सोक थय ने एक तगड़ा बॉडी शॉट लगाकर पहले राउंड में नॉकआउट से जीता मैच

Sok Thy Huang Ding Muay Thai

कुन खमेर वर्ल्ड चैंपियन सोक थय आखिरकार ONE Super Series में जीत हासिल करने में कामयाब रहे और वो भी एक बेहद शानदार अंदाज में।

22 वर्षीय कंबोडियाई स्टार ने शुक्रवार, 28 अगस्त को थाईलैंड की राजधानी में हुए ONE: A NEW BREED के ONE Super Series मॉय थाई फ्लाइवेट मुकाबले में हुआंग डिंग को पहले राउंड में नॉकआउट किया।

https://www.instagram.com/p/CEb1L-Ngvrp/

मैच की घंटी बजने के साथ ही कंबोडियाई एथलीट ने अपने इरादे जाहिर कर दिए और पंचों व लेग किक्स का इस्तेमाल किया। चीनी स्ट्राइकर भी पीछे हटने के मूड में नहीं थे, उन्होंने लेफ्ट हुक का अच्छा इस्तेमाल करते हुए कई बार लैंड करवाया।

लेकिन जैसे ही हुआंग अपनी लय में आने लगे थे, तभी थय ने दिखाया कि ONE Super Series करियर में उन्हें बड़े स्टार्स के साथ ही मुकाबलों में क्यों उतारा गया था।

Paedminburi Gym के प्रतिनिधि ने चीनी एथलीट की बॉडी किक को पकड़ा और हुआंग की छाती के निचले हिस्से पर एक जबरदस्त राइट हैंड मारा। अगले ही पल उनके प्रतिद्वंदी दर्द से कराह उठे और रेफरी ने मैच समाप्ति की घोषणा कर दी।

Sok Thy wins at ONE: A NEW BREED

ये मैच पहले राउंड के 2:52 मिनट पर खत्म हुआ और इसी के साथ ही कुन खमेर एथलीट ने कई बड़े स्टार्स के खिलाफ मैच हारने के बाद The Home Of Martial Arts में अपनी पहली जीत दर्ज की।

जीत हासिल करने के बाद उन्होंने कहा, “मैं बहुत खुश हूं। मैं अपनी ताकत और लो किक्स को इस्तेमाल में लाना चाहता था।”

ये कंबोडियाई एथलीट के लिए एक बड़ी जीत थी क्योंकि यहां से भविष्य में उनके लिए ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन के खिलाफ रीमैच के दरवाजे खुल जाएंगे।

ये भी पढ़ें: ONE: A NEW BREED – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, स्टैम्प Vs. रोड्रीगेज़

न्यूज़ में और

Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25