ONE Friday Fights 29 – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

SeksanOrKwanmuang IsaacAraya 1920X1280

18 अगस्त को ONE Friday Fights 29 के साथ ONE Championship की लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में वापसी हुई।

एशियाई प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित हुए इस इवेंट में 12 धमाकेदार मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और MMA फाइट्स देखने को मिलीं, जिनमें शुरु से लेकर अंत तक ब्लॉकबस्टर एक्शन देखा गया।

मेन इवेंट में सेकसन ओर क्वानमुआंग 4-औंस के MMA ग्लव्स पहनकर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में अपने घरेलू दर्शकों के सामने लगातार पांचवीं जीत हासिल करने उतरे। उनके सामने WBC मॉय थाई इंटरनेशनल चैंपियन इसाक अराया की चुनौती थी, जिसे पार करने में वो कामयाब रहे।

ONE Friday Fights 29 में इसके अलावा 2 बार के लुम्पिनी स्टेडियम मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पोंगसिरी पीके साइन्चाई, ईरानी एथलीट फारिया अमीनीपोर, अपराजित किकबॉक्सिंग स्टार एल्ब्रस ओसमानोव, पूर्व वेल्टरवेट MMA वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर अगिलान थानी समेत सेलेस्ट हैनसेनयू यौ पुई जैसी उभरती हुई स्टार्स शामिल रहीं।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


140 LBS मॉय थाई
सेकसन “द मैन हू यील्ड्स टू नो वन” ओर क्वानमुआंग ने इसाक “द डेंजर” अराया को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 0:46 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
डुआंगसोमपोंग जित्मुआंगनोन ने पेडंग कियटसोंग्रिट को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
143 LBS मॉय थाई
कोमावट एफए ग्रुप ने पैनरिट लुक्जाओमेसाइवारी को बहुमत निर्णय से हराया
128 LBS मॉय थाई
पेटथुआहिन जित्मुआंगनोन ने पोंगसिरी सुजीबामीक्यू को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
126 LBS मॉय थाई
सिंगडोमथोंग नोकजीनलैडक्राबांग ने सुराचाई सोर सोमाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
122 LBS मॉय थाई
फेस इरावन ने पेट्राफा सोर सोपिट को बहुमत निर्णय से हराया
बेंटमवेट मॉय थाई
फारियार अमीनीपोर ने पोंगसिरी पीके साइन्चाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट किकबॉक्सिंग
एल्ब्रस “द समुराई” ओसमानोव ने वैल करौमी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
128 LBS मॉय थाई
रैम्बोंग सोर थेरापैट ने नोएलिसन सिल्वा को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 3:00 मिनट में
एटमवेट मॉय थाई
यू यौ पुई ने सेलेस्ट हैनसेन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
वेल्टरवेट MMA
अगिलान “एलीगेटर” थानी ने मागोमेदमुराद “ट्रकर” खासेव को सबमिशन (रीयर-नेकेड चोक) से हराया - दूसरे राउंड के 3:14 मिनट में
फ्लाइवेट MMA
चयान ऊरजाक ने आंद्रे चेलबाएव को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 5:00 मिनट में

किकबॉक्सिंग में और

AllyciaHellenRodrigues Phetjeeja Faceoff 1920X1280 scaled
Samet Agdeve celebrates his title win
Yuki Yoza and Ben Woolliss will battle it out in a bantamweight kickboxing war
Allycia Hellen Rodrigues Phetjeeja Lukjaoporongtom faceoff at The Inner Circle May 15
Jonathan Di Bella Zhang Peimian scaled
collage
Akif Guluzada and Johan Estupinan scaled
Kongchai Valerii Strungari Faceoff scaled
Nakrob Fairtexn Jaosuayai Mor Krungthepthonburi ONE Fight Night 32 59 scaled
Jaosuayai Mor Krungthepthonburi Denis Puric ONE Friday Fights 100 21
RamadanOndash Suriyanlek OFF156 Faceoffs scaled
Yod IQ and Kiamran Nabati face off for The Inner Circle on May 22 scaled