ONE Friday Fights 147 के लिए सेकसन और पाकोर्न के धमाकेदार बेंटमवेट मॉय थाई मैच की घोषणा

collage

ONE Friday Fights 147 के लिए एक धमाकेदार बेंटमवेट मॉय थाई मैच का ऐलान किया गया है, जिसमें “द मैन हू यील्ड्स टू नो वन” सेकसन ओर क्वानमुआंग और पाकोर्न पीके साइन्चाई की टक्कर होगी।

20 मार्च को एशिया प्राइमटाइम पर बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से लाइव प्रसारित होने वाले शो में एक पुरानी प्रतिद्वंदिता अंजाम तक पहुंचेगी।

इन दोनों की पहली टक्कर 2014 में हुई थी। वहां सेकसन ने करीबी मैच में जीत हासिल की, मगर एक महीने के बाद पाकोर्न ने जीत दर्ज कर हिसाब बराबर कर दिया।

इनके बीच की जंग पिछले साल दिसंबर में हुए ONE Friday Fights 137 के लिए तय की गई थी, लेकिन सेकसन को चोट के चलते अपना नाम वापस लेना पड़ा। अब दोनों 2026 में भिड़ने के लिए तैयार हैं।

साल 2023 में ONE में आने के बाद से ही अपनी आक्रामकता की वजह से सेकसन फैंस के पसंदीदा फाइटर बन गए।

बैंकॉक निवासी ने फैंस का मन मोहते हुए जबरदस्त प्रतिद्वंदियों के खिलाफ अपनी ताकत और मजबूती के दम पर 10-1 का शानदार रिकॉर्ड बनाया।

थाई स्टार के करियर का सबसे खास पल 2024 में हुए ONE 168: Denver में आया, जब उन्होंने ब्रिटिश लैजेंड लियाम “हिटमैन” हैरिसन को दूसरे राउंड में हराकर 50,000 यूएस डॉलर का परफॉर्मेंस बोनस जीता।

हालांकि, ONE Fight Night 30 में असा “द अमेरिकन निंजा” टेन पॉ के खिलाफ दूसरे राउंड में आई TKO जीत से उनके विजय रथ पर विराम लगा। उस हार के बाद वो दो और मुकाबलों को गंवा बैठे।

अब वो अपने करियर को एक बार फिर पुनर्जीवित करना चाहते हैं।

लेकिन उनके सामने चुनौती बनकर खड़े होंगे पाकोर्न, जो खुद ONE में अपने आप को स्थापित करने का प्लान बनाए हुए हैं।

35 वर्षीय स्ट्राइकर का ONE Friday Fights करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। डेब्यू मैच में राफी बोहिच को पहले राउंड में नॉकआउट करने के बाद पांच बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन को फैबियो “सेंसेशनल” रीस के खिलाफ दूसरे राउंड में नॉकआउट हार झेलनी पड़ी।

पाकोर्न का फिर ONE Friday Fights 137 में सुआब्लैक से सामना हुआ। वो मैच के दौरान बेहद शानदार दिखे और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल करने में सफलता पाई।

सेकसन के खिलाफ आई जीत उन्हें बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन में काफी आगे बढ़ा सकती है और साथ ही उन्हें छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट जीतने के करीब ला देगी।

जब 20 मार्च को इन दो शानदार एथलीट्स की टक्कर होगी तो एक लाजवाब मैच देखने को मिलेगा।

न्यूज़ में और

Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.
Stamp Fairtex fires a teep on Selina Flores at ONE Fight Night 47