किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन
- जियोर्जियो
- पेट्रोसियन
"द डॉक्टर"
About
कई बार के किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन महान और प्रभावी किकबॉक्सर्स में से एक हैं, जिन्होंने अपने करियर में खूब सारी उपलब्धियां हासिल कर ली हैं। इसमें दो के-1 वर्ल्ड मैक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप, एक ग्लोरी स्लैम टूर्नामेंट चैंपियनशिप और कई अन्य प्रतिष्ठित खिताब शामिल हैं।
मूल रूप से अर्मेनिया के रहने वाले पेट्रोसियन का परिवार अपने देश में संघर्ष और अस्थिरता के कारण 1999 में इटली चला गया था। इटली पहुंचने के बाद उनके पास कुछ नहीं था। पेट्रोसियन और उनके परिवार को वहां बसने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा। इतना ही नहीं इटली में रहने के लिए घर ना होने के कारण उन्हें कई बार परिवार के साथ रेलवे स्टेशनों पर भी सोना पड़ा। सौभाग्य से, एक सहायता संगठन ने उनकी मदद की और बाद में उनका परिवार वहां स्थाई रूप से बस गया।
जॉन-क्लौड वैन डेम और ब्रूस ली की फिल्मों से प्रेरित होने के कारण युवा पेट्रोसियन को मार्शल आर्ट्स से लगाव हो गया। उन्होंने किशोरावस्था में ही किकबॉक्सिंग करना शुरू कर दिया। उन्होंने जल्द ही महसूस किया कि यह उनका सच्चा जुनून है और ट्रेनिंग के लिए अपना जीवन समर्पित किया। तब से “द डॉक्टर” ने अपनी स्ट्राइकिंग से दुनिया भर में नाम कमाया और उनकी 6 साल तक 42 बाउट जीत की विनिंग स्ट्रीक भी रही।