3 बड़ी बातें जो हमें ONE Friday Fights 3 से पता चलीं

Paedsanlek PK.Saenchai and Elbrus Amirkhanovich

ONE Championship ने 3 फरवरी को लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में वापसी की, जहां ONE Friday Fights 3 में शुरू से लेकर अंत तक बहुत जबरदस्त एक्शन देखने को मिला।

एक्शन से भरपूर मैचों के अलावा कई यादगार नॉकआउट और एक पहले राउंड में सबमिशन फिनिश भी देखने को मिला।

यहां जानिए उन 3 चीज़ों के बारे में, जो हमें ONE Friday Fights 3 से पता चली हैं।

पेटसुकुमविट ने फ्लाइवेट डिविजन में धमाकेदार एंट्री ली

पूर्व Rajadamnern मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटसुकुमविट बोई बांगना का प्रोमोशनल डेब्यू यादगार रहा। 24 वर्षीय स्टार ने पंचों और किक्स की मदद से चोरफाह टोर.सांगटीनोई को फिनिश किया।

वो बिना रुके स्ट्राइक्स और किक्स लगा रहे थे, जिनके प्रभाव से चोरफाह को बैकफुट पर जाना पड़ा जिससे फैंस के मन में सवाल उमड़ने लगा था कि आखिर कौन इस मैच का विजेता बन सकता है। उनके दमदार पंच और अपने विरोधी पर दबाव बनाने के तरीके ने तीसरे राउंड में चोरफाह के अंदर वापसी का जुनून भरा, लेकिन अंत में उनकी कोशिशें नाकाम रहीं।

पेटसुकुमविट ने सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल कर डिविजन पर अपनी छाप छोड़ी और इस शानदार प्रदर्शन के जरिए उन्होंने अन्य फ्लाइवेट एथलीट्स को सावधान कर दिया है।

हालांकि उन्हें तुरंत ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन के खिलाफ मैच शायद ना मिले, लेकिन वो डिविजन के टॉप-5 कंटेंडर्स के लिए बड़ा खतरा जरूर बन गए हैं।

ONE को शायद अपनी 2 अगली फीमेल सुपरस्टार्स मिल गई हैं

2 विमेंस मॉय थाई बाउट्स में स्किल्स और प्रतिबद्धता देखने को मिली। डोकमाइपा फेयरटेक्स और यू यौ पुई ने लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की और अन्य फाइटर्स के प्रति सम्मान प्रकट किया।

डोकमाइपा ने बारबरा अगुएर को स्ट्रॉवेट बाउट के पहले राउंड में अपनी ताकत से वाकिफ कराया। अगुएर WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रही हैं, लेकिन इसका थाई फाइटर को कोई डर नहीं था। उन्होंने अपनी विरोधी के करीब आकर अटैक किया और उनके बीच फाइटिंग अंतिम राउंड तक चली।

उसी इवेंट में यू यौ ने शुरुआत में एकसाथ कई पंच लगाए और बिना थके द स्टार सिटचो को एटमवेट बाउट में डोमिनेट किया। उनका मैच केवल 2 राउंड्स तक चला, लेकिन हॉन्ग कॉन्ग की स्टार ने आगे आकर जम्पिंग पुश किक्स जैसे खतरनाक मूव्स लगाए। उन्होंने द स्टार पर तब तक दबाव बनाना जारी रखा, जब तक उन्होंने हार नहीं मान ली।

रूसी स्ट्राइकर्स ने अच्छा प्रदर्शन किया

ONE Friday Fights 3 में रूसी वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन कर ग्लोबल स्टेज पर अपनी छाप छोड़ी।

इवान पारशिकोव ने बेंटमवेट MMA बाउट में दिमित्री बाबकिन को एकतरफा अंदाज में हराकर इवेंट में शामिल अन्य एथलीट्स के लिए एक मानक तय किया।

मगर यही अकेला मैच नहीं था, जिसमें किसी रूसी एथलीट ने जीत दर्ज की हो। अन्य खेलों में भी देश के फाइटर्स ने अच्छा किया।

इलयास मुसाएव ने बेंटमवेट मॉय थाई मैच के दूसरे राउंड में एकसाथ कई पंच लगाते हुए पैनरिट लुक्जाओमेसाइवारी को फिनिश किया।

वहीं अंत में एल्ब्रस अमीरखानोविच ने बेंटमवेट किकबॉक्सिंग बाउट में पेडसनलैक पीके.साइन्चाई के पेट पर स्पिनिंग बैक किक लगाकर उन्हें फिनिश किया।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty