सुपरलैक ने फाहदी खालेद के साथ होने वाले मैच के लिए बनाई खास रणनीति

Superlek

“द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियातमू9 ने काफी शानदार मॉय थाई करियर बनाया है। उन्होंने अपने करियर में 125-28-2 का प्रोफेशनल रिकॉर्ड कायम किया और दो Lumpinee Stadium वर्ल्ड टाइटल भी जीते।

अब वो एक दूसरे खेल किकबॉक्सिंग में अपनी छाप छोड़ने को बिल्कुल तैयार हैं।

थाईलैंड के बुरीराम प्रांत के 24 वर्षीय एथलीट ONE Championship एथलीट रैंकिंग्स में अपने #2-रैंक के स्थान को बरकरार रखने के लिए ONE Super Series किकबॉक्सिंग फ्लाइवेट मुकाबले में फाहदी “द ग्लैडिएटर” खालेद का सामना करेंगे।

ये बाउट शुक्रवार, 11 सितंबर को आने वाले प्री-रिकॉर्डेड शो ONE: A NEW BREED II का को-मेन इवेंट होगी।

सुपरलैक ने कहा, “मुझे थोड़ी सी चिंता है कि कहीं मैं किकबॉक्सिंग के नियमों की वजह से गलती नहीं कर दूं क्योंकि मैं ONE Championship में मॉय थाई में ही मुकाबला करता आ रहा हूं।”

“मैंने किकबॉक्सिंग के नियमों का अध्ययन और उसके अंतर्गत ट्रेनिंग की है, जिसमें पंचों और लेग किक्स पर काफी ध्यान दिया है।”



जिसने भी सुपरलैक को मुकाबला करते हुए देखा है, उन्हें इस बात के बारे में जानकार काफी हैरानी होगी कि वो किकबॉक्सिंग के नियमों की वजह से थोड़े चिंतित हैं। आखिरकार, उनका नाम ही “द किकिंग मशीन” है और अपने पंचों का इस्तेमाल कर काफी शानदार किकबॉक्सिंग बाउट कर सकते हैं।

वो खालेद के खिलाफ अपने इसी गेम की मदद से अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।

खालेद डिविजन के टॉप 5 में अपनी जगह बनाने के लिए बेताब होंगे। उन्होंने 14 अगस्त को हुए ONE: NO SURRENDER II में हुआंग डिंग के खिलाफ जीत हासिल की थी, ऐसे में वो कड़ी चुनौती बन सकते हैं।

सुपरलैक ने खालेद के बारे में कहा, “मैंने उनके हालिया मैच से जो कुछ देखा, उससे लगता है कि उनके मुक्के, हेड किक्स और लेग किक्स काफी भारी हैं। वो कभी अपने प्रतिद्वंदी के चेहरे पर किक मारते हैं, कभी लेग किक लगाते हैं। उनके हथियारों में काफी सारी विविधता है।”

Kiatmoo9 Gym के प्रतिनिधि ने कहा, “एक और बात, उनके पंच कभी भी आकर लग सकते हैं।”

ऐसा प्रतीत होता है कि अगले शुक्रवार सुपरलैक को उन स्ट्राइक्स से बचने की जरूरत होगी लेकिन उनका प्लान आक्रामकता दिखाकर एक्शन को अपनी विरोधी पर ले जाना है।

थाई स्टार ने कहा, “मैं क्लोज़ रेंज (करीब रहकर) में फाइट करने की कोशिश करूंगा। उनके पैरों पर किक्स और फिर पंच लगाने का प्रयास करूंगा। यकीनन मेरा अनुभव मेरे काम आएगा। मैं अटैक में उनसे काफी बेहतर हूं।”

सुपरलैक ने ONE Super Series में अपने अनुभव का काफी इस्तेमाल किया और अपना रिकॉर्ड 3-0 बनाया। इस दौरान उन्होंने लाओ चेट्रा, रुई बोटेल्हो और जुलाई महीने में हुए ONE: NO SURRENDER में “एंजेल वॉरियर” पानपयाक जित्मुआंगनोन को हराया था।

एक और जीत रैंकिंग्स में उनकी स्थिति को मजबूत कर देगी और वो ONE वर्ल्ड टाइटल मैच के काफी करीब पहुंच जाएंगे।

Muay Thai superstar Superlek Kiatmoo9 with the winner's medal

ऐसा करने के लिए उन्हें पहले खालेद की बड़ी चुनौती से पार पाना होगा। उन्हें भरोसा है कि उनकी आक्रामक रणनीति ऐसा करने में काफी मददगार साबित होगी।

सुपरलैक ने कहा, “मेरा प्लान तीन राउंड की फाइट होने की वजह से करीब रहकर मुकाबला करने का है। पास रहकर मुझे अच्छे और लगातार अटैक करने की जरूरत है।”

“मैं पीछे की तरफ कदम नहीं बढ़ाना चाहता और लगातार अटैक करूंगा। मैं इस फाइट में ऐसा करके ही रहूंगा।”

ये भी पढ़ें: ONE: A NEW BREED II के पूरे कार्ड की घोषणा

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty