मॉय थाई टूर्नामेंट के फाइनल में चोटिल सैमापेच की जगह शामिल हुए रोडलैक

Rodlek PK.Saenchaimuaythaigym celebrates his victory in the ring at ONE: DAWN OF HEROES.

रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम को अपनी किस्मत की वजह से दोबारा ONE वर्ल्ड टाइटल के करीब पहुंचने का मौका मिला है।

“द स्टील लोकोमोटिव” के नाम से मशहूर स्टार ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट में चोटिल सैमापेच की जगह लेंगे और फाइनल में कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई का सामना करेंगे।

टूर्नामेंट के विजेता को ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ के खिलाफ मुकाबला इस साल के अंत तक मिल सकता है।

Muay Thai fighter Rodlek PK.Saenchaimuaythaigym kicks Saematpetch Fairtex

रोडलैक और सैमापेच के बीच ONE: NO SURRENDER II में टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला हुआ था, जहां Fairtex टीम के प्रतिनिधि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत निर्णय से जीत हासिल की

दुर्भाग्यवश, सैमापेच को उसके बाद चोट लग गई और उन्हें टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लेना पड़ा।

इस कारण “द स्टील लोकोमोटिव” को फिर से टूर्नामेंट का हिस्सा बनने का मौका मिला और सीधे फाइनल में एंट्री हुई है।

Muay Thai fighter Kulabdam delivers an uppercut to Sangmanee's head

रोडलैक के लिए सामने कुलबडम की बड़ी चुनौती होगी, जिन्होंने 21 अगस्त को ONE: NO SURRENDER III में हुए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टॉप कंटेंडर “द मिलियन डॉलर बेबी” सांगमनी क्लोंग सुआनप्लूरिज़ॉर्ट को पहले ही राउंड में जबरदस्त तरीके से नॉकआउट कर हराया।

फिलहाल ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट की तारीख की घोषणा अभी नहीं हुई है लेकिन ज्यादा जानकारी के लिए ONEFC.com पर बने रहें।

ये भी पढ़ें: ONE: NO SURRENDER III – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, सांगमनी Vs. कुलबडम

न्यूज़ में और

Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.