इन 5 कारणों से आपको ONE: NO SURRENDER III मिस नहीं करना चाहिए

Sangmanee Kulabdam Entrance 200X800 1 768x512

ONE Championship की NO SURRENDER सीरीज इस शुक्रवार समाप्त होने वाली है।

इस शुक्रवार, 21 अगस्त को थाईलैंड की राजधानी में ONE: NO SURRENDER III का आयोजन होने वाला है और बाउट कार्ड में कुल 6 मुकाबलों को शामिल किया गया है।

शो में 2 मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच और 4 मॉय थाई मैच होने वाले हैं जिनमें मेन इवेंट भी शामिल है, जिसके विजेता को ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश मिलने वाला है। शो में कुल अलग-अलग मार्शल आर्ट्स बैकग्राउंड से आने वाले 7 वर्ल्ड चैंपियंस भाग ले रहे हैं।

यहां आप उन 5 कारणों के बारे में जान सकते हैं कि क्यों आपको ONE: NO SURRENDER III मिस नहीं करना चाहिए।

#1 टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल

मेन इवेंट मैच में 2 स्ट्राइकिंग स्पेशलिस्ट्स आमने-सामने आने वाले हैं, जो ONE वर्ल्ड टाइटल जीतने की चाह के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में #1 रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर “द मिलियन डॉलर बेबी” सांगमनी क्लोंग सुआनप्लूरिज़ॉर्ट की भिड़ंत #3 रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर “लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई से होने वाली है।

सितंबर में अपना प्रोमोशनल डेब्यू करने के बाद सांगमनी बेहतरीन प्रदर्शन करते आए हैं। थाई सुपरस्टार ने नवंबर में फ्रेंच-मोरक्कन स्ट्राइकर अज़ीज़ हलाली और जनवरी में अपनी लेफ्ट किक्स, दमदार पंचों की मदद से जापानी स्टार केंटा यमाडा को भी हराया था।

कुलबडम उनके लिए अभी तक के सबसे कठिन प्रतिद्वंदी साबित होने वाले हैं, जिनका पिछले साल सितंबर में डेब्यू मैच यादगार साबित हुआ था। 4-औंस मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स ग्लव्स Sor. Jor. Piek Uthai टीम के मेंबर के लिए फायदेमंद ही साबित हुए हैं। वो अपनी लो किक्स और खतरनाक पंचों की मदद से डिविजन के #2 रैंक के कंटेंडर बोबो “द पैंथर” साको को हरा चुके हैं।

सांगमनी और कुलबडम दोनों ही टॉप रैंक के साउथपॉ (बाएं हाथ के) एथलीट्स हैं, दोनों की तकनीक अच्छी है और दोनों की किक्स व हाथों में गज़ब की ताकत है। ये मैच 3 राउंड लंबा जा सकता है लेकिन नॉकआउट देखा जाना भी कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी।

इस धमाकेदार मुकाबले का विजेता टूर्नामेंट के फाइनल में सैमापेच फेयरटेक्स का सामना करेगा और नोंग-ओ गैयानघादाओ को ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए चुनौती देने से केवल एक कदम दूर रह जाएगा।

#2 को-मेन इवेंट मैच में देखने को मिलेगा धमाकेदार एक्शन

Muay Thai fighters Mongkolpetch Petchyindee Academy and Sok Thy

को-मेन इवेंट मैच में 2 ऐसे मॉय थाई वॉरियर्स आमने-सामने आने वाले हैं, जो सुपरस्टार्स से भरे फ्लाइवेट डिविजन में अपनी पहचान बनाने को बेताब हैं।

Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन मोंग्कोलपेच पेटयिंडी एकेडमी का सामना कुन खमेर वर्ल्ड चैंपियन सोक थय से होने वाला है, जो संभवत ही एक एक्शन से भरपूर मुकाबला साबित होगा।

मोंग्कोलपेच की हर एक स्ट्राइक में गज़ब की ताकत होती है। क्लिंचिंग गेम से दूर रहते हुए उन्हें राउंडहाउस किक्स, पुश किक्स और एल्बोज लगाना भी काफी पसंद है। इन्हीं मूव्स की मदद से उन्होंने पिछले साल सितंबर में जोसेफ लसीरी के खिलाफ जीत हासिल की थी।

उनकी ये स्किल्स सोक थय के खिलाफ मैच को दिलचस्प बनाने वाली हैं। सोक थय, जिन्हें लो किक्स और राइट क्रॉस लगाना बहुत पसंद है। साथ ही जून 2018 में कंबोडियाई स्टार ने अपने पहले मैच में लर्डसीला फुकेत टॉप टीम के खिलाफ ये साबित कर दिया था कि वो बिना डरे क्लिंच गेम में रहना पसंद करते हैं और अपने प्रतिद्वंदी को डम्प करते हुए मैट पर गिराना भी वो अच्छे तरीके से जानते हैं।

दोनों सुपरस्टार्स की ये स्किल्स इस मैच को फाइट ऑफ द नाइट भी बना सकती हैं और बड़ी जीत दर्ज कर इनमें से कोई एक ONE एथलीट रैंकिंग्स में भी जगह बना सकता है।



#3 फैबियो पिंका का मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू

Multiple-time Muay Thai World Champion Fabio Pinca in ONE Super Series

फैबियो पिंका इस शुक्रवार अपना मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू करने वाले हैं, जिसका दुनिया भर के फैंस को लंबे समय से इंतज़ार रहा है।

फ्रेंच स्टार 2 बार के WBC वर्ल्ड मॉय थाई चैंपियन और एक बार Rajadamnern Stadium वर्ल्ड चैंपियन भी रह चुके हैं। वो अपने करियर में मॉय थाई और किकबॉक्सिंग के कई महान एथलीट्स के खिलाफ भी रिंग साझा कर चुके हैं।

उन एथलीट्स में हाल ही में अपना ONE डेब्यू करने वाले सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग, तुर्की के टायफुन “टरबाइन” ओज़्कान और ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन भी शामिल हैं। वो अप्रैल 2018 में अपने डेब्यू मैच में नोंग-ओ के सामने भी चुनौती पेश कर चुके हैं।

पिंका फेदरवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डिविजन से जुड़े सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर्स में से एक हैं और एक ही पंच में बड़े से बड़े एथलीट को भी फिनिश कर सकते हैं।

उनके द्वारा मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में आने के फैसले के बाद शेनन “वनशिन” विराचाई के मूव्स उनसे कड़े सवाल पूछने वाले हैं, जिनकी काउंटर स्ट्राइकिंग स्किल्स काफी शानदार हैं। विराचाई खुद भी एक ही पंच में बड़े से बड़े प्रतिद्वंदी को फिनिश करने का सामर्थ्य रखते हैं और जूडो बैकग्राउंड से आने वाले विराचाई जरूर फ्रेंच स्टार के कमजोर ग्राउंड गेम की भी कड़ी परीक्षा लेने वाले हैं।

इसके अलावा थाई स्टार कई टॉप रैंक के लाइटवेट कंटेंडर्स के खिलाफ मैचों का हिस्सा रह चुके हैं और जरूर अपने अनुभव से इस मैच में फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

ये देखना दिलचस्प होगा कि पिंका इस नए स्पोर्ट के साथ किस तरह सामंजस्य बैठा पाते हैं और किस तरह अपने नए स्किल सेट का प्रयोग करते हैं। साथ ही ये भी देखना एक यादगार लम्हा होगा कि विराचाई एक ऐसे एथलीट के खिलाफ किस तरह की रणनीति अपनाते हैं, जिसे उन्हीं की तरह स्ट्राइक्स लगाना पसंद है।

#4 विमेंस मॉय थाई डिविजन में डेब्यू कर रहीं नई एथलीट्स

ONE Super Series में कुछ नई महिला एथलीट्स ने कदम रखा है और फैंस जरूर देखना चाहेंगे कि ये 4 नई एथलीट किस तरह का प्रदर्शन करने में सक्षम हैं।

सबसे पहले 6 बार की मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन लिटल टाइगर ग्लोबल स्टेज पर अपना डेब्यू करने वाली हैं।

जापानी स्टार का सामना एटमवेट कॉन्टेस्ट में एस्टोनिया की मैरी रूमेट से होने वाला है और इस मैच की विजेता स्टैम्प फेयरटेक्स के ONE वर्ल्ड टाइटल के लिए बड़े खतरे के रूप में उभरकर सामने आ सकती हैं।

इसके अलावा थाईलैंड की वंडरगर्ल फेयरटेक्स स्ट्रॉवेट मॉय थाई बाउट में ऑस्ट्रेलियाई स्टार ब्रूक फैरेल का सामना करने वाली हैं।

फिलहाल इस डिविजन के पास कोई वर्ल्ड चैंपियन नहीं है इसलिए इस मैच में जो भी विजयी साबित होगा, उसके पहले ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।

#5 टॉप मॉय थाई जिम के मेंबर्स के बीच मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच

Mixed martial artists Quitin Thomas and Ben Royle will fight at ONE: NO SURRENDER III

थाईलैंड के 2 सबसे सम्मानित जिम के 2 सदस्य आगामी इवेंट में आमने-सामने आने वाले हैं।

फेदरवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट में Phuket Top Team के बेन रॉयल की भिड़ंत Tiger Muay Thai टीम के क्विटिन थॉमस से होगी।

इस मैच में 2 ग्रैपलर्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है। एक तरफ रॉयल की ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) स्किल्स होंगी तो दूसरी तरफ थॉमस की रेसलिंग स्किल्स।

रॉयल BJJ पर्पल बेल्ट होल्डर रहे हैं और उनका रिकॉर्ड 4-1 का है और अभी तक शानदार तरीके से अपनी सबमिशन स्किल्स का इस्तेमाल करते आए हैं। वो अपने पिछले 3 प्रतिद्वंदियों को टैप आउट करने पर मजबूर कर चुके हैं।

दूसरी ओर थॉमस मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन हैं, जो टेकडाउन करने पर अधिक ध्यान देते हैं। कुछ इसी तरह का गेम प्लान उन्होंने अपने प्रोफेशनल डेब्यू मैच में भी अपनाया था, जहां उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को ताकत के मामले में मात दी और ग्राउंड एंड पाउंड अटैक करते हुए जीत दर्ज की थी।

एक तरफ दोनों ही ग्रैपलिंग बैकग्राउंड से आते हैं तो दूसरी ओर दोनों ही अभी मॉय थाई सीख रहे हैं, इसलिए इस मुकाबले के कांटेदार होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: ONE: NO SURRENDER III का प्रसारण कैसे देखें

विशेष कहानियाँ में और

Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114