इन 5 कारणों से 4 मई को ONE Fight Night 22: Sundell Vs. Diachkova देखना ना भूलें

Smilla Sundell Allycia Hellen Rodrigues ONE Fight Night 14 55 scaled

जब ONE Championship की शनिवार, 4 मई को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में वापसी होगी तो ग्लोबल फैंस को 11 शानदार फाइट्स देखने को मिलेंगी।

ONE Fight Night 22: Sundell vs. Diachkova के मेन इवेंट में वर्ल्ड चैंपियनशिप मुकाबला होगा। इस इवेंट में सबसे बेहतरीन मार्शल आर्ट्स स्टार्स शामिल होंगे, जिसका प्रसारण दुनिया के 190 से ज्यादा देशों में होगा।

फैंस को MMA, मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और सबमिशन ग्रैपलिंग के लाजवाब मैच देखने को मिलेंगे और जिसे भी यहां जीत हासिल हुई, उसके करियर को काफी फायदा हो सकता है।

इससे पहले कि ONE Fight Night 22 शुरु हो, आइए उन पांच कारणों पर चर्चा करते हैं, जिनसे आपको ये इवेंट हर हाल में देखना चाहिए।

#1 नॉकआउट आर्टिस्ट्स के बीच मेन इवेंट में वर्ल्ड टाइटल मैच

शो को मौजूदा ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन स्मिला “द हरिकेन” संडेल और नतालिया “कैरेलियन लिंख्स” डियाचकोवा के बीच होने वाला अहम खिताबी मैच हेडलाइन करेगा।

संडेल ने अभी तक ONE में शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी चार जीतों में से दो नॉकआउट से आई हैं और उन्हें मॉय थाई की टॉप फीमेल पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर्स में शामिल करा दिया है।

वहीं डियाचकोवा के पास काबिलियत है कि वो स्वीडिश स्टार की बादशाहत का अंत कर सकें। आगे बढ़कर जबरदस्त अटैक करने के लिए मशहूर रूसी स्टार ने ONE में पहले राउंड के भीतर तीन नॉकआउट जीत दर्ज की हैं। आसान शब्दों में कहें तो इस मैच में जोरदार एक्शन की पूरी गारंटी है।

#2 वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर्स की तिकड़ी उभरकर सामने आ सकती है

इस कार्ड में जीत हासिल कर कई सारे एथलीट्स चैंपियनशिप बेल्ट हासिल करने के लिए अपनी दावेदारी को मजबूत करना चाहेंगे।

को-मेन इवेंट में उभरते हुए अपराजित स्टार्स अकबर “बाकल” अब्दुलेव और हलील “नो मर्सी” अमीर अपने बेदाग रिकॉर्ड को दांव पर लगाएंगे और जीतने वाला ONE फेदरवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के काफी करीब पहुंच जाएगा।

इससे पहले पूर्व ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैंलेंजर्स सिंसामट “एक्वामैन” क्लिनमी और दिमित्री मेन्शिकोव एक जानदार मैच में उतरेंगे।

दोनों ने अपने पिछले दो मैचों में जीत दर्ज की हैं और थाई फैन फेवरेट व रूसी स्टार बेल्ट के एक बार फिर करीब पहुंच सकते हैं।

इस मैच पर मौजूदा चैंपियन रेगिअन इरसल करीब से नजर बनाकर रखेंगे।

चीनी मेगास्टार “डीमन ब्लेड” वेई रुई अपना बहुप्रतीक्षित प्रमोशनल डेब्यू करेंगे और उनके सामने पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन और #1 रैंक के कंटेंडर हिरोकी अकिमोटो की बेहद कठिन चुनौती होगी।

34 वर्षीय वेई को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पाउंड-फोर-पाउंड किकबॉक्सर्स में गिना जाता है और ये मौका ग्लोबल स्टेज पर छाप छोड़ने का होगा। यहां जीतकर वो 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।

#3 टॉप पांच में शामिल फ्लाइवेट MMA दावेदारों की भिड़ंत

फ्लाइवेट MMA फाइट में #5 रैंक के कंटेंडर “वुल्फ वॉरियर” हू योंग अपनी जीत के सिलसिले को जारी रखते हुए #4 रैक के ऑस्ट्रेलियाई धुरंधर रीस “लाइटनिंग” मैकलेरन का सामना करेंगे।

हू लगातार अपनी पिछली तीन फाइट्स को जीत चुके हैं, जिसमें से दो 2023 में आई थीं। अपने घातक और बेहतरीन स्ट्राइकिंग स्टाइल से उन्होंने फैंस के बीच खास जगह बनाई है।

उनके सामने मैकलेरन के रूप में एक अनुभवी फाइटर होंगे। ब्राजीलियन जिउ-जित्सु ब्लैक बेल्ट एथलीट को पिछले मैच में काइरत अख्मेतोव के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा था। लेकिन “लाइटनिंग” में वो सारे गुण मौजूद हैं, जिनके दम पर वो दोबारा जीत हासिल कर सकते हैं।

#4 बेहतरीन महिला मार्शल आर्टिस्ट्स के मैच

मेन इवेंट के अलावा भी ONE Fight Night 22 में दो अन्य अहम मैच शामिल हैं।

अपराजित जापानी पावरहाउस चिहीरो सवाडा का सामना प्रतिभाशाली जूडो एथलीट नोएल “लिल मंकी” ग्रॉन्जोन से एटमवेट MMA मैच में होगा।

वहीं सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में BJJ ब्लैक बेल्ट बियांका बैसिलियो एक बार फिर 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस हासिल करने के लिए तीसरी बार उतरेंगी और उनका सामना डेब्यू कर रही नानामी इचिकावा से होगा।

दुनिया की सबसे बेहतरीन ग्राउंड फाइटर्स में से एक मानी जाने वाली ब्राजीलियाई सुपरस्टार अपने आक्रामक और सबमिशन तलाशने वाले रवैये का परिचय देंगी।

#5 दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर्स की वापसी

ONE के पास दुनिया के सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर्स हैं और उनमें से कुछ 4 मई को फाइट करते नजर आएंगे।

थाई फैंस के पसंदीदा फाइटर थोंगपून पीके साइन्चाई स्ट्रॉवेट मॉय थाई रैंकिंग्स में आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे, जब उनकी टक्कर ज़कारिया एल जमारी से होगी।

इसके अलावा मॉय थाई सनसनी रंगरावी सिटसोंगपीनोंग बुल्गारियाई विरोधी बोगडन शुमारोव के खिलाफ उतरेंगे। वहीं आखिर में 2023 Road to ONE: U.S. के विजेता शॉन क्लिमनी का सामना मैक्सिको के होसुए क्रूज़ से होगा।

किकबॉक्सिंग में और

Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27