ONE Friday Fights 58 में पीकॉक की धमाकेदार जीत, असाही ने सेकसन को मात देकर चौंकाया

Jake Peacock Kohei Shinjo ONE Friday Fights 58 72

ONE Championship ने 5 अप्रैल को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से एशियाई प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 58: Superbon vs. Grigorian II का आयोजन किया।

मेन इवेंट से पहले हुए मॉय थाई और किकबॉक्सिंग मैचों में कई यादगार डेब्यू, उलटफेर, दिग्गज की जीत और काफी कुछ देखने को मिला।

आइए नजर डालते हैं कि सुपरबोन और मरात ग्रिगोरियन की ONE अंतरिम फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल फाइट से पहले मैचों में क्या देखने को मिला।

कुलबडम को पछाड़कर नोंग-ओ जीत की राह पर लौटे

पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ अपने पिछले दो मैचों में हार का सामना कर चुके थे, लेकिन दिग्गज ने कुलबडम सोर जोर पिएक उथाई को बेंटमवेट मॉय थाई मुकाबले में हराकर जीत की लय वापस पाई।

नोंग-ओ ने शुरु से ही आक्रामकता दिखाई, लेकिन कुलबडम भी पीछे हटने वाले नहीं थे।

तीन राउंड के शानदार एक्शन के बाद #3 रैंक के कंटेंडेर ने जीत हासिल कर अपने करियर रिकॉर्ड को 266-56-10 किया।

असाही ने सेकसन को हराकर आठ जीत के सिलसिले का अंत किया

युटारो असाही ने पूरी दुनिया को चौंकाते हुए सेकसन ओर क्वानमुआंग की ONE Championship में आठ जीत के सिलसिले का अंत किया।

उभरते हुए जापानी स्टार ने 142-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में अपने फुटवर्क और शॉट सलेक्शन का इस्तेमाल करते हुए थाई दिग्गज को पछाड़ा।

सेकसन ने आखिरी राउंड में वापसी की कोशिश की, लेकिन असाही उनसे एक कदम आगे रहे और अंत में सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल कर संगठन में शानदार आगाज किया।

शानदार मैच में नाकरोब ने मुआंगथाई पर जीत हासिल की

नाकरोब फेयरटेक्स ने तीन राउंड तक चले एक बेहद करीबी मुकाबले में दिग्गज मुआंगथाई पीके साइन्चाई को विभाजित निर्णय से हराने में सफलता पाई।

नौ मिनट तक चली फ्लाइवेट मॉय थाई फाइट में नाकरोब ने अपने विरोधी का डटकर सामना किया और मौका मिलने पर एल्बोज़ व नीज़ का इस्तेमाल किया।

अंत में उन्हें जीत मिली और अपने करियर रिकॉर्ड को 65-21 किया।

कोंगथोरानी की लगातार सातवीं जीत, कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम किया

कोंगथोरानी सोर सोमाई ने ONE Championship में अपने जीत के सिलसिले को सात कर दिया, जब उन्होंने 134-पाउंड कैचवेट मॉय थाई फाइट में जाओसुयाई को मात दी।

थाई स्टार कोंगथोरानी ने पहले राउंड में दबदबा बनाया और टीप किक्स व हेवी कॉम्बिनेशंस का इस्तेमाल किया। दूसरे राउंड में जाओसुयाई ने अपने विरोधी को नॉकडाउन कर दिया। 27 वर्षीय स्टार ने वापसी की और विरोधी को नॉकडाउन कर हिसाब बराबर किया।

तीसरे राउंड में दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। सर्वसम्मत निर्णय से आई जीत ने उनके रिकॉर्ड को 68-15-1 कर दिया और उन्होंने ONE के साथ छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर लिया है।

शैडो ने हेहीर को तीसरे राउंड में स्टॉपेज से पराजित किया

पूर्व Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन शैडो सिंघा माविन को फ्लाइवेट मॉय थाई मुकाबले में स्वीडिश स्ट्राइकर एरिक हेहीर को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

थाई स्टार ने अपने विरोधी को काउंटर लेफ्ट एल्बो जड़कर गिराया। तीसरे राउंड में शैडो ने हेहीर को राइट हाई किक्स लगाकर 0:53 मिनट पर फिनिश करते हुए अपने रिकॉर्ड को 76-13 किया।

रीमैच में कोंगचाई पर भारी पड़े कोमपेट

साल 2023 के रीमैच में कोमपेट फेयरटेक्स और कोंगचाई चानेडोनमुएंग का सामना 126-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में हुआ। नतीजा पिछली बार की तरह कोमपेट के पक्ष में ही आया।

Fairtex Training Center के स्टार ने तीन राउंड तक चले जोरदार मैच में सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की। इस जीत ने 23 वर्षीय स्टार के रिकॉर्ड को बढ़ाकर 87-19 कर दिया है।

पीकॉक ने लुम्पिनी में शानदार डेब्यू कर शिंजो को हराया

जेक “द वन” पीकॉक ONE Championship के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद से ही चर्चा का केंद्र बने हुए थे। और उन्होंने बेंटमवेट मॉय थाई मैच में डेब्यू कर कोहेई शिंजो के खिलाफ अपनी ताकत दिखाई।

Road to ONE: Canada विजेता दिव्यांग (सीधा हाथ नहीं) हैं और उन्होंने इसके बावजूद अपने साइज़ और कद-काठी का इस्तेमाल करते हुए दूरी को बनाकर रखा। उन्होंने अच्छी बॉडी किक्स लगाईं और लेफ्ट काउंटर लगाकर शिंजो की नाक को चोटिल कर दिया।

अंत में शानदार प्रदर्शन के कारण सर्वसम्मत निर्णय से आई जीत के बाद उनका रिकॉर्ड 13-1 हो गया।

झांग ने अपनी बॉक्सिंग से अलिफ को छकाया

“फाइटिंग रूस्टर” झांग पेइमियान ने अलिफ सोर डेचापैन के शानदार जीत के सफर का अंत किया, जब दोनों का स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग मैच में आमना-सामना हुआ।

चीनी स्टार को शुरुआत में अलिफ की किक्स और नी अटैक को समझने में थोड़ा समय लगा, लेकिन “फाइटिंग रूस्टर” ने तेजी से वापसी करते हुए खतरनाक कॉम्बिनेशन लगाए, जो दूसरे और तीसरे राउंड में जारी रहे।

इस एकतरफा सर्वसम्मत निर्णय से आई जीत ने उनके रिकॉर्ड को 18-3-1 कर दिया है।

इशी ने काटाशिमा को तीन राउंड के जोरदार मुकाबले में पछाड़ा

Jurai Ishii Satoshi Katashima ONE Friday Fights 58 52

जापानी स्टार्स जुराई इशी और साटोशी काटाशिमा के बीच हुए 122-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले से इवेंट की शुरुआत हुई।

दोनों की स्टार्स ने मैच में दमदार शुरुआत की। लेकिन नौ मिनट तक चले एक्शन के बाद इशी ज्यादा दमदार नजर आए। अंत में उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया गया।

ये 18 वर्षीय स्टार के करियर की 14वीं और ONE में पहली जीत रही।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)