ONE Friday Fights 3 के MMA मैचों में विराचाई, बारबोसा, पारशिकोव की धमाकेदार जीत

Allisson Barbosa and Elliot Compton

3 फरवरी को ONE Friday Fights 3 के शुरुआती MMA मैचों में बहुत जबरदस्त एक्शन देखने को मिला।

खतरनाक स्टैंडअप फाइटिंग से लेकर सबमिशन मूव देखने गए। वहीं मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स ने सभी रेंज में रहकर अटैक किया, जिसे देख बैंकॉक का क्राउड झूम उठा था।

यहां देखिए लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम के शुरुआती मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैचों का परिणाम क्या रहा।

शेनन विराचाई ने पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट से जीता मैच

https://www.instagram.com/p/CoNAidgDu4l/?next=%2Fonechampionship%2F

बैंकॉक के निवासी शेनन विराचाई ने पोरिया गोलपौर को पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट से हराकर अपने होमक्राउड का खूब मनोरंजन किया।

ईरानी स्टार गोलपौर ने फेदरवेट मुकाबले में अपने डेब्यू मैच में रेसलिंग करते हुए थाई स्ट्राइकर को ग्राउंड गेम में लाने की कोशिश की, लेकिन विराचाई कड़ी मशक्कत करते हुए स्टैंड-अप गेम में बने रहे।

कुछ देर बाद “वनशिन” ने अपने विरोधी को शॉर्ट लेफ्ट हैंड लगाया, जिसके बाद ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक करते हुए 4 मिनट 33 सेकंड के समय पर अपनी जीत सुनिश्चित की।

एलिसन बारबोसा ने शानदार अंदाज में किया ONE डेब्यू

https://www.instagram.com/p/CoM8hb_jsvp/

एलिसन बारबोसा ने पहले राउंड में इलियट कॉम्पटन को एकतरफा अंदाज में हराकर ONE में अपने पहले मैच को जीता।

लाइटवेट मैच में BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर बारबोसा ने अपनी बॉक्सिंग स्किल्स से कॉम्पटन के रूप में एक अनुभवी स्ट्राइकर को चौंकाया। इस बीच उन्होंने टेकडाउन स्कोर किया।

ब्राजीलियाई एथलीट ने हाफ-गार्ड पोजिशन से आर्म-ट्रायंगल चोक लगाने की कोशिश की। वो यहां से माउंट पोजिशन में आए और 2 मिनट 28 सेकंड के समय पर अपनी जीत सुनिश्चित की। इस जीत के साथ उनका MMA रिकॉर्ड 19-8 का हो गया है।

इवान पारशिकोव ने धमाकेदार बेंटमवेट मुकाबले में जीत दर्ज की

https://www.instagram.com/p/CoM4aKYpDks/

रूसी स्टार्स इवान पारशिकोव और दिमित्री बाबकिन का बेंटमवेट मुकाबला 3 राउंड्स तक चला, जिसके जबरदस्त एक्शन को देख बैंकॉक खूब चीयर कर रहा था।

ये मैच बहुत करीबी रहा, जिससे डिविजन में उनका कद बढ़ा है, लेकिन अंत में पारशिकोव को सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया गया। उनके लिए शुरुआत आसान नहीं रही, लेकिन उन्होंने स्ट्राइकिंग और रेसलिंग का शानदार मिश्रण करते हुए विजय प्राप्त की।

24 वर्षीय स्टार का रिकॉर्ड अब 10-3 का हो गया है और साथ ही बेंटमवेट डिविजन पर अपनी छाप छोड़ दी है।

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)