अलिखानोव ने जेस्कीवीज़ के खिलाफ शानदार ग्रैपलिंग गेम का प्रदर्शन किया

Abu Muslim Alikhanov Pascal Jaskiewiez mixed martial arts

रूसी स्टार अबु मुस्लिम “मर्सीलेस” अलिखानोव ने दागेस्तानी ग्रैपलिंग का शानदार नमूना पेश करते हुए अपने ONE Championship डेब्यू मैच में शानदार जीत हासिल की।

शुक्रवार, 11 सितंबर को हुए ONE: A NEW BREED II में जीत हासिल कर रूसी लाइटवेट स्टार ने अपना मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रिकॉर्ड 3-0 कर लिया है। उन्होंने पास्कल “Money P” जेस्कीवीज़ को दूसरे राउंड में लेग लॉक सबमिशन के जरिए मात दी।

Russia's Abu Muslim Alikhanov goes for a single-leg takedown

सधी हुई शुरुआत करने के बाद जेस्कीवीज़ ने आगे आकर अलिखानोव पर अटैक कर दबाव बनाने की कोशिश की। हालांकि, वो इस बात का इंतजार कर रहे थे, लेग किक को पकड़कर रूसी एथलीट ने टेकडाउन लगा दिया।

पहले राउंड की यही कहानी रही।

“मर्सीलेस” ने तीन टेकडाउन के जरिए अपनी शानदार ग्रैपलिंग स्किल्स को दर्शाया, जब फ्रेंच स्टार ने राइट हुक मारने की कोशिश की तो उन्होंने फिर से टेकडाउन किया।

Russian lightweight Abu Muslim Alikhanov goes for a leglock

Tiger Muay Thai में ट्रेनिंग करने वाले रूसी स्टार अपनी प्रतिद्वंदी की गति और टाइमिंग को भांप गए थे। दूसरे राउंड में जेस्कीवीज़ ने आगे बढ़कर आक्रामक शुरुआत की। लेकिन अलिखानोव ने एक बार फिर से टेकडाउन कर उन्हें गिराया।

हालांकि, उनके प्रतिद्वंदी ने अमेरिकाना सबमिशन मूव की कोशिश नाकाम कर दी और वो खड़े हो गए। अलिखानोव को पूरी उम्मीद थी कि वो मैच को फिनिश कर सकते हैं। उन्होंने जेस्कीवीज़ की स्ट्राइक्स के बीच एक और टेकडाउन की कोशिश की लेकिन फ्रेंच स्टार ने खुद को बचा लिया। रूसी स्टार ने उनकी सीधी टांग पकड़ी और लेग लॉक के लिए बैठ गए।

जब उन्होंने मैट पर गिरने के बाद रोल किया तो दूसरे राउंड के 2:08 मिनट पर जेस्कीवीज़ टैप करने पर मजबूर हो गए।

Russia's Abu Muslim Alikhanov wins his ONE debut

थाईलैंड के Tiger Muay Thai जिम में आकर अपनी स्ट्राइकिंग सुधारने वाले स्टार ने शानदार प्रदर्शन किया।

इस तरह से उन्होंने खुद को ONE लाइटवेट डिविजन के उभरते हुए स्टार्स में ला दिया है।

ये भी पढ़ें: ONE: A NEW BREED II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, पोंगसिरी Vs. क्लेंसी

न्यूज़ में और

Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.