पेटमोराकोट ने योडसंकलाई को हराकर वर्ल्ड टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड किया

Petchmorakot Petchyindee Academy lands his right roundhouse kick

पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी ने ONE: NO SURRENDER में मॉय थाई लैजेंड को ना सिर्फ हराया बल्कि ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड भी किया है।

अंत में पेटमोराकोट दोनों ही चीजों पर खरे उतरे हैं।

उन्होंने “द बॉक्सिंग कंप्यूटर” योडसंकलाई IWE फेयरटेक्स को शुक्रवार, 31 जुलाई को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में हुए इवेंट में ‘बहुमत निर्णय’ से हराया। ये युवा और लैजेंड सुपरस्टार के बीच एक धमाकेदार मुकाबला साबित हुआ।

Petchmorakot 🇹🇭 outstrikes the legendary Yodsanklai!

Petchmorakot 🇹🇭 outstrikes the legendary Yodsanklai to defend his ONE Featherweight Muay Thai World Title!How to watch ONE: NO SURRENDER 👉 bit.ly/nshowtowatch

Posted by ONE Championship on Friday, July 31, 2020

ये पेटमोरकोट के लिए बहुत बड़ी जीत है लेकिन वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड कर पाना उनके लिए इतना आसान नहीं था क्योंकि “द बॉक्सिंग कंप्यूटर” मैच के शुरू होने के साथ ही आक्रामक अंदाज में अपने अटैक को अंजाम देने लगे थे।

पहले राउंड में योडसंकलाई ने अपने हमवतन एथलीट के करीब जाकर पंच लगाए और राउंड के आखिर तक दबाव बनाए रखा। पेटमोराकोट किक्स लगाकर अपने प्रतिद्वंदी को पीछे धकेलने का प्रयास कर रहे थे लेकिन Fairtex टीम के स्टार रुकने को तैयार नहीं थे। उन्होंने दबाव बनाना जारी रखा और राउंड के अंतिम क्षणों में कुछ अपरकट भी लगाए।

दूसरे राउंड में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला और दोनों एथलीट बीच रिंग में एक-दूसरे को पंच लगा रहे थे। एक तरफ पेटमोराकोट स्ट्रेट राइट हैंड लगाने पर जोर दे रहे थे तो दूसरी ओर योडसंकलाई का फोकस अपरकट लगाने पर था।

पेटमोराकोट मैच में वापसी करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन तभी योडसंकलाई ने आगे आकर दमदार लेफ्ट एल्बो लगाई, जिससे वर्ल्ड चैंपियन की बाईं आँख के ऊपरी हिस्से से खून बहने लगा। लेकिन इस चोट ने Petchyindee Academy के स्टार के अंदर कुछ कर गुजरने की चाह को जगा दिया था।

Petchmorakot Petchyindee Academy teeps Yodsanklai IWE Fairtex

बीच के राउंड्स में पेटमोराकोट ने मैच में वापसी की क्योंकि वो आसानी से अपने प्रतिद्वंदी पर अटैक कर पा रहे थे। योडसंकलाई अपने हमवतन एथलीट को स्टैंड-अप गेम में बने रहने के लिए मजबूर कर रहे थे लेकिन 26 वर्षीय स्टार पर इसका कोई प्रभाव पड़ता नहीं दिख रहा था और वो लगातार लैजेंड के अटैक्स को शानदार तरीके से काउंटर कर रहे थे।

मैच पांचवें राउंड तक जा खिंचा, इस बीच योडसंकलाई अपने प्रतिद्वंदी को रोप्स की तरफ धकेल रहे थे। जब उन्होंने हाई किक लगाने की कोशिश की तो इसके जवाब में उन्हें काउंटर लेफ्ट का सामना भी करना पड़ा।

आखिरी क्षणों में लैजेंड कमजोर पड़ने लगे थे और पेटमोराकोट ने इसी का फायदा उठाकर योडसंकलाई के चेहरे पर जोरदार जैब लगाया और साथ ही स्ट्रेट लेफ्ट भी लगाया।

15 मिनट के जबरदस्त एक्शन के बाद जजों ने पेटमोराकोट को ‘बहुमत निर्णय’ से विजेता घोषित किया और इसी के साथ Petchyindee Academy के स्टार ने ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड किया।

ONE Featherweight Muay Thai World Champion Petchmorakot Petchyindee Academy beats Yodsanklai IWE Fairtex

इस जीत के साथ पेटमोराकोट का मॉय थाई और किकबॉक्सिंग करियर का रिकॉर्ड 161-31-5 हो गया है और इस जीत से उन्होंने खुद को एक बेहतर चैंपियन भी साबित किया है।

ये भी पढ़ें: ONE: NO SURRENDER – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, रोडटंग vs पेचडम

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.