ONE: A NEW BREED की टॉप हाइलाइट्स

New ONE Atomweight Muay Thai World Champion Allycia Hellen Rodrigues

इस शुक्रवार, 28 अगस्त को ONE Championship ने बैंकॉक में हुए इवेंट के साथ A NEW BREED सीरीज की शुरुआत की।

इवेंट की शुरुआत कई धमाकेदार और यादगार फिनिश के साथ हुई। उसके बाद ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट के फाइनल और ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच ने शो को और भी अधिक दिलचस्प बनाया।

दमदार प्रदर्शन, यादगार पल और चौंकाने वाले परिणामों के बाद यहां आप ONE: A NEW BREED की टॉप हाइलाइट्स को देख सकते हैं।

#1 रोड्रीगेज़ बनीं नई ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन

मेन इवेंट में एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ ने इस पुरानी कहावत को सच साबित कर दिया है कि ये मायने नहीं रखता कि आप किसी चीज को शुरू कैसे करते हैं बल्कि उसे खत्म करने का तरीका ज्यादा मायने रखता है।

ब्राजीलियाई स्ट्राइकर ने स्टैम्प फेयरटेक्स को चौंकाते हुए बहुमत निर्णय से हराया और नई ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन भी बनी हैं।

शुरुआती राउंड्स में स्टैम्प अच्छी लय में नजर आ रही थीं लेकिन रोड्रीगेज़ ने धैर्य नहीं खोया और आधा मैच बीत जाने के बाद उनके प्रदर्शन ने रफ्तार पकड़ी। उन्होंने तीसरे राउंड में दमदार बॉडी किक्स लगाईं और Fairtex टीम की स्टार पर दबाव बनाया।

थाई सुपरस्टार थकी हुई नजर आने लगी थीं। इसी का फायदा उठाकर ब्राजीलियाई एथलीट ने किक्स लगाने के साथ-साथ पंच, एल्बो और यहां तक कि क्लिंचिंग गेम में रहते नी स्ट्राइक्स भी लगाईं।

Phuket Fight Club की एथलीट की आक्रामकता बढ़ती ही जा रही थी और उन्होंने पुश किक्स लगाकर स्टैम्प को मैच में दोबारा वापसी करने का कोई मौका ही नहीं दिया।

जैसे ही जजों ने परिणाम सुनाया, स्टैम्प ने नई एटमवेट चैंपियन के प्रदर्शन की सराहना करते हुए ताली बजाई, वहीं रोड्रीगेज़ का सिर गर्व से ऊंचा हो चला था।



#2 रोडलैक ने धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज कर टाइटल शॉट हासिल किया

सैमापेच फेयरटेक्स के चोटिल होने के कारण रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम को ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट के फाइनल में जगह मिली थी। 30 वर्षीय स्टार ने इस मौके को खाली नहीं जाने दिया और 3 राउंड तक चले मुकाबले में “लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई को हराया।

“द स्टील लोकोमोटिव” उम्मीदों पर खरे उतरे और लगातार फ्रंटफुट पर रहकर अपने प्रतिद्वंदी और हमवतन एथलीट पर दबाव बना रहे थे।

दूसरे राउंड में रोडलैक ने कुलबडम को जोरदार राइट अपरकट-लेफ्ट हुक कॉम्बिनेशन लगाते हुए नॉकडाउन किया। इस कॉम्बिनेशन के प्रभाव से अधिकतर मैच अगले ही क्षण समाप्त हो जाते हैं लेकिन कुलबडम किसी तरह मैच में बने रहे और वापस अपने पैरों पर खड़े हुए।

तीसरे राउंड में दूसरा नॉकडाउन तब आया, जब रोडलैक ने क्लिंचिंग गेम में रहे दमदार नी लगाई लेकिन ये भी मैच को फिनिश करने में नाकाफी साबित हुई।

अंत में शानदार प्रदर्शन की बदौलत तीनों जजों ने रोडलैक के पक्ष में फैसला सुनाया और इसी के साथ उन्हें नोंग-ओ गैयानघादाओ के खिलाफ ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिल गया है।

#3 ज़ाम्बोआंगा ने खुद को टॉप एटमवेट कंटेंडर साबित किया

डेनिस “द मेनेस” ज़ाम्बोआंगा ने 88 सेकंड में सबमिशन से जीत हासिल करते हुए खुद को #1-रैंक की एटमवेट कंटेंडर साबित कर दिया है।

अपना प्रोमोशनल डेब्यू कर रहीं वट्सापिन्या “ड्रीम गर्ल” केउखोंग शुरुआत से ही संघर्ष करती दिखाई दे रही थीं। वहीं, ज़ाम्बोआंगा अपनी लंबाई और रीच का भरपूर फायदा उठाती नजर आईं।

क्लिंचिंग गेम में भी “द मेनेस” ने अपनी ताकत का प्रदर्शन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और दमदार नी-स्ट्राइक्स लगाईं, थाई स्टार को मैट पर गिराया और ज़ाम्बोआंगा ने समय गंवाए बिना अपनी प्रतिद्वंदी के हाथ को जकड़ा और अमेरिकाना सबमिशन मूव लगा दिया।

आसान जीत के बाद फिलीपीनो स्टार ने “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली के खिलाफ ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट प्राप्त कर लिया है।

ये भी पढ़ें: ONE: A NEW BREED – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, स्टैम्प vs रोड्रीगेज़

विशेष कहानियाँ में और

Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114
Yod IQ Or Pimolsri lands a straight right at The Inner Circle 30 open workout
Ubaid Hussain smashes Khusen Salomov with a hard left at ONE Friday Fights 105.