About
कई बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रहे फैबियो पिंका फ्रांस के सबसे बेहतरीन मार्शल आर्टिस्ट्स में से एक हैं।
वो बचपन से ही खेलों से जुड़े रहे हैं और मार्शल आर्ट्स में आने से पहले कई खेलों में हाथ आजमा चुके थे। लेकिन जैसे ही उन्होंने मार्शल आर्ट्स में कदम रखा, उन्होंने आज तक कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा है। कराटे और किकबॉक्सिंग की ट्रेनिंग शुरू करने के बाद उन्हें पढ़ाई छोड़ने का कड़ा फैसला लेना पड़ा था, जिससे वो मार्शल आर्ट्स पर अपना पूरा ध्यान लगा पाते। पिंका को पहली एमेच्योर बाउट का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लगा और उसी पहले मैच ने उन्हें ऊंचे स्तर के कॉम्पिटिशन पर अपनी स्किल्स को परखने के लिए प्रोत्साहित किया था।
उसके बाद से वो पूरी दुनिया भर में घूमते हुए मैचों में भाग ले चुके हैं। यूरोप से लेकर अमेरिका, चीन, जापान और यहां तक कि थाईलैंड में भी वो मैचों में भाग ले चुके हैं। इस लंबे सफर में वो 2-डिविजन के WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बने और Rajadamnern Stadium वर्ल्ड टाइटल भी जीता। थाईलैंड में किसी विदेशी एथलीट के लिए ऐसा कर पाना बहुत मुश्किल होता है। अब उनकी नजरें ONE वर्ल्ड टाइटल को अपनी उबलब्धियों में शामिल करने पर टिकी हैं।