रोडलैक के खिलाफ टाइटल डिफेंड करने के लिए तैयारी में जुटे हुए हैं नोंग-ओ

ONE Bantamweight Muay Thai World Champion Nong-O Gaiyanghadao

ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ हमेशा तैयार रहते हैं।

भले ही उनके चैलेंजर्स की लिस्ट हर दिन के साथ लंबी होती जा रही है लेकिन मौजूदा चैंपियन को इस बात पर पूरा भरोसा है कि वो अपनी बादशाहत बरकरार रख पाएंगे। हाल ही में खत्म हुए टूर्नामेंट फाइनल के बाद उन्हें पूरी तरह से तैयार रहना ही पड़ेगा।

बीते शुक्रवार, 28 अगस्त को हुए ONE: A NEW BREED में रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सर्वसम्मत निर्णय से “लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई को मात दी और नोंग-ओ के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल किया।

ऐसे में चैंपियन जानते हैं कि उन्हें जल्द ही अपनी बेल्ट को डिफेंड करना पड़ सकता है।

https://www.instagram.com/p/CEmB8iLpP7M/?igshid=1lnwweh0x7aem

उन्होंने Evolve में ट्रेनिंग करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “चैंपियनशिप राउंड्स। प्रक्रिया और अपनी टीम पर भरोसा रखें।”

कैप्शन के साथ पोस्ट में चार वीडियोज़ भी थी, जिसमें चैंपियन सुपरस्टार अलग-अलग तरह के वर्कआउट कर रहे थे।

इसमें मिट्स को हिट करते, पावर को बढ़ाने के लिए वजन उठाते और कार्डियो को बढ़ाने के लिए स्टेशनरी बाइक पर एक्सरसाइज़ करते हुए दिख रहे थे।

इस तरह की कड़ी मेहनत नोंग-ओ को रोडलैक के खिलाफ ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप डिफेंड करने में मदद करेगी।

ये भी पढ़ें: रोडलैक ने कुलबडम को हराकर नोंग-ओ के खिलाफ वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हासिल किया

न्यूज़ में और

Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Banluelok Sitwatcharachai defeats Rak Erawan via knockout at The Inner Circle 17
Muay Thai fighter Songchainoi Kiatsongrit screams in the ring
Shamil Erdogan vs. Paul Elliott, Luke Lessei vs. Charlie Guest set for ONE Fight Night 48 in October
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130
Stella Hemetsberger lands a body kick on Natalia Diachkova at ONE Fight Night 46
Muay Thai World Champion Stella Hemetsberger kicks Natalia Diachkova in the body
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova
Muay Thai fighters Wanchainoi PongSuphan PK and Petnamkhong Sor Maneekhot face off ahead of ONE Friday. Fights 166
ONE Championship Books Yoshinari vs. Suablack In Flyweight Muay Thai For ONE SAMURAI 3