विराचाई के खिलाफ मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू मैच में फैबियो पिंका को हार मिली

Thai mixed martial artist Shannon Wiratchai goes for a kick on Fabio Pinca

लगातार 4 हार झेलने के बाद शुक्रवार, 21 अगस्त को शेनन “वनशिन” विराचाई को जीत की लय में वापसी करने से शायद ही कोई रोकने में सफल हो पाता।

थाई सुपरस्टार के खिलाफ कई बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रहे फैबियो पिंका अपने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सफर की शुरुआत शानदार अंदाज में करने में विफल रहे। हालांकि, ONE: NO SURRENDER III के फेदरवेट कॉन्टेस्ट में उन्होंने जीतने का हर संभव प्रयास किया लेकिन अंत में विराचाई ने विभाजित निर्णय से मैच को अपने नाम करने में सफलता पाई।

Shannon Wiratchai goes for a cross on Fabio Pinca

मैच की शुरुआत में दोनों तकनीकी आधार पर एक-दूसरे के खिलाफ बढ़त बनाने का प्रयास कर रहे थे। पिंका फ्रंट फुट पर रहकर अटैक कर रहे थे तो विराचाई दूर रहकर काउंटर अटैक करने पर फोकस कर रहे थे।

समय बीतने के साथ अलग तरह का अटैक देखने को मिलना शुरू हुआ। फ्रेंच एथलीट लेग किक्स लगा रहे थे लेकिन एक समय वो हेड किक लगाने के दौरान फिसल कर नीचे गिर पड़े और विराचाई ने मौके का फायदा उठाकर अपने प्रतिद्वंदी के ऊपर छलांग लगाई और राउंड के अंतिम क्षणों में ग्राउंड एंड पाउंड अटैक किया।

दूसरे राउंड में 36 वर्षीय पिंका दोबारा विराचाई के पैरों पर किक्स लगा रहे थे लेकिन थाई स्टार दूर रहकर अपने प्रतिद्वंदी की किक्स से बचने का प्रयास करते नजर आए और मौका मिलते ही खुद भी अपनी स्ट्राइक्स को लैंड करवाना शुरू कर दिया।

Thai mixed martial artist Shannon Wiratchai throws his ground and pound

मैच का सबसे दमदार अटैक दूसरे राउंड में विराचाई की ओर से देखने को मिला।

हेड किक मिस होने के बाद 31 वर्षीय बैंकॉक निवासी एथलीट ने स्पिनिंग बैकफिस्ट लगाई और पिंका को मैट पर गिराया। “वनशिन” ने उनका पीछा कर ग्राउंड गेम में टॉप पोजिशन में रहते हुए पंचों की बरसात की लेकिन विराचाई की एक छोटी गलती से पिंका वापस अपने पैरों पर खड़े होने में सफल रहे।

हालांकि, थाई सुपरस्टार का खुद पर भरोसा बढ़ने लगा था। वहीं पिंका ने भी आक्रामक रुख अपनाया हुआ था और तीसरे राउंड में भी उन्होंने इसी रणनीति के तहत स्ट्राइक्स लगाईं।

French Muay Thai fighter Fabio Pinca lays into Shannon Wiratchai in his mixed martial arts debut

मैच के अंतिम क्षणों को पास आता देख फ्रेंच स्टार ने आगे आकर लेफ्ट हुक और एक दमदार हेड किक लगाई। इसी बीच एक जोरदार लेग किक से भी विराचाई को काफी क्षति पहुंचाई और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सुपरस्टार को टेकडाउन करने के लिए मजबूर कर रहे थे।

Team RS के मेंबर मैच के अंतिम क्षणों में जरूर बेहतर साबित हुए और विराचाई को स्ट्रेट राइट व लेग किक्स भी लगाई थीं।

सौभाग्य से, पहले 2 राउंड का प्रदर्शन परिणाम को विराचाई के पक्ष में लाने में सफल साबित हुआ। 3 में से 2 जजों ने विराचाई के पक्ष में फैसला सुनाया और थाई एथलीट ने विभाजित निर्णय से जीत हासिल की। इस जीत के साथ “वनशिन” का मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रिकॉर्ड 10-6 का हो गया है।

Thai mixed martial artist Shannon Wiratchai defeats Fabio Pinca

ये भी पढ़ें: ONE: NO SURRENDER III – रिजल्ट्स और हाइलाइस, सांगमनी vs कुलबडम

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.