पेटमोराकोट ने वर्ल्ड टाइटल को लेकर तवनचाई से होने वाली भिड़ंत के बारे में बताया – ‘मैं आक्रामक बना रहूंगा’

Petchmorakot Petchyindee Jimmy Vienot ONE157 1920X1280 4 768x512

मौजूदा ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटमोराकोट पेटयिंडी के लिए ये मुकाबला खुद से कहीं बढ़कर होने वाला है।

गुरुवार को जब ONE 161 के मेन इवेंट में पावर पंचिंग थाई सुपरस्टार अपनी बेल्ट का बचाव हमवतन तवनचाई पीके.साइन्चाई के खिलाफ करेंगे तो वो अपने दिग्गज जिम की साख बनाए रखने के लिए भी मुकाबला कर रहे होंगे।

बैंकॉक की जानी-मानी Petchyindee Academy से आने वाले 28 साल के एथलीट ऐसे साथियों से घिरे हुए हैं, जो ONE में वर्ल्ड टाइटल खिताब जीत चुके हैं।

हालांकि, उन सभी साथी स्टार्स के ताज हाल के वर्षों में छिन चुके हैं, जिसके चलते पेटमोराकोट अब ऐसे अकेले एथलीट बचे हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए वो अपना खिताब बचाए रखने के लिए कुछ ज्यादा ही दमखम दिखाने वाले हैं।

उन्होंने ONEFC को बताया:

“ये मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण मुकाबला है। सबसे पहली और अहम बात ये है कि इससे मेरा परिवार खुश है। ये सम्मान की बात है कि मैं अपने जिम का नाम रोशन कर पाया हूं। साथ ही एक अच्छा मौका भी है ये साबित करने का कि मैं एक अच्छा फाइटर हूं और इससे मेरे समर्थक भी प्रभावित हो जाएंगे।

“सबसे जरूरी बात ये है कि अब Petchyindee में मैं अकेला वर्ल्ड चैंपियन बचा हूं। ऐसे में मैं अगर हार गया तो मेरे जिम में कोई भी वर्ल्ड चैंपियन बेल्ट नहीं बचेगी। इस वजह से Petchyindee के लिए मैं अंतिम उम्मीद हूं। मुझे खिताब बचाए रखने के लिए अपना सबसे बेहतर प्रदर्शन करके दिखाना होगा।”

ONE 161 में ‘भारी और ताकतवर हमले’ की योजना बना रहे पेटमोराकोट

जाहिर है कि गुरुवार को डिफेंडिंग वर्ल्ड चैंपियन की कड़ी परीक्षा होने वाली है।

पेटमोराकोट की ही तरह 23 साल के तवनचाई भी तगड़े पंच मारने वाले एथलीट हैं और वो एक के बाद एक शानदार नॉकआउट करके इस मुकाबले में शामिल हो रहे हैं।

ऐसे में ONE के सर्कल में चार फाइट कर चुके एथलीट का मुकाबला पेटमोराकोट से हो रहा है, जो कि 11 फाइट कर चुके हैं। जाहिर है कि युवा एथलीट के पास इस स्तर पर काफी कम अनुभव है इसलिए Petchyindee के सुपरस्टार का मानना है कि इससे काफी बड़ा अंतर पैदा होने वाला है।

पेटमोराकोट ने बताया:

“तवनचाई के बारे में बात करें तो मुझे लगता है कि मेरे पास उन्हें नॉकआउट करने का अच्छा मौका है क्योंकि उनके पास ONE में अनुभव नहीं है। बेशक, वो थाईलैंड में एक अनुभवी एथलीट हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता है कि जब हम ONE सर्कल में आमने-सामने होंगे तो मेरे लिए कोई मुश्किल काम होगा।”

पिछले 5 मैचों में अपराजित रहे पेटमोराकोट एक बार और अपने वर्ल्ड टाइटल की रक्षा करने के लिए काफी आत्मविश्वास के साथ सर्कल में उतरने जा रहे हैं।

फिर भी उन्हें कोई गलती नहीं करनी होगी, भले ही वो कुछ भी हों। लेकिन अपने प्रतिद्वंदी के कौशल को ध्यान में रखते हुए वो ये स्वीकार करते हैं कि चैलेंजर के पास एक अनोखी चीज है, जिसका वो फायदा उठा सकते हैं।

फेदरवेट मॉय थाई किंग ने कहा:

“मैं अपने पंचों और एल्बो को इस्तेमाल करूंगा। मैं भारी और ताकतवर हमले करने पर ध्यान लगाऊंगा क्योंकि मुझे पता है कि रफ्तार के मामले में मैं तवनचाई का मुकाबला नहीं कर सकता हूं।”

वहीं, तवनचाई की बात करें तो वो भी पेटमोराकोट को बेताज करने वाली योजना की घोषणा कर चुके हैं।

ऐसी रणनीतियों से बेशक एक धमाकेदार मुकाबला ही जन्म लेने वाला है, जिसमें वो अपने ताकतवर गेम से वर्ल्ड चैंपियन को हराने की कोशिश करने वाले हैं।

अपने हाथ और एल्बो के दम पर पेटमोराकोट पहले ही काफी सारी स्टॉपेज जीत हासिल कर चुके हैं, जिसमें लियाम हैरिसन के खिलाफ दिसंबर 2018 में हुए ONE: DESTINY OF CHAMPIONS में फेमस एल्बो वाली नॉकआउट भी शामिल है।

ऐसे में वो इसी तरह के अपर बॉडी वाले हथियार का इस्तेमाल अपने वर्ल्ड टाइटल डिफेंस में भी करने वाले हैं।

उन्होंने कहा:

“आप समझ सकते हैं कि इसमें काफी मजा आने वाला है। संयोग से हम दोनों एक तरह से तैयारी कर रहे थे, जिसमें पंच का सामना पंच और एल्बो का सामना एल्बो से होगा। ऐसे में काफी मुकाबला काफी धमाकेदार होने वाला है।

“मैं उनके रास्ते में खड़ा हूं। उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा। मैं अपने टाइटल को ज्यादा समय तक अपने पास रखने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।”

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35