कुलबडम ने सांगमनी को नॉकआउट कर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया

Muay Thai fighter Kulabdam delivers an uppercut to Sangmanee's head

कुलबडम “लेफ्ट मीटियोराइट” सोर. जोर. पिएक उथाई अब अपने सपने को पूरा करने से केवल एक कदम दूर रह गए हैं।

थाई सुपरस्टार ने शुक्रवार, 21 अगस्त को ONE: NO SURRENDER III के मेन इवेंट में बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन के टॉप कंटेंडर सांगमनी “द मिलियन डॉलर बेबी” क्लोंग सुआनप्लूरिज़ॉर्ट को उलटफेर का शिकार बनाते हुए नॉकआउट से हराया है।

इस यादगार जीत के बाद Sor. Jor. Piek Uthai टीम के मेंबर ने ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है और नोंग-ओ गैयानघादाओ को ONE वर्ल्ड टाइटल के लिए चुनौती देने से एक कदम दूर रह गए हैं।

Muay Thai fighter Kulabdam blocks a head kick from Sangmanee

मैच की शुरुआत में दोनों ओर से अटैक देखने को मिला लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों स्ट्राइकिंग स्टार्स ने एक-दूसरे से दूर रहकर लेग किक्स लगानी शुरू कर दीं।

समय के साथ वो किक्स ऊंची होती चली गईं क्योंकि एक तरफ कुलबडम पुश किक्स लगा रहे थे तो सांगमनी ने हेड किक लगाने की कोशिश की, जिसे उनके प्रतिद्वंदी ने ब्लॉक कर दिया था।

वो “लेफ्ट मीटियोराइट” ही थे, जिन्होंने सबसे पहले अपनी स्ट्राइक को क्लीन तरीके से लैंड कराया। उन्होंने एक दमदार राइट हैंड हैंड के बाद राइट अपरकट और उसके बाद अपना ट्रेडमार्क लेफ्ट क्रॉस भी लगाया।

लेकिन 7 बाद के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन सांगमनी पर इसका ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा। उन्होंने कुछ दमदार शॉट्स लगाकर बदला लिया और इसके बाद एक बार फिर हेड किक लगाई लेकिन इस बार भी कुलबडम ने उनकी किक को ब्लॉक कर दिया था।

Sangmanee throws a teep at Kulabdam

2-डिविजन के Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन कुलबडम फ्रंटफुट पर रहकर पंच लगा रहे थे और लेग किक्स भी लगाईं।

किक्स सही जगह पर लैंड तो हो रही थीं लेकिन “द मिलियन डॉलर बेबी” ने अपनी शानदार डिफेंसिव स्किल्स का प्रदर्शन करते हुए साउथपॉ (बाएं हाथ के) एथलीट के लगभग हर अटैक को रोकने में सफलता पाई।

लेकिन कुछ समय बाद ही उनके पंच सही जगह पर प्रभावशाली तरीके से लैंड होने लगे। दूसरी ओर सांगमनी बॉडी शॉट्स लगाने पर ही ध्यान दे रहे थे, लेकिन कुलबडम के बॉडी शॉट्स ज्यादा प्रभाव छोड़ रहे थे। वो या तो कॉम्बिनेशन लगा रहे थे या फिर अपने प्रतिद्वंदी की किक्स को पकड़ने के बाद पंचों से क्षति पहुंचा रहे थे।

Muay Thai fighter Kulabdam delivers an uppercut to Sangmanee's head

ऐसा लगने लगा था कि ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट का ये सेमीफाइनल मुकाबला दूसरे राउंड में प्रवेश करने वाला है लेकिन कुलबडम का प्लान कुछ और ही था।

राउंड के अंतिम क्षणों में कुलबडम ने आक्रामक तरीके से आगे आकर बॉक्सिंग कॉम्बिनेशन लगाए। जैब और लेफ्ट हुक लगाया, उनका राइट अपरकट निशाने से चूक गया लेकिन इसके बाद उन्होंने लेफ्ट क्रॉस लगाते हुए “द मिलियन डॉलर बेबी” को आखिरकार फिनिश करने में सफलता पाई।

सांगमनी मैट पर गिरे हुए थे और पहले राउंड के खत्म होने से 15 सेकंड पहले ही रेफरी ने मैच समाप्ति की घोषणा कर दी।

Muay Thai fighter Kulabdam defeats Sangmanee via knockout

इस नॉकआउट जीत से कुलबडम का रिकॉर्ड अब 62-10-5 का हो गया है और अब उन्होंने टूर्नामेंट के फाइनल में भी जगह बना ली है। जहां उनका सामना रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम से होना है, जो फाइनल मैच में चोटिल हो चुके सैमापेच फेयरटेक्स की जगह लेने वाले हैं।

फाइनल के विजेता को नोंग-ओ के खिलाफ ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल शॉट मिलने वाला है।

ये भी पढ़ें: ONE: NO SURRENDER III – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, सांगमनी vs कुलबडम

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)