डेडुआंगलैक, ब्लैक पैंथर और बैटमैन ने ONE Friday Fights 35 में बड़ी जीत दर्ज की

Taiki Naito Dedduanglek Tded99 ONE Friday Fights 26 28

जबरदस्त एक्शन के मामले में ONE Friday Fights 34 की बराबरी कर पाना काफी कठिन था, जो पिछले हफ्ते लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में आयोजित हुआ था।

मगर शुक्रवार, 29 सितंबर को हुए ONE Friday Fights 35 के एक्शन से भी दुनिया भर के फैंस का खूब मनोरंजन हुआ।

एशियाई प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित हुए इवेंट में मॉय थाई, MMA और किकबॉक्सिंग मुकाबलों में शुरू से लेकर अंत तक धमाकेदार एक्शन देखा गया।

यहां जानिए ONE Friday Fights 35 में क्या-क्या हुआ।

डेडुआंगलैक ने स्ट्राइकिंग में कोंगसुक को मात दी

मेन इवेंट में डेडुआंगलैक टीडेड99 और कोंगसुक फेयरटेक्स ने 3 राउंड तक चले फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में पूरी ताकत झोंक दी थी। उन्होंने अपनी निडरता और शानदार तकनीक के दम पर इवेंट को धमाकेदार अंदाज में खत्म किया।

दोनों एथलीट्स को मॉय फेमुर स्टाइल के लिए जाना जाता है और अपने प्लान पर टिके रहकर बढ़त हासिल करने का प्रयास किया। कोंगसुक ने अपने प्रतिद्वंदी के गार्ड को कमजोर करने की कोशिश की। वहीं डेडुआंगलैक को जब भी किसी स्ट्राइक का प्रभाव झेलना पड़ता, तब लगभग हर बार उन्होंने सुनिश्चित किया कि उनका काउंटर मूव सटीक निशाने पर जाकर लैंड हो।

तीसरे राउंड में कोंगसुक के अधिकांश मूव्स मिस हो रहे थे, जिसका फायदा उठाकर डेडुआंगलैक अपने किकिंग गेम को अमल में लाए और इसी के दम पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज की।

ये डेडुआंगलैक की ONE Friday Fights में लगातार चौथी जीत रही और उनका करियर रिकॉर्ड 54-10 पर पहुंच गया है।

ब्लैक पैंथर ने ONE में सुरियानलैक के परफेक्ट रिकॉर्ड को ध्वस्त किया

ब्लैक पैंथर और सुरियानलैक पोर येनयिंग के फ्लाइवेट मॉय थाई मुकाबले में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला, जहां 3 राउंड के संघर्ष के बाद पैंथर विजयी रहे।

सुरियानलैक ने दमदार लेग किक्स के साथ शुरुआत की और खतरनाक इरादों को साथ लिए अपने प्रतिद्वंदी के गेम को परख रहे थे। मगर दूसरे राउंड में ब्लैक पैंथर ने खतरनाक रणनीति अपनाते हुए मैच का रुख पलट दिया था।

23 वर्षीय एथलीट ने पहले लेग किक्स से सुरियानलैक को क्षति पहुंचाई और उसके बाद कॉम्बिनेशंस लगाते हुए उन्हें मैट पर भी गिराया। Por Yenying/Bravery Gym के प्रतिनिधि की ओर से ऐसा कुछ नहीं देखने को मिला।

अंतिम राउंड में दोनों फाइटर्स ने खतरनाक तरीके से अटैक किया, लेकिन ब्लैक पैंथर के दमदार पंचों के कारण सुरियानलैक एक बार फिर मैट पर जा गिरे।

2 नॉकडाउन और आक्रामक गेम प्लान के जरिए पैंथर ने तीनों जजों का दिल जीता, जिससे Team Mehdi Zatout के प्रतिनिधि का रिकॉर्ड 78-17 का हो गया है।

बैटमैन ने रंगसंगटावन को पहले राउंड में नॉकआउट किया

ONE Friday Fights के पहले 2 मैचों में हार के बाद बैटमैन ओर अटचारिया ने आखिरकार तीसरे मैच में रंगसंगटावन सोर पराट को परास्त कर अपनी पहली जीत प्राप्त की।

पूर्व Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने 136-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच की शुरुआत से आक्रामक रुख अपनाया और रंगसंगटावन की किक्स से बचते हुए पंच लगाने की कोशिश की।

ये आक्रामक रणनीति 28 वर्षीय बैटमैन के लिए तब कारगर साबित हुई, जब उनका लेफ्ट अपरकट एकदम सटीक निशाने पर जाकर लैंड हुआ।

इस मूव के चलते रंगसंगटावन पहले राउंड में 1 मिनट 37 सेकंड के समय पर नॉकआउट हो गए, जिससे बैटमैन का रिकॉर्ड 69-22 का हो गया है।

सागेंगार्म ने प्लोयखाओ को तीसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से हराया

सागेंगार्म जित्मुआंगनोन ने 112-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में प्लोयखाओ वीके खाओयाई को हराकर ONE Friday Fights में दोबारा जीत की लय प्राप्त कर ली है।

Jitmuangnon Gym के स्टार ने आक्रामक तरीके से शुरुआत की, जहां उन्होंने एकसाथ कई पंच और एल्बोज़ लगाईं। इनमें से एक एल्बो ने उनके प्रतिद्वंदी को झकझोर दिया था।

प्लोयखाओ के लिए फाइट में टिके रह पाना मुश्किल हो रहा था, लेकिन उन्होंने दिलेरी दिखाते हुए दमदार बॉडी शॉट्स लगाकर अपने विरोधी को बैकफुट पर जाने को मजबूर कर दिया था।

दूसरी ओर, सागेंगार्म को उन शॉट्स से ज्यादा फर्क नहीं पड़ा और ONE में तीसरा फिनिश हासिल करने का प्रयास किया। उन्होंने अंतिम राउंड में 45 सेकंड के समय पर कई दमदार शॉट्स लगाते हुए जीत दर्ज की, जिससे उनका रिकॉर्ड 102-32 पर पहुंच गया है।

जोमहोद ने 3 राउंड तक चले मैच में जीत हासिल की

मॉय थाई के 2 सबसे उभरते हुए स्टार्स ONE रिंग में पहली बार आमने-सामने आए, जहां 120-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में जोमहोद ऑटो मॉयथाई ने पेटपरुएहैट सिटनायोकटावीप्टाफोंग को मात दी।

जोमहोद ने शुरुआत में ही अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे क्योंकि उन्होंने अपने हमवतन एथलीट को दबाव की स्थिति में लाकर नॉकडाउन किया। वहीं पेटपरुएहैट ने दूसरे राउंड में कॉम्बिनेशंस को परखना शुरू कर दिया था इसलिए जोरदार काउंटर मूव्स के जरिए वापसी करने में सफल रहे।

अंतिम राउंड में दोनों ने अटैक के बदले अटैक की रणनीति अपनाई, लेकिन अंत में जोमहोद के दबाव और आक्रामक गेम ने तीनों जजों को प्रभावित किया।

ये PK Saenchai MuayThaigym के स्टार के करियर की 49वीं जीत रही।

पाटाकाएक ने प्रिकथाईडैम को संघर्षपूर्ण मुकाबले में हराया

Patakaek Theppakin Prikthaidam Jitmuangnon ONE Friday Fights 35 34

पाटाकाएक थेपाकिन और प्रिकथाईडैम जित्मुआंगनोन के 3 राउंड तक चले बेंटमवेट मॉय थाई मैच में विजेता का चुनाव करना काफी कठिन था।

पहले राउंड की कांटेदार टक्कर के बाद दोनों एथलीट्स ने क्लिंच और रेंज को परखने की कोशिश की, लेकिन दूसरे राउंड में पाटाकाएक की सटीकता ने बड़ा अंतर पैदा किया, जहां उन्होंने स्ट्रेट पंच और लेफ्ट किक्स लगाकर स्कोरकार्ड्स में बढ़त बनाई।

प्रिकथाईडैम लगातार दमदार पंच लैंड करवाने की फिराक में थे और ये मौका उन्हें तीसरे राउंड में मिला, लेकिन उनके प्रयास जजों को प्रभावित करने में नाकाम रहे।

जजों ने पाटाकाएक की सटीकता को देखते हुए उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया, जिससे उनका रिकॉर्ड 61-15 का हो गया है।

नबाती की स्ट्राइकिंग के आगे पस्त हुए पोंगसिरी

Kiamran Nabati Pongsiri PK Saenchai ONE Friday Fights 35 35

अपराजित स्टार कियामरन नबाती ने 145.4-पाउंड कैचवेट मॉय थाई बाउट में अपना प्रोमोशनल डेब्यू किया, जहां उन्होंने पोंगसिरी पीके साइन्चाई को धमाकेदार अंदाज में मात दी।

रूसी स्ट्राइकर ने अपने प्रतिद्वंदी को उन्हीं के अंदाज में जैब लगाया और उसके बाद नी, हुक्स और स्ट्रेट राइट लगाकर उन्हें झकझोरा।

उनके बॉडी शॉट्स से पोंगसिरी को काफी क्षति पहुंची थी क्योंकि थाई एथलीट कमजोर पड़ने लगे थे।

इससे Archangel Michael टीम के प्रतिनिधि ने ज्यादा खतरनाक तरीके से अटैक करने शुरू कर दिए। उन्होंने 3-पीस और 4-पीस कॉम्बिनेशंस लगाते हुए फाइट को समाप्त किया।

अंत में तीनों जजों ने नबाती के पक्ष में फैसला सुनाया और अब उनका रिकॉर्ड 19-0 पर पहुंच गया है।

सटारी ने रैम्बो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

सजाद सटारी अपने ONE डेब्यू को यादगार बनाना चाहते थे और उन्होंने बेंटमवेट मॉय थाई मैच में रैम्बो मोर रटानाबैंडिट के स्टैमिना से पार पाकर ऐसा करने में सफलता भी पाई।

सटारी ने स्पष्ट, तेज और सटीक तरीके से स्ट्राइक्स लगाईं। उनके थाई प्रतिद्वंदी ने भी दमदार अटैक किए, लेकिन ईरानी एथलीट के धैर्य और गेम प्लान ने उन्हें कठिनाइयों से दूर रखा।

सटारी ने तीसरे राउंड के अंत में अपनी पूरी ताकत से अटैक करने का फैसला लिया। ऐसा करते हुए उन्होंने रैम्बो को सटीक एल्बो का शिकार बनाया।

अंत में ईरानी एथलीट के कंट्रोल और आक्रामक स्वभाव ने उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से जीत दिलाई, जिससे उनका रिकॉर्ड 28-9 पर आ गया है।

बुटासा ने किकबॉक्सिंग मुकाबले में काराबाग को हराया

मोहम्मद “टू शार्प” बुटासा ने एक्शन से भरपूर फेदरवेट किकबॉक्सिंग मैच में फुरकान काराबाग की चुनौती को पार किया।

बुटासा के लिए शुरुआत अच्छी रही, जहां उन्होंने अपने टर्किश प्रतिद्वंदी के दमदार शॉट्स से बचते हुए किक्स और स्ट्रेट पंच लगाए।

काराबाग ने दूसरे राउंड में दमदार पंच लगाए और “टू शार्प” को लेफ्ट हुक-राइट क्रॉस कॉम्बिनेशन लगाकर झकझोरा, मगर मोरक्कन एथलीट ने अंतिम राउंड में जबरदस्त अंदाज में वापसी की।

बुटासा ने अपनी रीच (पहुंच) का फायदा उठाकर बॉडी और सिर पर किक्स लगाईं। उनके प्रदर्शन ने जजों को प्रभावित किया और सर्वसम्मत निर्णय से आई इस जीत के साथ उनका रिकॉर्ड 16-2 पर पहुंच गया है।

चनाजोन ने कड़ा संघर्ष करने के बाद जार्विस को हराया

चनाजोन पीके साइन्चाई और जॉर्ज जार्विस के लाइटवेट मॉय थाई मैच में आखिरी सेकंड तक जबरदस्त मूव्स लगते देखे गए, जिसमें चनाजोन विजयी रहे।

थाई एथलीट ने शुरुआत में किकिंग गेम पर निर्भर करते हुए 23 वर्षीय ब्रिटिश स्टार को झकझोरा और उसके बाद रणनीति में बदलाव करते हुए जब भी मौका मिला, तब बॉडी शॉट्स और एल्बोज़ लगाईं।

मैच में अधिकांश समय चनाजोन ने अपने प्रतिद्वंदी को बैकफुट पर धकेला हुआ था, लेकिन इस दौरान जार्विस ने अंतिम राउंड में वापसी की कोशिश की।

मगर उनके प्रयास विफल रहे और PK Saenchai Muaythaigym के प्रतिनिधि की स्किल्स ने उन्हें विभाजित निर्णय से जीत दिलाई।

ये ONE Friday Fights में चनाजोन की लगातार तीसरी जीत रही और उनका कुल रिकॉर्ड 113-30 का हो गया है।

फेटचमपेयर ने ब्रियरली को 90 सेकंड में चित किया

फेटचमपेयर हाईलैंड जिम ने 112-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में लीसा ब्रियरली को हराकर अपने ONE करियर की शानदार शुरुआत की है।

डेब्यू कर रहीं थाई एथलीट ने फाइट को कंट्रोल करते हुए अपनी ब्रिटिश विरोधी पर लगातार क्लीन स्ट्राइक्स लगाईं।

फेटचमपेयर ने इस बीच राइट हैंड लगाकर ब्रियरली को झकझोरा और उसके बाद फाइट को कंट्रोल करते हुए जीत हासिल की।

उन्होंने कभी दबाव बनाना नहीं छोड़ा और पहले राउंड में 1 मिनट 30 सेकंड के समय पर राइट हैंड लगाकर अपनी जीत सुनिश्चित की। ये उनके करियर की 21वीं जीत रही।

राडज़ुआन ने ओलसिम को आखिरी राउंड में सबमिशन से हराया

जिहिन “शैडो कैट” राडज़ुआन ने शो के शुरुआती मुकाबले में जेनेलिन “द ग्रेसफुल” ओलसिम को सबमिशन से हराया।

हालांकि ओलसिम ने शुरुआत में राडज़ुआन को सटीक राइट हैंड्स लगाते हुए क्षति पहुंचाई, लेकिन “शैडो कैट” ने अधिकांश समय पर 120.8-पाउंड कैचवेट MMA मुकाबले में अपना वर्चस्व बनाए रखा था।

उन्होंने ग्रैपलिंग में भी फिलीपीनो प्रतिद्वंदी को अपने हिसाब से फाइट करने पर मजबूर किया। उन्होंने फाइट को ग्राउंड पर लाने के बाद दमदार ग्राउंड स्ट्राइक्स लगाईं।

तीसरे राउंड में ओलसिम ने मलेशियाई एथलीट को बढ़त हासिल करने से रोकना चाहा, लेकिन राडज़ुआन उनसे एक कदम आगे थीं। राडज़ुआन ने पहले ट्रायंगल लेकिन उसके बाद आर्मबार लगाते हुए 1 मिनट 34 सेकंड के समय पर अपनी जीत सुनिश्चित की। इस जीत के साथ उनका MMA रिकॉर्ड 9-3 पर पहुंच गया है।

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.