पेट्रोसियन Vs. सुपरबोन: वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में जीत के 4 तरीके

Giorgio Petrosyan Superbon 1200X800 768x512

ONE: FIRST STRIKE में 2 सबसे बेहतरीन फेदरवेट किकबॉक्सर्स आमने-सामने होंगे।

शुक्रवार, 15 अक्टूबर को जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन और सुपरबोन सबसे पहले ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में भिड़ने वाले हैं।

एक्शन के शुरू होने से पहले यहां जानिए ये मुकाबला किन 4 तरीकों से समाप्त हो सकता है।

#1 पेट्रोसियन का परफेक्ट बॉक्सिंग गेम 

Giorgio Petrosyan fights Davit Kiria at ONE: FISTS OF FURY

पेट्रोसियन का मानना है कि उनकी बॉक्सिंग सुपरबोन से बेहतर है और यही बात इस मैच में बड़ा अंतर पैदा करेगी।

अर्मेनियाई-इटालियन स्टार अपने विरोधी की पंचिंग रेंज से दूर रहकर अच्छा प्रदर्शन कर पाते हैं क्योंकि इससे उन्हें काउंटर अटैक में आसानी होती है।

सुपरबोन जैसे ऑर्थोडॉक्स फाइटर के खिलाफ “द डॉक्टर” को जैब से बचकर काउंटर अटैक करना पसंद है।

उन्होंने भी गौर किया होगा कि मरात ग्रिगोरियन और सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग ने #2 रैंक के कंटेंडर के खिलाफ राइट हुक्स की मदद से जीत दर्ज की हुई हैं।

खास बात ये है कि पेट्रोसियन भी राइट हुक लगाते हैं और अपनी स्पीड की मदद से थाई स्टार के जैब को काउंटर कर खतरनाक राइट हुक को लैंड करवा सकते हैं।

अगर सुपरबोन अपने लीड हैंड की मदद से पहले अटैक से खुद को बचा पाए तो अगले ही पल स्ट्रेट लेफ्ट से बचना उनके लिए बहुत मुश्किल होगा।

#2 सुपरबोन की पुश किक्स उन्हें खतरे से दूर रखेंगी

Sitthichai Sitsongpeenong Superbon 1920X1280 3

“द डॉक्टर” बॉक्सिंग में अच्छे हैं, वहीं सुपरबोन पुश किक्स की मदद से अपने विरोधी को बैकफुट पर रखना चाहेंगे।

बैंकॉक निवासी एथलीट की पुश किक्स बहुत तेज और सटीक निशाने पर लैंड होती हैं। अगर वो एक बार पेट्रोसियन की बॉडी या पैरों पर किक को लैंड करवा पाए तो अर्मेनियाई-इटालियन एथलीट आगे आकर पंच लगाने से पहले 2 बार सोचेंगे।

सुपरबोन की राइट पुश किक उनका एक खतरनाक हथियार है। जबरदस्त टाइमिंग के साथ लगाई गई उनकी किक के प्रभाव से प्रतिद्वंदियों को लड़खड़ाते भी देखा गया है।

उनकी दोनों किक्स खतरनाक हैं इसलिए “द डॉक्टर” को उनसे सावधान रहना होगा और लापरवाही उन्हें सुपरबोन के गेम में फंसा सकती है।

थाई स्टार को फेक पुश किक के बाद दमदार पंच लगाना भी पसंद है। जब उनके विरोधी किक की उम्मीद कर रहे होते हैं, तभी उन्हें पेट के हिस्से पर राउंड किक्स लगाना भी काफी पसंद है।



#3 पेट्रोसियन की लेफ्ट नी स्ट्राइक

Giorgio Petrosyan fights Davit Kiria at ONE: FISTS OF FURY

जो भी फाइटर पेट्रोसियन के करीब आने की कोशिश करता है, उसे उसका नुकसान भी उठाना पड़ता है।

उनके विरोधी जब भी राइट हुक-लेफ्ट क्रॉस कॉम्बिनेशन से बचने के लिए अपने हाथों को चेहरे के सामने लाते हैं, उसी पल उन्हें बॉडी पर खतरनाक लेफ्ट नी स्ट्राइक का प्रभाव झेलना पड़ता है।

“द डॉक्टर” को अपने प्रतिद्वंदियों को सर्कल वॉल की तरफ धकेलना बहुत पसंद है। उन्हें वॉल की तरफ धकेलने के दौरान वो दूरी को कम करते हैं, दमदार पंच और नी स्ट्राइक्स लगाकर उन्हें खूब क्षति पहुंचाते हैं।

सुपरबोन स्ट्रेट लेफ्ट से बचने में माहिर हैं और अगर उन्होंने ऐसा किया तो उन्हें बॉडी शॉट के दोगुने प्रभाव को झेलना पड़ेगा।

अगर थाई स्टार ने बॉडी शॉट का अंदाजा पहले ही लगा लिया तो पेट्रोसियन उन्हें किक के जरिए क्षति पहुंचा सकते हैं।

#4 सुपरबोन की प्रभावशाली किक्स

Thai kickboxer Superbon whips a kick at Sitthichai Sitsongpeenong's body

अगर सुपरबोन लॉन्ग रेंज से फाइट करने में सफल रहे तो वो आसानी से अपने विरोधी को किक्स से क्षति पहुंचा पाएंगे।

थाई स्टार के दोनों पैरों में जबरदस्त ताकत है और वो पहले भी दिखा चुके हैं कि उन्हें अलग-अलग स्टांस में रहकर भी किक लगाने में महारत हासिल है।

जब उन्होंने सिटीचाई को हराकर वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल किया, उस मुकाबले में उन्होंने अपने विरोधी की लगभग हर एक लेफ्ट किक को अपनी किक्स से काउंटर किया था।

एक ऐसा भी समय आएगा जब पेट्रोसियन किक्स के प्रभाव से थका हुआ महसूस करने लगेंगे, ऐसे समय में सुपरबोन एक कदम आगे बढ़ा कर दमदार पंच और नी स्ट्राइक्स लगाते हैं।

31 वर्षीय एथलीट की लेफ्ट किक भी बहुत प्रभावशाली होती है, जो “द डॉक्टर” को रक्षात्मक रवैया अपनाने पर मजबूर कर सकती है।

सबसे महत्वपूर्ण बात ये होगी कि क्या सुपरबोन अपनी स्ट्राइक्स को तेजी से लगा पाएंगे क्योंकि सिंगल स्ट्राइक्स से उन्हें ज्यादा फायदा नहीं मिलेगा। अगर वो फेक स्ट्राइक्स और काउंटर अटैक करने में सफल रहे तो उन्हें बढ़त बनाने के ज्यादा मौके मिल पाएंगे।

ये भी पढ़ें: 15 अक्टूबर को ONE: FIRST STRIKE का प्रसारण कैसे देखें

किकबॉक्सिंग में और

Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19