इन 5 कारणों से 26 सितंबर को ONE Friday Fights 126 देखना ना भूलें

Nico Carrillo Nabil Anane ONE 170 137

ONE Championship साल के सबसे बेहतरीन एशिया प्राइमटाइम इवेंट्स में से एक के आयोजन के लिए तैयार है। 26 सिंतबर को बैंकॉक, थाईलैंड से ONE Friday Fights 126 का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

इस धमाकेदार इवेंट में बड़े नामों की वापसी, पुरानी प्रतिद्वंदिता और कई सारे उभरते हुए स्टार्स छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने का प्रयास करते हुए मेन रोस्टर का हिस्सा बनना चाहेंगे।

मॉय थाई और किकबॉक्सिंग की 12 शानदार फाइट्स में लाजवाब एक्शन देखने को मिलेगा। इससे पहले जानते हैं कि क्यों ये शो सभी फैंस को जरूर देखना चाहिए।

#1 नबील अनाने और शैडो नए खेलों में देंगे दस्तक

अनडिस्प्यूटेड ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नबील अनाने दो खेलों में खिताब हासिल करने की शुरुआत करेंगे, जब वो किकबॉक्सिंग डेब्यू करते हुए पूर्व ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन इलियास एनाहाचि का सामना करेंगे।

अगर अनाने दो रैंक के कंटेंडर के खिलाफ जीत हासिल करते हैं तो तुरंत ही वो खिताब हासिल करने की तरफ तेजी से कदम बढ़ा देंगे। वहीं एनाहाचि को जीत मिली तो वो ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच पाने के बेहद करीब आ जाएंगे।

वहीं शैडो सिंघा माविन शॉर्ट नोटिस पर को-मेन इवेंट में तवनचाई पीके साइन्चाई की जगह लेंगे, जो कि चोट की वजह से बाहर हो गए हैं।

शैडो हाल ही में हुए ONE Fight Night 35 में #2 रैंक के फेदरवेट मॉय थाई कंटेंडर बैमपारा कौयाटे को स्पिनिंग बैकफिस्ट नॉकआउट कर चुके हैं। अब उनका सामना ONE के बैनर तले अपने पहले किकबॉक्सिंग मैच में चीनी सनसनी लिउ मेंगयैंग से होगा।

लिउ अपने डेब्यू मैच में मौजूदा ONE अंतरिम फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन मासाकी नोइरी को हरा चुके हैं तो वहीं शैडो ने टॉप स्टार्स के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया है।

#2 दिग्गज सैम-ए की वापसी

जब भी सैम-ए गैयानघादाओ मुकाबले के लिए उतरते हैं तो फैंस को जबरदस्त मैच देखने को मिलते हैं।

दो खेलों और दो डिविजन के पूर्व चैंपियन व 375 करियर जीतों के साथ थाईलैंड के सबसे मशहूर दिग्गज का सामना स्ट्रॉवेट मॉय थाई मुकाबले में म्यांमार के थॉ लिन टेट से होगा।

थॉ लिन टेट लगातार चार मैचों में जीत के बाद इस मुकाबले में उतरेंगे और अगर उन्हें यहां जीत मिली तो उनका करियर रॉकेट की रफ्तार से आगे बढ़ जाएगा।

वहीं सैम-ए के पास दिखाने का मौका है कि वो अब भी युवा स्टार्स के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं।

#3 धमाकेदार रीमैच में दिखेगा यादगार एक्शन

दो रीमैचों में अपनी पुरानी प्रतिद्वंदिता उजागर होगी।

ONE Friday Fights 120 के करीबी मुकाबले के बाद फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में एक बार फिर से योडलैकपेट ओर अटचारिया का सामना पोमपेट पैंथोंगजिम से होगा।

“द डेस्ट्रॉयर” ने अपने हमवतन एथलीट को करीबी मैच में विभाजित निर्णय से धूल चटाई थी, लेकिन पोमपेट ने उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर दी थीं।

वहीं “फाइटिंग रूस्टर” झांग पेइमियान स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग रीमैच में रुई बोटेल्हो से भिड़ेंगे, जहां झांग को करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।

झांग अब दिखाने चाहेंगे कि अब करीब दो साल बाद उनमें काफी सुधार हुआ है और वो पुर्तगाली स्ट्राइकर की जीत एक तुक्का मात्र थी।

#4 युवा स्टार्स दिखाएंगे ताकत

ONE Friday Fights 126 में तीन युवा सनसनी अपनी छाप छोड़ने के लिए तत्पर होंगे।

योनिस अनाने, 18 वर्षीय WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन और नबील के छोटे भाई, स्ट्रॉवेट मॉय थाई एक्शन में वापसी कर हूयन होआंग फी से टक्कर होंगे।

जून में हुए ONE Friday Fights 114 में शानदार डेब्यू के बाद वो अपनी लय को जारी रखने का प्रयास करेंगे।

इसके अतिरिक्त 17 वर्षीय एडम सोर डेचापैन ने इस साल के अपने दो मैचों में लाजवाब स्ट्राइकिंग और मजबूती का प्रदर्शन किया है।

थाई-मलेशियाई स्टार का सामना अब एटमवेट किकबॉक्सिंग में डेब्यू कर रहे जापानी स्टार टोमा कुरोदा से होगा। कुरोदा की बात करें तो वो पहले K-1 बेंटमवेट चैंपियन हैं और छह मैचों की जीत के लय के साथ आएंगे।

लगातार तीन मैचों को जीतने के बाद 20 वर्षीय जापानी स्ट्राइकर जुराई इशी वापसी कर रहे हैं।

पिछले दो मैचों में नॉकआउट से जीत हासिल करने के बाद अब उनकी टक्कर 21 वर्षीय फ्रेंच स्टार एंज़ो क्लैरिस से 120-पाउंड मॉय थाई मैच में हीगी, जो कि Team Mehdi Zatout में ट्रेनिंग करते हैं।

#5 सेकसन, सुआब्लैक, मुआंगथाई और कासेम करेंगे धमाका

आतिशी प्रदर्शन के लिए मशहूर सेकसन “द मैन हू यील्ड्स टू नो वन” ओर क्वानमुआंग वापसी करते हुए 140-पाउंड मॉय थाई मैच में सुआब्लैक टोर प्रान49 से टक्कर लेंगे।

लगातार आगे बढ़ने वाले स्टाइल और मजबूती के दम पर वो फैन फेवरेट एथलीट बन गए हैं। वहीं दो मैचों में हार के बाद सुआब्लैक पिछले मुकाबले से जीत की पटरी पर लौट आए हैं।

दोनों दिखाने चाहेंगे कि वो आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं।

सुआब्लैक जून महीने में संगारथिट लुकसाइकोंगडिन पर आई जीत के बाद अपने करियर की सबसे बड़ी जीत की तलाश में रहेंगे।

इस मैच के ठीक बाद मुआंगथाई पीके साइन्चाई की टक्कर बेलारूसी-फ्रेंच पावरहाउस अंतर कासेम से 140-पाउंड मॉय थाई मुकाबले में होगी।

“एल्बो ज़ोम्बी” को करीबी से प्रहार के लिए जाना जाता है और अपने पिछले तीन मैचों में जीत दर्ज कर चुके हैं। वहीं अंतर कासेम का प्रयास होगा कि वो लगातार पांचवीं जीत दर्ज करें।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty