ONE Friday Fights 29 में सेकसन ने ONE कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया, अमीनीपोर ने भी बड़ी जीत दर्ज की

BB 4257

कॉम्बैट खेलों के फैंस ने अब तक ONE Championship की Friday Fights सीरीज को बहुत प्यार दिया है।

ONE Friday Fights 29 में MMA, किकबॉक्सिंग और मॉय थाई के मुकाबलों में शामिल सभी 24 एथलीट्स ने 1 लाख यूएस डॉलर्स का कॉन्ट्रैक्ट पाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास किया।

इवेंट का आयोजन हर बार की तरह बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में हुआ, जहां मैचों में कई फिनिश के अलावा कांटेदार टक्कर भी देखने को मिली।

यहां आप जान सकते हैं कि शुक्रवार, 18 अगस्त को हुए ONE Friday Fights 29 में क्या-क्या हुआ।

सेकसन ने अराया को हराकर ONE से कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया

सेकसन ओर क्वान मुआंग ने इसाक अराया को दूसरे राउंड में नॉकआउट करते हुए ONE के ग्लोबल स्टेज पर फाइट करने के लिए 1 लाख यूएस डॉलर्स का कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर लिया है।

“द मैन हू यील्ड्स टू नो वन” ने 140-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच के पहले राउंड में में अपने स्पैनिश प्रतिद्वंदी की मूवमेंट को परखते हुए ऐसे दिखाया जैसे अराया उन्हें हरा सकते हैं।

सेकसन ने डेब्यू कर रहे अराया को स्ट्रेट राइट हैंड लगाकर झकझोरा और दूसरे राउंड में ज्यादा आक्रामक अंदाज में मूव्स लगाए।

सेकसन ने किक्स, एल्बो स्ट्राइक्स और उसके बाद पंच लगाते हुए अपने प्रतिद्वंदी को नॉकडाउन किया और मैच दोबारा शुरू होने के बाद अराया की ओर आते हुए स्ट्राइक्स लगाईं।

सेकसन के एक और स्ट्रेट राइट ने दूसरे राउंड में 46 सेकंड के समय पर अपने विरोधी को फिनिश किया और इस जीत के साथ उनका रिकॉर्ड 198-74 का हो गया है।

वो अब ONE के ग्लोबल स्टेज पर अपने 5-0 के अपराजित रिकॉर्ड को कायम रखना चाहेंगे।

डुआंगसोमपोंग ने फ्लाइवेट मुकाबले में पेडंग को हराया

BA 10

डुआंगसोमपोंग जित्मुआंगनोन और पेडंग कियटसोंग्रिट ने फ्लाइवेट मॉय थाई मुकाबले में जीत के लिए पूरी ताकत लगाई, लेकिन अंत में डुआंगसोमपोंग ने विजय प्राप्त की।

थाई एथलीट ने मैच की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की, जहां उन्होंने पेडंग पर हेड किक्स लगाईं लेकिन उन्हें जवाबी हमले का शिकार भी बनना पड़ा।

डुआंगसोमपोंग ने इसी आक्रामकता को अपनाए रखा, जिसका फायदा उन्हें दूसरे राउंड में मिला। पेडंग अपने प्रतिद्वंदी को रोप की तरफ धकेलने में सफल रहे, मगर Jitmuangnon Team के प्रतिनिधि ने दिलेरी से उनकी स्ट्राइक्स के प्रभाव को झेला।

अंतिम राउंड में दोनों स्टार्स के बीच कांटेदार टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में डुआंगसोमपोंग ने सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज करने में सफलता पाई। इस जीत के साथ उनका रिकॉर्ड 72-11 का हो गया है।

कोमावट ने पैनरिट पर बहुमत निर्णय से जीत हासिल की

BA 0492

कोमावट एफए ग्रुप और पैनरिट लुक्जाओमेसाइवारी के 143-पाउंड कैचवेट मुकाबले में एल्बोज़, किक्स, पंच और नी स्ट्राइक्स भी देखी गईं, जो इस मॉय थाई फाइट में रोमांच भर रही थीं।

अंत में कोमावट ने जजों को प्रभावित करने में सफलता पाकर बहुमत निर्णय से अपनी जीत सुनिश्चित की।

दोनों थाई स्टार्स पीछे हटने का नाम नहीं ले रहे थे और अधिकांश समय एक-दूसरे के करीब रहकर खतरनाक मूव्स लगाए। प्रभावशाली मूव्स लगे, दोनों की ठोड़ी की कड़ी परीक्षा ली गई, लेकिन कोई हार मानने को तैयार नहीं था। यहां तक कि 3 राउंड के एक्शन के बाद जजों के लिए फैसला सुनाना भी मुश्किल था।

3 में से 2 जजों ने कोमावट के पक्ष में फैसला सुनाया, जिससे अब उनका मॉय थाई रिकॉर्ड 49-13 का हो गया है।

पेटथुआहिन ने डेब्यू मैच में पोंगसिरी को चौंकाया

पेटथुआहिन जित्मुआंगनोन की आक्रामकता ने उन्हें 128-पाउंड कैचवेट मुकाबले में पोंगसिरी सोर जोर विचिटपाड्रिउ पर जीत दिलाई है, लेकिन उनके हमवतन एथलीट अंत तक मैच में बने रहे।

पहले राउंड में डेब्यू कर रहे पेटथुआहिन ने लो किक्स और पंचों की मदद से पोंगसिरी को लय से भटकाया। वहीं दूसरे राउंड की शुरुआत में भी बढ़त पेटथुआहिन के हाथों में रही, लेकिन पोंगसिरी ने कुछ देर बाद ही लय प्राप्त कर ली थी।

मुकाबला बहुत करीबी बन चुका था और तीसरे राउंड में दोनों एथलीट्स ने अपने गार्ड को नीचे करते हुए केवल अटैक करने पर ध्यान दिया। इस बीच Jitmuangnon टीम के प्रतिनिधि के अधिक शॉट्स लैंड हुए और अंत में उन्होंने राइट हैंड लगाते हुए नॉकडाउन भी स्कोर किया था।

तीनों जजों ने पेटथुआहिन के पक्ष में फैसला सुनाया और ये उनकी ONE Friday Fights में पहली जीत रही।

सिंगडोमथोंग ने सुराचाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

https://www.instagram.com/p/CwF1YWzNvyk/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

सिंगडोमथोंग नोकजीनलैडक्राबांग ने 126-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में सुराचाई सोर सोमाई को हराकर ONE Friday Fights में अपने रिकॉर्ड को 2-0 पर पहुंचा दिया है।

सुराचाई के लिए शुरुआत अच्छी रही, लेकिन कुछ देर बाद ही सिंगडोमथोंग की स्ट्राइक्स भी सटीक निशाने पर लैंड होने लगी थीं।

पहले राउंड के मध्य में एक शॉर्ट काउंटर एल्बो लगाकर Nokjeanladkrabang टीम के प्रतिनिधि ने अपने प्रतिद्वंदी को नॉकडाउन किया और यहां से मैच एक ही दिशा में आगे बढ़ा।

हालांकि सुराचाई ने भी खूब प्रयास किया, लेकिन सिंगडोमथोंग के मूव्स बेहतर तरीके से लैंड हो रहे थे।

अंतिम राउंड में दोनों के बीच फिनिश हासिल करने की होड़ लगी थी, लेकिन इस कांटेदार टक्कर के बीच सिंगडोमथोंग के मूव्स अधिक प्रभावशाली रहे। इस कारण उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया गया और अब उनका रिकॉर्ड 77-18 पर पहुंच गया है।

फेस ने पेट्राफा को 3 राउंड तक चले मैच में हराया

फेस इरावन ने ONE डेब्यू में पेट्राफा सोर सोपिट को झकझोरते हुए बहुमत निर्णय से जीत हासिल की है।

दोनों एथलीट्स ने 122-पाउंड कैचवेट मॉय थाई बाउट में 9 मिनट तक चले एक्शन के दौरान एक-दूसरे के सिर को खूब क्षति पहुंचाई। मगर पहले राउंड में लगी एक सटीक हाई किक से फेस को जीत नजर आने लगी थी।

जैसे ही पेट्राफा लेफ्ट हुक लगाने के लिए आगे आए, तभी फेस ने अपने विरोधी के सिर पर लेफ्ट किक लगा दी। Sor Sorpit टीम के स्टार 8-काउंट का जवाब देने में सफल रहे, लेकिन ज्यादा देर रिंग में नहीं टिक पाए।

फेस ने करीबी मुकाबले को जीतने में सफलता पाई, जिससे अब उनका स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड 75-14 का हो गया है।

अमीनीपोर ने पोंगसिरी को हराया

फारिया अमीनीपोर के शानदार बॉक्सिंग गेम ने बेंटमवेट मॉय थाई बाउट में उन्हें पोंगसिरी पीके साइन्चाई पर बड़ी जीत दिलाई।

अपराजित स्ट्राइकर ने पंचिंग स्किल्स के दम पर थाई एथलीट को अपनी ओर आने से रोका और इसी दौरान पोंगसिरी को जबड़े और बॉडी पर खतरनाक स्ट्राइक्स भी लगाईं।

PK Saenchai Muaythai Gym के प्रतिनिधि पीछे हटने को तैयार नहीं थे। उन्होंने हुक्स के प्रभाव से लड़खड़ाने के बावजूद फ्रंट-फुट पर आने की रणनीति नहीं छोड़ी।

दुर्भाग्यवश, 2 बार के लुम्पिनी स्टेडियम मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन के लिए मुश्किलें कम नहीं हो रही थीं। ईरानी एथलीट ने अटैक जारी रखते हुए तीनों जजों को प्रभावित करने में सफलता पाई।

ONE Friday Fights में लगातार चौथी जीत के बाद अमीनीपोर का रिकॉर्ड 15-0 पर पहुंच गया है।

ओसमानोव ने करौमी को परास्त किया

एल्ब्रस ओसमानोव ने ONE में अभी तक अपना सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए बेंटमवेट किकबॉक्सिंग मुकाबले में वैल करौमी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया।

स्ट्राइकिंग स्टार्स ने पहले राउंड की शुरुआत में फ्रंट-फुट पर रहकर अटैक किया, लेकिन ओसमानोव की स्ट्राइक्स ने मुकाबले में बड़ा अंतर पैदा किया।

“द समुराई” ने अपने विरोधी से उचित दूरी बनाए रखी और उनका आत्मविश्वास बढ़ता जा रहा था। इस बीच उन्होंने लेफ्ट हुक लगाकर करौमी को झकझोर दिया था।

तीसरे राउंड में भी ओसमानोव ने बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ फाइट जारी रखी। उन्होंने खतरनाक स्पिनिंग बैकफिस्ट लगाकर अपने डच-मोरक्कन प्रतिद्वंदी को नॉकडाउन किया।

अपराजित रूसी एथलीट की ओर से लगातार दबाव बनाने की कोशिश के लिए जजों ने उन्हें विजेता घोषित किया। अब उनका ONE रिकॉर्ड 3-0 और करियर रिकॉर्ड 9-0 का हो गया है।

रैम्बोंग ने सिल्वा को क्षतिग्रस्त करते हुए तकनीकी नॉकआउट से हराया

BA 6200

128-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में होमटाउन हीरो रैम्बोंग सोर थेरापैट ने ब्राजीलियाई स्टार नोएलिसन सिल्वा पर शानदार जीत दर्ज की है।

रैम्बोंग ने साउथपॉ स्टांस में आकर लगातार कई स्ट्रेट लेफ्ट को लैंड कराया। इसके अलावा उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी की बॉडी पर दमदार किक्स भी लगाईं।

निरंतर लग रहीं स्ट्राइक्स जल्द मैच को समाप्त करने वाली थीं। 2 राउंड के खतरनाक एक्शन के बाद सिल्वा तीसरे राउंड में फाइट को जारी नहीं रख पाए।

इस कारण रैम्बोंग को तकनीकी नॉकआउट से विजेता घोषित किया गया और ये उनका ONE Friday Fights में दूसरा फिनिश रहा।

यू ने हैनसेन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

एटमवेट मॉय थाई बाउट में सेलेस्ट हैनसेन के खिलाफ मैच में यू यौ पुई ने क्षण भर के लिए भी बैकफुट पर जाने के बारे में नहीं सोचा। इसी वजह से वो ONE Friday Fights में लगातार चौथी जीत दर्ज कर पाई हैं।

30 वर्षीय स्टार ने पुश किक्स के जरिए ऑस्ट्रेलियाई एथलीट के डिफेंस को कमजोर किया। उसके बाद हाई और लो स्ट्राइक्स लगाते हुए हैनसेन को सोचने पर मजबूर किया।

यू ने किक्स की मदद से हैनसेन को थकाने में सफलता पाई और समय बीतने के साथ Fairtex Training Center और Phuket Singha टीम की प्रतिनिधि की मुश्किलें बढ़ाती रहीं।

इस शानदार प्रदर्शन के लिए जजों ने चीनी एथलीट के पक्ष में फैसला सुनाया, जिससे उनका रिकॉर्ड 26-2 पर पहुंच गया है।

थानी ने खासेव को दूसरे राउंड में सबमिशन से हराया

अगिलान थानी ने वेल्टरवेट MMA मुकाबले में मागोमेदमुराद खासेव को सबमिशन से हराया और पिछले 5 साल में ऐसा पहली बार हुआ है, जब थानी ने लगातार 2 जीत दर्ज की हैं।

“एलीगेटर” ने शुरुआत से रूसी एथलीट पर दबाव बनाने का प्रयास किया, जहां उन्हें खासेव के खतरनाक रेसलिंग गेम का सामना करना पड़ा था।

दूसरे राउंड में थानी ने अपनी छाप छोड़ने की कोशिश की और उन्हें टेकडाउन करने में सफलता भी पाई।

यहां से मलेशियाई एथलीट ने सब्र से काम लेकर सही मौके का इंतज़ार किया। उन्होंने अवसर मिलते ही दूसरे राउंड में रीयर-नेकेड चोक लगाकर 3 मिनट 14 सेकंड के समय पर जीत सुनिश्चित की।

ये उनके प्रोफेशनल MMA करियर की 13वीं जीत रही।

ऊरजाक ने चेलबाएव को फिनिश किया

चयान ऊरजाक और आंद्रे चेलबाएव के फ्लाइवेट MMA मैच से इवेंट की शुरुआत हुई, जिसमें चेलबाएव ने बड़ी जीत हासिल की।

ऊरजाक ने ONE Friday Fights में अपने दूसरे मैच में बिना समय गंवाए शुरुआत से कॉम्बिनेशंस को लैंड करवाने पर ध्यान दिया।

मंगोलियाई-रूसी स्टार ने अपने प्रतिद्वंदी की मूवमेंट को परखा और लगातार उन्हें खतरनाक स्ट्राइक्स का शिकार बनाया।

चेलबाएव ने अपने बॉक्सिंग गेम की मदद से वापसी का प्रयास किया, लेकिन ऊरजाक की ताकत के सामने उनकी एक ना चली। इसलिए वो तीसरे राउंड में फाइट को जारी नहीं रख पाए।

ये ऊरजाक की ONE में दूसरी जीत रही, जिससे उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 7-2 का हो गया है।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)