ONE: NO SURRENDER III के बड़े विजेताओं का अब किन एथलीट्स से सामना हो सकता है?

Fabio Pinca Shannon Wiratchai NS3

ONE Championship की NO SURRENDER इवेंट सीरीज का अंत बेहद शानदार अंदाज में हुआ।

शुक्रवार, 21 अगस्त को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन ने ONE: NO SURRENDER III का आयोजन किया था और शो में कई सारे बेहतरीन पल देखने को मिले।

इनमें कुछ हाइलाइट-रील नॉकआउट्स, दमदार प्रदर्शन और एक कड़ा मुकाबला, जिसमें नतीजा विभाजित निर्णय से आया।

इस शो में एथलीट्स ने अपना दमदार प्रदर्शन किया। आइए अब नजर डालते हैं कि भविष्य में इनका सामना किन स्टार्स के साथ हो सकता है।

कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई

“लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई ने साबित कर दिया है कि वो मॉय थाई बेंटमवेट डिविजन के टॉप कंटेंडर हैं।

पिछले साल सिंतबर में उन्होंने डेब्यू करते हुए #2-रैंक के कंटेंडर बोबो “द पैंथर” साको को मात दी और अब उसके बाद उन्होंने ONE: NO SURRENDER III में #1-रैंक के कंटेंडर “द मिलियन डॉलर बेबी” सांगमनी क्लोंग सुआनप्लूरिज़ॉर्ट को पहले ही राउंड में नॉकआउट के जरिए ढेर किया।

कुलबडम ने लेग किक्स लगानी शुरु की और कॉम्बिनेशंस का चतुराई के साथ इस्तेमाल किया। उन्होंने सांगमनी की हाई किक्स को ब्लॉक किया और कॉम्बिनेशन लगाते हुए लेफ्ट क्रॉस के जरिए मैच फिनिश किया।

“लेफ्ट मीटियोराइट” अब ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना चुके हैं और उनका सामना रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम से होगा।

Channel 7 Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडलैक अपने जबरदस्त हैंड्स, लो किक्स और विरोधी पर दबाव बनाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इस बात को ग्लोबल स्टेज पर अपनी बाउट्स के जरिए साबित किया है और “लेफ्ट मीटियोराइट” के साथ उनका मैच जबरदस्त हो सकता है।

इस मैच के विजेता को ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ के खिलाफ टाइटल शॉट हासिल होगा। ऐसे में दोनों ही स्टार्स जीतने के लिए पूरा दमखम लगा देंगे।



शेनन विराचाई

थाई मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट शेनन “वनशिन” विराचाई लंबे समय बाद शुक्रवार को जीत की लय में वापस लौटे।

31 वर्षीय बैंकॉक निवासी एथलीट ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में डेब्यू कर रहे मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन फैबियो पिंका को विभाजित निर्णय से हराया।

दुनिया भर में अपना नाम कमा चुके पिंका के खिलाफ विराचाई ने ताबड़तोड़ प्रदर्शन किया। उन्होंने दूसरे राउंड में स्पिनिंग बैकफिस्ट मारकर अपने प्रतिद्वंदी को मैट पर गिरा दिया और कुछ मौके पर ग्राउंड एंड पाउंड से जबरदस्त अटैक कर मैच फिनिश करने के करीब आ गए थे।

एक कड़े मैच के बाद अब “वनशिन” अपनी जीत के सिलसिले को बरकरार रखते हुए ONE एथलीट रैंकिंग्स में आना चाहेंगे। इसके लिए उन्हें कुछ बड़ी जीत हासिल करनी पड़ेगी और अगला मुकाबला उनका एडवर्ड “द फेरोसियस” केली के साथ काफी दिलचस्प हो सकता है।

फिलीपीनो एथलीट मशहूर Team Lakay से आते हैं, जिसे वुशु स्ट्राइकिंग के लिए दुनिया में जाना जाता है। इस टीम के बाकी सदस्यों की तरह ही केली ने अपनी इन्हीं स्किल्स से काफी कामयाबी हासिल की है। उन्होंने सुंग जोंग ली और “द टर्मिनेटर” सुनौटो को हराया है।

फेरोसियस के खिलाफ विराचाई का मुकाबला काफी अच्छा साबित हो सकता है क्योंकि केली की टीम के साथी होनोरियो “द रॉक” बानारियो ने उन्हें फरवरी में विभाजित निर्णय के जरिए मात दी थी। इस मैच में “वनशिन” के पास बदला लेने का मौका होगा।

मैरी रूमेट

मैरी “स्नो लैपर्ड” रूमेट अपने मेन रोस्टर डेब्यू में बेहद दमदार नजर आईं।

एस्टोनियाई एथलीट ने अपनी रीच (पहुंच), क्लिंच गेम और बेहतरीन किक्स की मदद से 6 बार की मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन लिटल टाइगर को सर्वसम्मत निर्णय के जरिए हराया।

“स्नो लैपर्ड” ने ग्लोबल फैंस को अपनी ताकत से रूबरू करवाया और अगले मैच में उनका सामना एकातेरिना “बार्बी” वंडरीएवा से हो सकता है।

वंडरीएवा तीन बार की मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी हैं और वो रूमेट के सामने कड़ी चुनौती पेश करने का दम रखती हैं।

बेलारूसी एथलीट इस मुकाबले में एक लंबी एथलीट के तौर पर एंट्री करेंगी और उनमें अपनी विरोधी की कमजोरी को ढूंढ़कर अटैक करने की काबिलियत है।

ये एक लाजवाब मैच साबित हो सकता है और दोनों ही स्टार्स डिविजन की रैंकिंग्स में अपना स्थान पक्का करना चाहेंगी।

ये भी पढ़ें: ONE: NO SURRENDER III – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, सांगमनी Vs. कुलबडम

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)