ONE: A NEW BREED III का पूरा बाउट कार्ड सामने आया

Petchmorakot Petchyindee Academy Yodsanklai IWE Fairtex

‘A NEW BREED’ इवेंट सीरीज के शानदार अंत के लिए ONE Championship ने पूरी तैयारी कर ली है।

अगले शुक्रवार, 18 सितंबर को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा ONE: A NEW BREED III का आयोजन किया जाएगा। आपको बता दें कि थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में पहले ही इस शो को रिकॉर्ड किया जा चुका है।

मेन इवेंट में ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी अपनी बेल्ट को Lion Fight वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस “क्रेज़ी वाइकिंग” एंडरसन के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

Petchyindee Academy के स्टार, जिनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 161-35-2 (1 नो कॉन्टेस्ट) है, ने पहले ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को इस साल फरवरी में पोंगसिरी पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम को सर्वसम्मत निर्णय से हराकर जीता था।

उसके बाद जुलाई महीने में हुए ONE: NO SURRENDER में उनका सामना “द बॉक्सिंग कंप्यूटर” योडसंकलाई IWE फेयरटेक्स से हुआ और उन्होंने दिग्गज को बहुमत निर्णय से परास्त किया।

हालांकि, पेटमोराकोट अपने हालिया प्रदर्शन से ज्यादा खुश नजर नहीं आए। 26 वर्षीय स्टार उन लोगों का मुंह बंद करना चाहते हैं, जिन्हें उन पर शक है और वो साबित करना चाहते हैं कि क्यों इस डिविजन के चैंपियन हैं।

वो फिनिश के जरिए जीत हासिल कर अपने दबदबे को और मजबूत करना चाहते हैं और मेन इवेंट मुकाबले में वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ ऐसा करने का माद्दा रखते हैं।



ये भले ही एंडरसन का प्रोमोशनल डेब्यू मैच हो, लेकिन वो इस मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

“क्रेज़ी वाइकिंग” स्वीडन के रहने वाले हैं, मगर अपनी स्किल्स को सुधारने के लिए वो थाईलैंड आ गए और Revolution Muay Thai Phuket कैंप में ट्रेनिंग करते हैं।

इस फाइटर, जो हेड कोच लियो इलायस की निगरानी में ट्रेनिंग करते हैं, का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 41-11 का है। अगस्त 2019 में उन्होंने पेटसंगुआन सोर. थानासिट को नॉकआउट कर Lion Fight सुपर-वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती।

अब 26 वर्षीय स्वीडिश एथलीट की नजरें एक और गोल्ड पर टिक गई हैं, जो कि ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल है, और वो इस मैच में अपने थाई प्रतिद्वंदी के सामने मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।

Revolution टीम के प्रतिनिधि इस मुकाबले में जबरदस्त नॉकआउट पावर और 4-सेंटीमीटर की लंबाई की बढ़त के साथ मुकाबले में उतरेंगे। वो ONE Super Series में पेटमोराकोट के सबसे लंबे प्रतिद्वंदी भी बनने जा रहे हैं।

5 बाउट वाले कार्ड में चार और वर्ल्ड चैंपियंस के अलावा काफी सारे बड़े नाम हैं, जिन्होंने मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबलों में कुल मिलाकर 1000 से ज्यादा जीत हासिल की है।

उदाहरण के लिए, इवेंट में डेब्यू करने वाले पेटटानोंग पेटफर्गस, 6 बार के किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन, का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 356-55-1 का है।

इसके अलावा ONE: A NEW BREED III में तीन बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन कैपिटन पेटयिंडी एकेडमी के डेब्यू के साथ-साथ थाई सुपरस्टार रिका “टाइनी डॉल” इशिगे और 6-बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन योडपनोमरूंग “लाइटनिंग नी” जित्मुआंगनोन की वापसी होने जा रही है।

पूरा बाउट कार्ड आप नीचे देख सकते हैं।

Thai mixed martial arts pioneer Rika Ishige

ONE: A NEW BREED III का पूरा कार्ड

  • पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी vs. मैग्नस एंडरसन (ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल)
  • कैपिटन पेटयिंडी एकेडमी vs. पेटटानोंग पेटफर्गस (ONE Super Series किकबॉक्सिंग – बेंटमवेट)
  • रिका इशिगे vs. सुनीसा श्रीसेन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – एटमवेट)
  • योडपनोमरूंग जित्मुआंगनोन vs. फिलिपे लोबो (ONE Super Series मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • बांगप्लीनोई पेटयिंडी एकेडमी vs. यूरिक डवट्यान (ONE Super Series मॉय थाई – फेदरवेट)

ये भी पढ़ें: ONE: A NEW BREED II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, पोंगसिरी Vs. क्लेंसी

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.