निअमथानोम ने सबमिशन से जीत कर ONE: A NEW BREED II की शुरुआत की

Witchayakorn Niamthanom Khalid Friggini mixed martial arts 1920X1280 3 768x512

शुक्रवार, 11 सितंबर को विट्चयाकोर्न “सुपरबेंज़” निअमथानोम ने अपने उपनाम को सही साबित करते हुए लाइटवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच में खालिद “मॉन्स्टर” फ्रिगिनी के खिलाफ बेहतरीन जीत हासिल की।

बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित हुए इस प्री-रिकॉर्डेड इवेंट ONE: A NEW BREED II की पहले बाउट को थाई एथलीट ने बिना किसी परेशानी के अपने नाम किया।

निअमथानोम ने अपने मोरक्कन मॉय थाई प्रतिद्वंदी के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू को पहले राउंड के 2:11 मिनट में ही रीयर-नेकेड चोक से सबमिट करने पर मजबूर किया।

Witchayakorn Niamthanom punches Khaled Friggini

पहली घंटी के साथ ही दोनों एथलीट्स ने एक दूसरे पर किक्स बरसानी शुरू कर दी। लेकिन Venum Training Camp के फ्रिगिनी ने जल्द ही आक्रामक रुख अपनाया और आगे बढ़ते हुए अपने प्रतिद्वंदी के खिलाफ दूरी कम करने पर जोर दिया ताकि अपनी स्ट्राइक्स का सही दिशा दे सकें।

“मॉन्स्टर” ने अपनी कोशिश जारी रखी किंतु निअमथानोम हाथ न आए। Yorky MMA के प्रतिनिधि ने लगातार अपना स्टांस बदला, बॉडी किक्स से वार किया, अपने प्रतिद्वंदी पर जैब भी मारा, और कॉम्बिनेशन का भी सही इस्तेमाल किया।

कुछ ही देर में मोरक्को के एथलीट ने अपने प्रतिद्वंदी को पीछे जाने पर विवश कर दिया। फिर उन्होंने एक जैब-क्रॉस कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल करते हुए एक राइट क्रॉस से निअमथानोम के सिर पर वार किया।

“सुपरबेंज़” ने तुरंत एक लेफ्ट हुक से आक्रमण किया, फ्रिगिनी के लेफ्ट हैंड से खुद को बचाया और एक शानदार टेकडाउन से वार किया जिसने अफ्रीकी एथलीट को काफी क्षति पहुंचाई।

Witchayakorn Niamthanom locks in the rear-naked choke

फ्रिगिनी ने अपने प्रतिद्वंदी की बाहों को जकड़ना चाहा, पर निअमथानोम आसानी से छूट गए, खुद को संभाला, कुछ ग्राउंड पंच मारे और जल्दी से साइड कंट्रोल की पोजिशन में आ गए।

“सुपरबेंज़” फिर खुद को फुल-माउंट पोजिशन में ला आए, मोरक्कन एथलीट ने रोल करते हुए खुद को बचाने की कोशिश की ताकि वो उठ खड़े हो सकें।

थाई एथलीट इस कोशिश को भांप गए थे, इसलिए उन्होंने अपने विरोधी की पीठ पर चढ़ गए। फ्रिगिनी ने जैसे ही खड़े होने की कोशिश की, निअमथानोम ने अपने दाएं हाथ को अफ्रीकी एथलीट की गर्दन के नीचे से जकड़ लिया और उन्हें ज़मीन पर गिरने पर मजबूर किया।

निअमथानोम को पता था कि “मॉन्स्टर” पर अब जीत पक्की थी। उन्होंने अपने हाथ को हवा में लहराया, अपनी मुट्ठी बनाई, और फिर रीयर-नेकेड चोक से जकड़कर फ्रिगिनी को टैप करने पर मजबूर किया।

Witchayakorn Niamthanom with his arm raised following his debut victory

इस जीत के बाद “सुपरबेंज़” ने अपना मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रिकॉर्ड 3-1 का कर लिया है और साथ ही ONE के लाइटवेट डिविज़न में अपने आगमन का ऐलान किया।

ये भी पढ़ें: ONE: A NEW BREED II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, पोंगसिरी Vs. क्लेंसी

न्यूज़ में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.