ONE बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन पर एक नजर

Nong-O, Sacko, and Rodlek in the ONE Bantamweight Muay Thai Division

ONE Super Series मॉय थाई बेंटमवेट डिविजन ने साल 2020 में काफी सुर्खियां बटोरी हैं।

डिविजन में ऐसे कंटेंडर्स हैं, जो वर्ल्ड चैंपियन को उनके टाइटल के लिए चुनौती देने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इसके अलावा कई अन्य टैलेंटेड एथलीट्स भी उभरकर सामने आ रहे हैं और इस डिविजन का हर एक मैच मनोरंजक साबित होता आया है।

अब ONE: A NEW BREED बीती बात हो चुकी है और यहां हम बड़े-बड़े सुपरस्टार्स से भरे मॉय थाई बेंटमवेट डिविजन पर प्रकाश डालने वाले हैं।

वर्ल्ड चैंपियन

नोंग-ओ गैयानघादाओ मौजूदा ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन हैं और अप्रैल 2018 में अपना प्रोमोशनल डेब्यू करने के बाद से ही अपराजित रहे हैं। ONE: HEROES OF HONOR में थाई एथलीट को फैबियो पिंका के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज की थी। यहीं से उनकी विनिंग स्ट्रीक चली आ रही है और उन्हें कोई नहीं हरा पाया है।

इस दौरान उनका सामना मेहदी “डायमंड हार्ट” ज़टूट, हान ज़ी हाओ, हिरोकी “काईबुटसुकुन” सुजुकी, ब्रीस “द ट्रक” डेल्वाल और हमवतन एथलीट सैमापेच फेयरटेक्स से भी हो चुका है।

मौजूदा ONE वर्ल्ड चैंपियन के अभी तक अपराजित रहने के पीछे का कारण उनका ज्ञान है। नोंग-ओ जिस भी एथलीट का सामना कर रहे होते हैं, वो पता लगा लेते हैं कि उनका प्रतिद्वंदी क्या करना चाह रहा है और कुछ ही सेकंडों के अंदर वो काउंटर मूव्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं।

उदाहरण के तौर पर, पिंका के खिलाफ मैच में जब भी नोंग-ओ राइट किक लगा रहे थे तो पिंका अपने पैर को उठाकर उस मूव को विफल करने में सफल हो रहे थे। स्थिति को भांपते हुए थाई सुपरस्टार ने ऐसे दर्शाया कि वो राइट किक लगाने वाले हैं और पिंका द्वारा उसे ब्लॉक करने का इंतज़ार किया। जब पिंका दोबारा अपने पैर को नीचे लाए, तब उन्होंने उस किक को लैंड करवाया था।

वहीं, नवंबर में ONE: EDGE OF GREATNESS में सैमापेच के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करते समय एक बार फिर उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी के गेम प्लान को पहले ही भांप लिया था। चैंपियन ने पहले ही अंदाजा लगा लिया था कि सैमापेच कब लेफ्ट किक लगाने वाले हैं। जैसे ही Fairtex टीम के मेंबर ने लेफ्ट किक लगाने के लिए अपना पैर ऊपर उठाया, ठीक उसी समय नोंग-ओ ने राइट लो किक लगाकर सैमापेच को मैट पर गिरा दिया था।

नोंग-ओ का अगला प्रतिद्वंदी

Rodlek PK.Saenchaimuaythaigym celebrates his victory in the ring at ONE: DAWN OF HEROES.

28 अगस्त को ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट के फाइनल में “लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई को हराकर रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम ने नोंग-ओ के खिलाफ वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हासिल कर लिया है।

“द स्टील लोकोमोटिव” के ONE Championship के सफर की शुरुआत जून 2019 में हुई थी। ONE: LEGENDARY QUEST में उन्हें लियाम “हिटमैन” हैरिसन के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से जीत मिली थी।

PK.Saenchai Muaythaigym टीम के स्टार ने उसके बाद एंड्रयू मिलर को नॉकआउट किया और क्रिस शॉ को सर्वसम्मत निर्णय से हराया।

इस सफर में रोडलैक खुद को बेंटमवेट डिविजन के टॉप सुपरस्टार्स में से एक साबित कर चुके हैं। वहीं उनकी चिन (ठोड़ी) इतनी मजबूत है कि उन्हें नॉकआउट करना लगभग असंभव सा प्रतीत होता है, वहीं उनकी लेग किक्स में भी गज़ब की ताकत है।

मिलर के साथ मैच में वो अपने प्रतिद्वंदी के हर तरह के अटैक के सामने मजबूती से डटे रहे थे। मौका मिलते ही आगे आए और दमदार ओवरहैंड राइट लगाकर मैच को अंतिम रूप दिया था।

नॉकआउट पावर के अलावा भी रोडलैक के पास कई अन्य तरीके की स्किल्स मौजूद हैं।

जैसे कुलबडम के खिलाफ मैच में उन्होंने अपनी डिफेंसिव स्किल्स का शानदार तरीके से उपयोग किया था। रोडलैक बैकफुट पर जाने को तैयार नहीं थे और उन्होंने दमदार पंच लगाते हुए अपने प्रतिद्वंदी को 2 बार नॉकडाउन किया था। साथ ही कुलबडम के प्रभावशाली लेफ्ट हैंड के खिलाफ भी उन्होंने शानदार अंदाज में खुद का बचाव किया।



थाई सुपरस्टार्स

Muay Thai fighter Saemapetch Fairtex prays

वर्ल्ड चैंपियन और उनके अगले प्रतिद्वंदी के अलावा भी ONE Super Series मॉय थाई बेंटमवेट डिविजन में कई बेहतरीन स्ट्राइकर्स मौजूद हैं।

उनमें से एक नाम “द मिलियन डॉलर बेबी” सांगमनी क्लोंग सुआनप्लूरिज़ॉर्ट का है। बेंटमवेट टूर्नामेंट में आने से पहले सांगमनी का ONE में रिकॉर्ड 2-0 का था और अज़ीज़ हलाली और केंटा यमाडा के खिलाफ जीत दर्ज कर चुके थे।

उन दोनों मैचों में सांगमनी ने अपनी शानदार तकनीक से जीत हासिल की थीं, इसी कारण उन्हें “द मिलियन डॉलर बेबी” नाम मिला। वहीं जनवरी में हुए ONE: A NEW TOMORROW में उन्होंने पहले से भी बेहतर प्रदर्शन किया। वो लगातार अपने प्रतिद्वंदी की बॉडी के दाहिने हिस्से पर लेफ्ट किक लगाकर उन्हें क्षति पहुंचा रहे थे।

लेकिन ONE में सांगमनी की पहली हार कुलबडम के खिलाफ आई। इस मैच ने साबित कर दिया था कि “लेफ्ट मीटियोराइट” कितने खतरनाक स्ट्राइकर हैं और उस मैच में जीत हासिल कर उन्होंने ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी।

फाइनल में रोडलैक के खिलाफ मुकाबले से पहले कुलबडम को बेहतरीन मोमेंटम प्राप्त था। पहले सितंबर 2019 में ONE: IMMORTAL TRIUMPH में बोबो साको को हराया और उसके बाद ONE: NO SURRENDER III में सांगमनी को दमदार लेफ्ट पंच लगाकर नॉकआउट किया।

वहीं, अगर चोट के कारण सैमापेच ने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ना लिया होता तो उन्हें वर्ल्ड टाइटल शॉट मिलने की संभावनाएं सबसे अधिक थीं। Fairtex टीम के एथलीट खुद को बेंटमवेट डिविजन के सबसे खतरनाक स्ट्राइकर्स में से एक साबित कर चुके हैं। इस दौरान उन्हें देवीदास “द लिथुआनियन” डेन्यला, ओग्येन टॉपिच, रोडलैक और फ्यूचर ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन अलावेर्दी “बेबीफेस किलर” रामज़ानोव के खिलाफ जीत मिल चुकी हैं।

ONE Championship में सैमापेच की एकमात्र हार नोंग-ओ के खिलाफ आई है। ONE: EDGE OF GREATNESS में उन्हें वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में चौथे राउंड में हार मिली थी।

फ्यूचर कंटेंडर्स

Bobo Sacko attacks Kulabdam with an elbow

मार्शल आर्ट्स फैंस को साको और “एल्बो ज़ोम्बी” मुआंगथाई पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम की स्किल्स पर भी संदेह नहीं करना चाहिए।

साको अभी तक अपने करियर में 30 मैचों में नॉकआउट से जीत दर्ज कर चुके हैं और संभव ही वो बेंटमवेट डिविजन के बड़े से बड़े एथलीट्स के लिए भी खतरा साबित हो सकते हैं। कुलबडम के खिलाफ मैच में उन्होंने अपनी स्किल्स का शानदार तरीके से उपयोग किया था। उन्होंने “लेफ्ट मीटियोराइट” को बैकफुट पर जाने के लिए भी मजबूर किया था।

चाहे साको को कुलबडम के खिलाफ हार मिली हो लेकिन उन्होंने ये जरूर दर्शा दिया था कि वो इस डिविजन के बड़े सुपरस्टार्स में से एक बनने के काबिल हैं।

वहीं, मुआंगथाई का नाम “एल्बो ज़ोम्बी” ऐसे ही नहीं पड़ा है। नवंबर 2018 में ONE को जॉइन करने के बाद उनका रिकॉर्ड 3-0 का रहा है और इस बीच वो पेनिकोस युसुफ, यमाडा और डेल्वाल को भी करा चुके हैं।

मुआंगथाई को उनकी एल्बोज सबसे ज्यादा खतरनाक साबित करती हैं, जिन्हें वो आगे आकर लगाना पसंद करते हैं। उन्हें किसी भी एथलीट के मूव्स से डर नहीं लगता और यही चीज उन्हें दूसरों से अलग साबित करती है।

ये भी पढ़ें: ONE: A NEW BREED के पूरे कार्ड की घोषणा

मॉय थाई में और

Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35