लगा। लोपेज़ तुरंत मैट पर गिरीं और रेफरी ने मैच समाप्ति की घोषणा कर दी।

60 सेकंड में जीत हासिल करने वाली सुपरगर्ल ने अपने प्रोफेशनल रिकॉर्ड को 38-5-1 कर लिया है।

ये भी पढ़ें: ONE: A NEW BREED III का पूरा बाउट कार्ड सामने आया

मॉय थाई में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142