मैरी रूमेट ने अपने डेब्यू में लिटल टाइगर को हराकर छोड़ी छाप

Marie Ruumet Little Tiger No Surrender III

शुक्रवार, 21 अगस्त को मैरी “स्नो लैपर्ड” रूमेट ने अपना ONE Super Series डेब्यू मैच जीतकर एटमवेट मॉय थाई डिविज़न को अपने टैलेंट से रूबरू करवाया।

बैंकॉक, थाईलैंड में हुए ONE: NO SURRENDER III में युवा और अनुभव के बीच हुए इस मुकाबले में 20 वर्षीय रूमेट ने 37 वर्षीय लिटल टाइगर पर ताकतवर तरीके से सर्वसम्मत जीत हासिल की।

रूमेट ने अपने इरादे शुरुआत से ही साफ कर दिए थे। उन्होंने जल्द ही जापानी स्टार को क्लिंच के लिए मजबूर किया, जहां उन्होंने अपनी रीच (पहुंच) का भरपूर इस्तेमाल किया।

Estonia's Marie Ruumet throws an elbow at Little Tiger

क्लिंच के दौरान एस्टोनियाई एथलीट ने कई नी और एल्बो बरसानी शुरू की, एक बार तो रेफरी को ये मैच बीच में रोकना पड़ा ताकि वो लिटल टाइगर की बाईं आँख के नीचे हुई सूजन की जांच कर सकें।

दूसरे राउंड में “स्नो लैपर्ड” ने अपने आक्रमण को थोड़ा सा बदला। इस बार उन्होंने अपनी किक्स और बॉक्सिंग से जापानी फाइटर को हताश किया।

लिटल टाइगर को थोड़ी सफलता मिली, जब उन्होंने बाहर रहकर अपने पंच बरसाने शुरू किए लेकिन Bear Fight Club के प्रतिनिधि ने उसका बेहतरीन तरीके से सामना किया और राउंड का अंत क्लिंच के दौरान नी स्ट्राइक्स से किया।

Marie Ruumet throws a head kick at Little Tiger

ये जानते हुए कि वो स्कोर में पीछे हैं, लिटल टाइगर ने तीसरे राउंड की शुरुआत आक्रामक किक्स के साथ की, जिसका जवाब रूमेट ने तेज़-तर्रार एल्बो से दिया।

आखिरी घंटी बजने से पहले Team Thai-Yo की प्रतिनिधि ने अपनी जी-जान लगा दी और एक शानदार लेफ्ट स्ट्रेट से वार किया।

हालांकि, ये काफी नहीं था। रूमेट ने पूरे मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया था, जिस वजह से तीनो जजों ने उन्हें विजेता घोषित किया और अब मॉय थाई करियर में उनका रिकॉर्ड 28-9-0 हो गया है।

Estonian fighter Marie Ruumet defeats Japanese fighter Little Tiger at ONE: NO SURRENDER III

अगर वो ऐसे ही परफॉर्मेंस देती रहीं, तो वो दिन दूर नहीं जब एस्टोनिया की ये टैलेंटेड एथलीट एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स को चुनौती दें।

ये भी पढ़ें: ONE: NO SURRENDER III – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, सांगमनी Vs. कुलबडम

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)