कुलबडम ONE Friday Fights 58 के महत्वपूर्ण मुकाबले में अपने ‘आदर्श’ नोंग-ओ को नॉकआउट करने के इच्छुक

Kulabdam Sor Jor Piek Uthai Julio Lobo ONE Friday Fights 52 18


थाई नॉकआउट आर्टिस्ट कुलबडम “लेफ्ट मीटियोराइट” सोर जोर पिएक उथाई अपने करियर के सबसे बड़े पल के नजदीक हैं।

इस शुक्रवार, 5 अप्रैल को 25 वर्षीय स्ट्राइकर का मुकाबला ONE Friday Fights 58: Superbon vs. Grigorian II की एक बहुप्रतीक्षित फाइट में पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन और वर्तमान में #3 रैंक के कंटेंडर नोंग-ओ हामा से होगा।

एशियाई प्राइमटाइम पर होने वाला ये मुकाबला बैंकॉक के ऐतिहासिक लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में उनके हमवतन लोगों के सामने होगा और ये फाइट कुलबडम को डिविजन के टॉप पर ले जा सकती है।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में 11 मुकाबलों के बाद “लेफ्ट मीटियोराइट” ने आखिरकार लय हासिल कर ली है और अपनी पिछली तीन फ़ाइट्स में पहले राउंड में नॉकआउट से जीत अर्जित की हैं।

उस जीत के सिलसिले ने उन्हें शायद करियर की सबसे बड़ी चुनौती के लिए तैयार कर दिया है और उनके पास मॉय थाई के सबसे दिग्गज प्रतिस्पर्धियों में से एक को हराने का मौका होगा।

कुलबडम ने onefc.com को बताया कि उनके मन में अपने 37 वर्षीय प्रतिद्वंदी के लिए बेहद सम्मान है:

“नोंग-ओ से लड़ना मेरे लिए बहुत मायने रखता है क्योंकि वो मेरे आदर्श हैं। मुझे उनकी शैली पसंद है। मैं उनके अनुशासन और वो जिस तरह अपने शरीर की देखभाल करते हैं, उसका सम्मान करता हूं। उनकी उम्र थोड़ी ज्यादा है, लेकिन वो अभी भी लड़ सकते हैं। अपने आदर्श के साथ लड़ने का मौका पाने के लिए मैं खुश हूं।”

300 से अधिक करियर मुकाबलों के अनुभवी नोंग-ओ ने 2019 में पहला बेंटमवेट मॉय थाई ताज जीता और ONE में 10-0 का रिकॉर्ड कायम करने के बाद पिछले साल वर्तमान डिविजनल किंग जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी से बेल्ट हार गए थे।

नोंग-ओ के अनुभव और अपने कड़े ट्रेनिंग कैंप से मिले आत्मविश्वास पर कुलबडम ने कहा:

“(नोंग-ओ के) सभी हमले खतरनाक हैं। उनका कोई भी हमला आपको नॉकआउट कर सकता है। उनके लिए अनुकूल परिस्थिति निश्चित रूप से ये है कि उन्हें मुझसे कहीं अधिक अनुभव है।

“मुझे लगता है कि मेरी ताकत ये है कि उनके मुकाबले मेरी उम्र कम है। इस मैच की तैयारी के लिए मैं अभी भी उसी कार्यक्रम के अनुसार अभ्यास करता हूं, लेकिन मैंने ट्रेनिंग की तीव्रता बढ़ा दी है।”

भले ही उनका सामना एक ऐसे व्यक्ति से होगा जिनकी वो वर्षों से प्रशंसा करते रहे हैं, लेकिन कुलबडम जानते हैं कि जैसे ही मैच की पहली घंटी बजेगी तो इन सब के कोई मायने नहीं होंगे।

उन्होंने आगे बताया:

“मैं उत्साहित महसूस कर रहा हूं। मैं नोंग-ओ जैसे पूर्व वर्ल्ड चैंपियन से लड़ने में बहुत खुश हूं। लेकिन जैसे ही मैं रिंग में कदम रखूंगा, मैं सारा उत्साह भूल जाऊंगा क्योंकि हम प्रोफेशनल फाइटर्स हैं। रिंग के अंदर कोई भाई या आदर्श नहीं होते।”

कुलबडम ने नोंग-ओ पर जीत के साथ वर्ल्ड टाइटल पर निशाना साधा

कुलबडम “लेफ्ट मीटियोराइट” सोर जोर पिएक उथाई का मानना ​​है कि अगर वो ONE Friday Fights 58 में अपनी प्रभावशाली जीत की लय को बढ़ा पाए तो वो 2-स्पोर्ट किंग और मौजूदा ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन हैगर्टी को चुनौती दे सकते हैं।

उन्होंने कहा:

“अगर मैं नोंग-ओ को काफी प्रभावशाली तरीके से हरा पाता हूं तो मेरे लिए जोनाथन हैगर्टी के साथ टाइटल मैच हासिल करना मुश्किल नहीं होगा।

“मैं आगे किससे लड़ना चाहता हूं? ये ONE के मैचमेकर्स पर निर्भर करता है क्योंकि मैं ऐसे चुनना नहीं चाहता। लेकिन ये बहुत अच्छा होगा अगर मैं हैगर्टी का सामना कर पाऊं।”

इस बीच हैगर्टी 7 सितंबर को ONE 168: Denver में मौजूदा ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ अपनी बेल्ट को डिफेंड करेंगे।

लेकिन इस बात की परवाह किए बिना कि डिविजनल किंग कौन है, कुलबडम को अच्छे से पता है कि वर्ल्ड टाइटल जीतने का मौका पाने करने के लिए क्या आवश्यक है:

“नोंग-ओ को नॉकआउट करना मेरे लिए वास्तव में महत्वपूर्ण है क्योंकि ये टाइटल शॉट का टिकट होगा।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.