ONE: A NEW BREED II के बड़े विजेताओं का अब किन एथलीट्स से सामना हो सकता है?

A very happy Supergirl Jaronsak Muaythai, who wins her debut

शुक्रवार, 11 सितंबर को ONE Championship ने ‘A NEW BREED’ इवेंट सीरीज के दूसरे शो का सफल आयोजन किया, जिसमें कई धमाकेदार मुकाबले देखने को मिले।

ONE: A NEW BREED II में कई यादगार फिनिश देखने को मिले और कई एथलीट्स ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।

बैंकॉक में हुए इस इवेंट को पहले ही रिकॉर्ड किया जा चुका था और यहां आप जान सकते हैं कि ONE: A NEW BREED II के बड़े विजेताओं का अब किन एथलीट से सामना हो सकता है।

पोंगसिरी पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम

पोंगसिरी पीके.साइन्चे मॉय थाईजिम ने अपना बेंटमवेट डेब्यू धमाकेदार अंदाज में किया है।

फेदरवेट से बेंटमवेट डिविजन में आने के बाद थाई सुपरस्टार के मूव्स में काफी तेजी देखी गई  और वो पहले से आक्रामक भी नजर आ रहे थे। वो नियमित रूप से आगे बढ़कर अपने प्रतिद्वंदी शॉन “क्लबर” क्लेंसी को किक्स, दमदार राइट हैंड्स और खतरनाक एल्बोज भी लगा रहे थे और इसी प्रदर्शन ने उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से जीत दिलाई है।

4 बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन का अगला लक्ष्य जरूर बेंटमवेट डिविजन में ONE Championship की एथलीट रैंकिंग्स में शामिल होने का होगा। उससे पहले “लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई उनकी कड़ी परीक्षा ले सकते हैं।

कुलबडम 2-डिविजन के Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं और ONE में #3 रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर हैं। इसके अलावा ONE Super Series में अभी तक उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।

थाई साउथपॉ (बाएं हाथ के) एथलीट अपनी लो किक्स और दमदार लेफ्ट हैंड की मदद से बेंटमवेट डिविजन के #2 बेंटमवेट कंटेंडर बोबो “द पैंथर” साको और टॉप रैंक कंटेंडर “द मिलियन डॉलर बेबी” सांगमनी क्लोंग सुआनप्लूरिज़ॉर्ट को भी नॉकआउट कर चुके हैं।

“लेफ्ट मीटियोराइट” को हाल ही में ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट के फाइनल में पोंगसिरी के टीम मेंबर रोडलैक के खिलाफ हार मिली थी, इसलिए वो जरूर बदले के साथ आगे बढ़ने के बारे में सोच रहे होंगे। इस बदले को वो पोंगसिरी को हराकर पूरा कर सकते हैं और उनके दमदार लेफ्ट हैंड थाई एथलीट की कड़ी परीक्षा ले सकते हैं।



सुपरगर्ल जारूनसाक मॉयथाई

इस शुक्रवार सुपरगर्ल जारूनसाक मॉयथाई फैंस की उम्मीदों पर खरी उतरीं।

16 वर्षीय स्टार ने मिलाग्रोस लोपेज़ को अपनी ट्रेडमार्क और वर्ल्ड-फेमस स्पीयर नी स्ट्राइक्स लगाकर केवल 60 सेकंड में हराया।

ONE: A NEW BREED II के मैच में सुपरगर्ल का गेम प्लान कुछ वैसा ही रहा, जिस तरह का उनकी बड़ी बहन वंडरगर्ल फेयरटेक्स ने अपने डेब्यू मैच में अपनाया था। उन्होंने दमदार राइट और लेफ्ट हैंड लगाकर अपनी प्रतिद्वंदी को खूब क्षति पहुंचाई।

16 साल की सुपरगर्ल के लिए अगली बड़ी चुनौती 19 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई एथलीट अल्मा जुनिकु हो सकती हैं, जिन्हें ONE की सबसे प्रतिभाशाली एथलीट्स में से एक माना जाता है।

डिविजन की #3 रैंक की कंटेंडर ने जून 2019 में हुए ONE: LEGENDARY QUEST में पूर्व ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स को मैच के आखिरी सेकंड तक अपना बेस्ट प्रदर्शन करने के लिए पुश किया था। लोगन शहर से आने वाली जुनिकु ने स्टैम्प के खिलाफ मैच में फ्रंटफुट पर रहकर नियमित रूप से ओवरहैंड राइट और खतरनाक एल्बोज भी लगा रही थीं।

हार ना मानने और बैकफुट पर ना जाने वाले स्टाइल को ध्यान में रखा जाए तो ऑस्ट्रेलियाई स्टार सुपरगर्ल के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती हैं। जुनिकु के खिलाफ मैच में ये भी पता चल सकेगा कि थाई स्टार की चिन (ठोड़ी) कितनी मजबूत है क्योंकि डेब्यू मैच में उन्हें कोई खास मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ा था।

अबु मुस्लिम अलिखानोव

“मर्सीलेस”अबु मुस्लिम अलिखानोव का ONE: A NEW BREED II में प्रदर्शन बेहतरीन रहा।

रूसी स्टार ने अपनी ग्रैपलिंग स्किल्स का उपयोग कर पास्कल “Money P” जेस्कीवीज़ को दूसरे राउंड में लेगलॉक लगाकर फिनिश करने से पहले कई बार मैट पर गिराने में भी सफलता पाई थी।

अलिखानोव कभी खतरे में पड़ते हुए दिखाई नहीं दिए क्योंकि Tiger Muay Thai टीम के मेंबर अपनी रणनीति के तहत आगे बढ़ रहे थे, इसी कारण उन्हें जीत मिली और अब उनका मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रिकॉर्ड 3-0 का हो गया है।

रूसी स्टार अगले मैच में खुद को हाल ही में अपना प्रोमोशनल डेब्यू करने वाले विट्चयाकोर्न “सुपरबेंज़” निअमथानोम के खिलाफ खड़ा पा सकते हैं। निअमथानोम ने इसी शुक्रवार शानदार प्रदर्शन कर फैंस को प्रभावित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

ONE: A NEW BREED II में खालिद “मॉन्स्टर” फ्रिगिनी के खिलाफ मुकाबले में “सुपरबेंज़” लगातार मूवमेंट कर रहे थे। इन मूवमेंट, किक्स और दमदार पंचिंग कॉम्बिनेशंस की मदद से उन्होंने मोरक्को के एथलीट को असमंजस में डाले रखा और जब उन्होंने एक बार फ्रिगिनी को टेकडाउन किया तो उसके बाद दोबारा उठने ही नहीं दिया।

निअमथानोम ने रीयर-नेकेड चोक लगाने में भी देर नहीं की और पहले ही राउंड में अपने प्रतिद्वंदी को सबमिशन से हराया। इस जीत के साथ उनका रिकॉर्ड 3-1 का हो गया है।

ONE से जुड़े दोनों नए एथलीट्स के बीच लाइटवेट कॉन्टेस्ट धमाकेदार साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें: ONE: A NEW BREED II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, पोंगसिरी vs क्लेंसी

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48