ONE Friday Fights 3 में होने वाले धमाकेदार MMA मुकाबलों पर एक नजर

Thai MMA fighter Shannon Wiratchai in his fight stance

शुक्रवार, 3 फरवरी को ONE Friday Fights 3 की शुरुआत में 3 मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले होने वाले हैं।

कई अनुभवी और उभरते हुए स्टार्स बैंकॉक में स्थित लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में फाइट करते हुए दिखाई देंगे। इनमें एक होमटाउन हीरो और एक स्टार स्ट्राइकर भी शामिल है, जो एक नए खेल में आने को बेताब है।

https://www.instagram.com/p/CoCrgk7yDi4/

यहां जानिए उन 3 MMA बाउट्स के बारे में, जो ONE के अगले इवेंट में होने वाली हैं।

शेनन विराचाई vs. पोरिया गोलपौर

थाई MMA स्टार शेनन “वनशिन” विराचाई अपने होमक्राउड के सामने वापसी कर रहे होंगे और पिछले मैच में जीत के बाद उन्हें उम्मीद होगी कि वो अपनी शानदार लय को बरकरार रख पाएंगे।

34 वर्षीय स्टार फेदरवेट मुकाबले में अपना ONE डेब्यू कर रहे पोरिया गोलपौर से भिड़ेंगे। इस मैच में ईरानी प्रतिद्वंदी की रेसलिंग स्किल्स उनकी स्ट्राइकिंग की कड़ी परीक्षा ले रही होगी।

“वनशिन” का स्टाइल अपरंपरागत है और पंचों में जबरदस्त ताकत है। खास बात ये है कि उनकी एक क्लीन स्ट्राइक किसी भी क्षण फाइट को समाप्त कर सकती है।

मगर गोलपौर की रेसलिंग स्किल्स शानदार हैं, जो अपने प्रतिद्वंदी को टेकडाउन कर ग्राउंड कंट्रोल करना अच्छे से जानते हैं।

दूसरी ओर बैंकॉक के क्राउड के सामने विराचाई ग्राउंड फाइटिंग करने से बचेंगे, लेकिन गोलपौर भी स्टैंड-अप फाइट से बचना चाहेंगे। दोनों के अलग-अलग स्किल सेट ही इस भिड़ंत को दिलचस्प बना रहे होंगे।

थाई एथलीट को बहुत अनुभव प्राप्त है, जो उन्हें मुश्किल परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखने में मदद करेगा। लेकिन 25 वर्षीय ईरानी एथलीट जानते हैं कि एक टॉप फाइटर के खिलाफ जीत से वो पूरे डिविजन पर अपनी छाप छोड़ सकते हैं।

इलियट कॉम्पटन vs. एलिसन बारबोसा

इलियट “द ड्रैगन” कॉम्पटन ONE फैंस के लिए कोई नया नाम नहीं हैं, लेकिन एलिसन बारबोसा के खिलाफ उनका लाइटवेट MMA मैच बहुत अलग साबित होने वाला है।

“द ड्रैगन” एक बेहतरीन स्ट्राइकर हैं, जो किकबॉक्सिंग और मॉय थाई में भी अनुभव प्राप्त कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने कई सालों तक MMA में ट्रेनिंग की है और BJJ ब्राउन बेल्ट होल्डर हैं।

उन्होंने ONE से बाहर पिछले साल MMA डेब्यू किया, जहां उन्होंने पहले राउंड में स्टॉपेज से जीत दर्ज की और अब वो ग्लोबल स्टेज पर खुद को साबित करने को बेताब हैं।

कॉम्पटन का सामना बारबोसा के रूप में BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर से होगा, जिन्होंने 2012 में अपने शानदार सफर की शुरुआत करने के बाद 18-8 का रिकॉर्ड कायम किया है।

हालांकि ONE के MMA डिविजन में दोनों स्टार्स अभी नए हैं, लेकिन दोनों ओर से खतरनाक मूव्स लगते देखे जाने की उम्मीद होगी।

दिमित्री बाबकिन vs. इवान पारशिकोव

दिमित्री बाबकिन और इवान पारशिकोव के रूप में 2 रूसी एथलीट्स आमने-सामने होंगे। दोनों की उम्र 24 साल है और उनका रिकॉर्ड क्रमशः 7-1 और 9-3 का है।

बाबकिन ने 5 जीत अपने विरोधियों को फिनिश करते हुए दर्ज की हैं, वहीं पारशिकोव ने 7 बार स्टॉपेज से जीत हासिल की है। उन दोनों को स्ट्राइक्स और सबमिशन मूव्स के जरिए जीत दर्ज करने में महारत है।

इसका मतलब फैंस को शुक्रवार को हर तरीके के मूव्स की उम्मीद रखनी चाहिए।

बाबकिन मौजूदा ONE लाइट हेवीवेट और अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन एनातोली मालिकिन के जिम Raty का प्रतिनिधित्व कर रहे होंगे। इसलिए फैंस को उनसे काफी उम्मीद रखनी चाहिए क्योंकि वो एक वर्ल्ड चैंपियन एथलीट के साथ ट्रेनिंग करते हैं।

ONE वर्ल्ड टाइटल की रेस में दोनों स्टार्स को अभी लंबा सफर तय करना है, लेकिन लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में एक यादगार जीत उन्हें डिविजन में नई पहचान दिला सकती है।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one