रोडलैक ने कुलबडम को हराकर नोंग-ओ के खिलाफ वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हासिल किया

Muay Thai fighter Rodlek PK.Saenchai Muaythaigym lands a left hook on Kulabdam at ONE: A NEW BREED

रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम ने कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई को शानदार अंदाज में हराते हुए नोंग-ओ गैयानघादाओ के खिलाफ ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल कर लिया है।

30 वर्षीय एथलीट को ONE: A NEW BREED के ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट के फाइनल में रिप्लेसमेंट के तौर पर जगह मिली थी। इसके बावजूद उन्होंने धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

इसी महीने रोडलैक को टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हार मिली थी लेकिन सैमापेच फेयरटेक्स की चोट के कारण उन्हें एक बार फिर रिंग में उतरने का अवसर मिला। उन्होंने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और फाइनल में प्रवेश किया।

पहले राउंड की शुरुआत में दोनों ओर से जबरदस्त स्ट्राइकिंग गेम देखने को मिला, दोनों ही एथलीट्स एक-दूसरे की ताकत और मूव्स का सम्मान करते दिखाई पड़ रहे थे।

लेकिन दूसरे राउंड में स्थिति बदली रोडलैक ने आगे आकर जबरदस्त तरीके से राइट हैंड लगाया था। इस दमदार अटैक के बाद भी कुलबडम ने धैर्य नहीं खोया और जवाब में ताकत से भरपूर लेफ्ट काउंटर पंच लगाए, जिससे संभवत ही रोडलैक को खूब क्षति पहुंची होगी।

Muay Thai fighter Rodlek PK.Saenchai Muaythaigym lands a left hook on Kulabdam at ONE: A NEW BREED

चेहरे पर इतने दमदार अटैक झेलने के बाद भी “द स्टील लोकोमोटिव” अपने गेम प्लान पर कायम रहे और मैच का रुख अपनी तरफ मोड़ने में कुछ हद तक सफल भी साबित हो रहे थे। बैंकॉक निवासी एथलीट “लेफ्ट मीटियोराइट” को पीछे की तरफ धकेल रहे थे और इसी दौरान उन्होंने राइट अपरकट और लेफ्ट हुक लगाया, जिससे कुलबडम मैट पर जा गिरे।

कुलबडम अपने पैरों पर खड़े होने में सफल रहे और अंतिम राउंड में प्रवेश किया। एक और नॉकडाउन के बाद रोडलैक की जीत लगभग तय हो चली थी। वहीं, उसके बाद एक राइट नी ने उनकी मैच में वापसी के लगभग सभी दरवाजों को भी बंद कर दिया था।

2 बार के Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन अपने पैरों पर खड़े हुए और वो उस स्थिति में भी नहीं थे कि वो नॉकआउट पंच लगाकर रोडलैक को सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल कर से रोक पाएं।

Muay Thai fighter Rodlek PK.Saenchai Muaythaigym beats Kulabdam in the ONE Bantamweight Muay Thai Tournament final

अपने करियर की 129वीं जीत हासिल कर रोडलैक ने नोंग-ओ के खिलाफ ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल शॉट भी हासिल कर लिया है।

ये भी पढ़ें: ONE: A NEW BREED – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, स्टैम्प vs रोड्रीगेज़

न्यूज़ में और

Asadula Imangazaliev poses with his ONE World Title during The Inner Circle 39 open workout
Nong O Gaiyanghado Felipe Lobo ONE X 1920X1280 41 600x400
Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36