3 कारणों से आपको ONE Friday Fights 3 में शेनन विराचाई के वापसी मैच के लिए उत्साहित रहना चाहिए

Shannon Wiratchai in ONE ring

शेनन विराचाई 3 फरवरी को ONE Friday Fights 3 में रिंग में वापसी कर रहे होंगे और वो बैंकॉक में अपने घरेलू फैंस के सामने शानदार प्रदर्शन करने को बेताब हैं।

“वनशिन” के नाम से मशहूर स्ट्राइकिंग स्पेशलिस्ट विराचाई लंबे समय से ONE फैंस के चहेते एथलीट्स में से एक बने रहे हैं। अब उनका सामना फेदरवेट MMA बाउट में ईरानी एथलीट पोरिया गोलपौर से होगा।

https://www.instagram.com/p/CoCrgk7yDi4/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

स्पष्ट तौर पर कहें तो थाई एथलीट के हर एक मैच में खतरनाक एक्शन देखने को मिलता रहा है।

मगर जो लोग उनके गेम से वाकिफ नहीं हैं, उनके लिए हम उन 3 कारणों को लेकर आए हैं जो बताते हैं कि क्यों आपको उनके लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाले मैच के लिए उत्साहित रहना चाहिए।

#1 उनकी एंट्री हमेशा शानदार होती है

आमतौर पर विराचाई फाइट के शुरू होने से पहले ही सुर्खियां बटोरने लग जाते हैं।

34 वर्षीय एथलीट को प्रोफेशनल रेसलिंग की तरह शो-ऑफ करना पसंद है और खुद को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते। इसलिए वो हर बार एंट्री के दौरान अलग-अलग तरीकों से क्राउड का दिल जीतने की कोशिश करते हैं

उनकी एंट्रेंस में पॉकेमॉन से लेकर आयरन मैन जैसे कैरेक्टर्स शामिल रहे हैं। वो हर बार अलग तरीके से एंट्री लेते हैं इसलिए अगली बार वो किसी अन्य तरीके से एंट्री लेकर सबको चौंका सकते हैं।

विराचाई की केज में फाइटिंग शुरू होने से पहले फैंस को उनकी ओर से हमेशा कुछ दिलचस्प होने की उम्मीद रखनी चाहिए।

#2 खतरनाक तरीके से नॉकआउट स्कोर करते हैं

एक तरफ विराचाई रिंग में एंट्री लेते समय अलग रूप में नज़र आते हैं, लेकिन मैच शुरू होने के बाद उनके अंदर फाइटिंग का भूत सवार हो जाता है क्योंकि उन्हें धमाकेदार नॉकआउट्स के लिए जाना जाता है।

साउथपॉ (बाएं हाथ के) स्ट्राइकर के दोनों हाथों में गज़ब की ताकत है और लोअर अटैक्स भी खतरनाक होते हैं। इन्हीं स्किल्स की मदद से उन्होंने ONE में अपनी 8 में से 5 जीत नॉकआउट से दर्ज की हैं।

वो चाहे एक ही शॉट में मैच को फिनिश कर दें या अपने विरोधी को खूब क्षति पहुंचाते हुए उन्हें हराएं, “वनशिन” के पास मैच को फिनिश करने के कई तरीके हैं।

#3 उनका स्टाइल अनोखा है

विराचाई के अधिकांश हमवतन एथलीट्स मॉय थाई बैकग्राउंड से आते हैं, लेकिन उनके मार्शल आर्ट्स सफर की शुरुआत जूडो से हुई और उसके बाद उन्होंने स्ट्राइकिंग आर्ट्स में महारत हासिल की।

उन्होंने चीनी मार्शल आर्ट्स कुंग फू, बॉक्सिंग और किकबॉक्सिंग सीखने के बाद MMA में कदम रखा।

विराचाई, ब्रूस ली के सिद्धांतों पर आगे बढ़ते हैं: “उपयोग करने योग्य चीज़ को अपने साथ जोड़ो और जो उपयोगी नहीं है उसे त्याग दो। उस चीज़ में सम्मिलित हों जो आपको खास बनाती है।”

इसका मतलब थाई स्टार का स्टैंड-अप गेम अपने अन्य साथी एथलीट्स से काफी अलग है और इसे वो इसे “वनशिन स्ट्राइकिंग सिस्टम” कहते हैं।

सबसे खास बात ये है कि उनका ये स्टाइल कारगर रहा है। वहीं BJJ और रेसलिंग का मिश्रण विराचाई को एक संपन्न MMA एथलीट्स साबित करता है।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one