4 महान स्ट्राइकर्स जो ONE Championship में फाइट करते हैं

Nong O Gaiyanghado Felipe Lobo ONE X 1920X1280 41 768x512

साल 2018 से ONE Championship ने कई महान स्ट्राइकर्स को अपने टैलेंट से सबको प्रभावित करने का अवसर प्रदान किया है।

किकबॉक्सिंग से लेकर मॉय थाई लैजेंड्स तक, सभी ग्लोबल स्टेज पर अपनी स्किल्स को टेस्ट करने के लिए यहां आ चुके हैं।

इसलिए आइए यहां जानते हैं ONE Championship में फाइट कर रहे 4 महान स्ट्राइकर्स के बारे में।

नोंग-ओ गैयानघादाओ

Nong-O Gaiyanghadao successfully defends the Bantamweight Muay Thai World Championship against Felipe Lobo at ONE X

ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ दुनिया के सबसे महान स्ट्राइकर्स में से एक हैं।

अभी तक थाई सुपरस्टार ONE में अपराजित रहे हैं, 8-0 का रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं और करियर रिकॉर्ड 262-54-10 का है। वहीं पिछले 3 मैचों में उन्होंने रैंकिंग्स में पांचवें, तीसरे और पहले स्थान पर मौजूद क्रमशः फिलिपे “डिमोलिशन मैन” लोबो, “द स्टील लोकोमोटिव” रोडलैक पीके.साइन्चाई और सैमापेच फेयरटेक्स को नॉकआउट किया है।

आपको बता दें कि ONE में आने से पहले ही नोंग-ओ थाईलैंड के मॉय थाई सर्किट में नाम कमा चुके थे।

Evolve टीम के स्टार 4 बार Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन और पूर्व Rajadamnern लाइटवेट स्टेडियम वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं। वो आज तक सैम-ए गैयानघादाओ, लर्डसीला फुकेत टॉप टीम और साइन्चाई जैसे दिग्गजों के साथ फाइट कर चुके हैं।

मगर अभी तक उनका सामना लियाम “हिटमैन” हैरिसन से नहीं हुआ है और जल्द ही ये भिड़ंत देखने को मिल सकती है। अपने पिछले मैच में मुआंगथाई “एल्बो ज़ोम्बी” पीके.साइन्चाई पर तकनीकी नॉकआउट से आई धमाकेदार जीत के बाद ब्रिटिश स्टार ने नोंग-ओ के खिलाफ टाइटल शॉट हासिल किया है।

अगर नोंग-ओ को हैरिसन पर जीत मिली तो ये उनका 2019 में ONE: CLASH OF LEGENDS में हान ज़ी हाओ को हराकर चैंपियन बनने के बाद छठा सफल वर्ल्ड टाइटल डिफेंस होगा।

लियाम हैरिसन

Liam Harrison is pleased after his win at ONE 156

मॉय थाई वर्ल्ड में जो स्थान थाईलैंड में नोंग-ओ को प्राप्त है, वही स्थान हैरिसन को इंग्लैंड में प्राप्त है।

“हिटमैन” ने अपने करियर की शुरुआत यूनाइटेड किंगडम में की थी, लेकिन वो जल्द ही मॉय थाई के खेल में जाना-माना चेहरा बनते जा रहे थे। अपने शानदार करियर में उन्होंने साइन्चाई और अनुवट केउसमरिट जैसे बड़े स्टार्स का सामना किया और केउसमरिट पर जीत भी दर्ज की थी।

हैरिसन भी 3 बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन हैं और अपने प्रोफेशनल करियर के पहले 12 सालों में मॉय थाई में किसी गैर थाई एथलीट के खिलाफ हारे नहीं हैं।

उन्होंने 2018 में ONE को जॉइन किया और फ्यूचर ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटमोराकोट पेटयिंडी और उसके बाद रोडलैक के खिलाफ हार के पश्चात उन्होंने मोहम्मद “जॉर्डन बॉय” बिन महमूद और मुआंगथाई को जबरदस्त अंदाज में हराया।

लियाम हैरिसन का मॉय थाई रिकॉर्ड 89-24-2 का है, जो बताता है कि वो क्यों दुनिया के सबसे महान बेंटमवेट स्ट्राइकर्स में से एक हैं। अब नोंग-ओ पर जीत दर्ज कर वो अपनी लैगेसी को और भी अधिक शानदार बना सकते हैं।

अनीसा मेक्सेन

Anissa Meksen concentrates before her fight at ONE 156

अनीसा “C18” मेक्सेन को देखकर ऐसा लगता है जैसे उन्हें कोई हरा नहीं सकता क्योंकि वो अपने 106 मॉय थाई फाइट्स के करियर में केवल 5 बार हारी हैं।

इस शानदार रिकॉर्ड को कायम करते हुए वो 7 बार किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बन चुकी हैं और दुनिया की बेस्ट फीमेल पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर भी हैं।

34 वर्षीय एथलीट ने पिछले साल ONE Championship को जॉइन किया था और अभी तक हारी नहीं हैं। उन्होंने अपने डेब्यू में क्रिस्टीना मोरालेस को नॉकआउट किया और ONE 156 में मैरी “स्नो लैपर्ड” रूमेट को सर्वसम्मत निर्णय से हराया।

रूमेट को हराने के बाद मेक्सेन ने ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जेनेट “JT” टॉड को ललकारा। अगर ये फाइट हुई तो बहुत धमाकेदार रह सकती है और अगर मेक्सेन जीत पाईं तो अपने करियर में एक नए मुकाम पर पहुंच जाएंगी।

जियोर्जियो पेट्रोसियन

Giorgio Petrosyan stares down Superbon before their meeting at ONE: FIRST STRIKE.

जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन अपने विरोधी पर मानसिक दबाव बनाने की कोशिश करते हैं और उन्हें बहुत कम मौकों पर गलती करते देखा जाता है।

करीब 2 दशकों लंबे करियर में पेट्रोसियन ने 104 जीत दर्ज की और कई बार K-1 वर्ल्ड चैंपियन बने हैं।

वहीं साल 2018 में उन्होंने अपने शानदार करियर को जारी रखने के लिए ONE Championship को जॉइन किया और अपने डेब्यू मैच में “स्मोकिन” जो नाटावट को हराया था। उसके एक साल बाद पेट्रोसियन ने ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री में भाग लिया।

इस टूर्नामेंट में उन्होंने पेटमोराकोट और सैमी “AK47” सना पर जीत दर्ज कर ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप और 1 मिलियन यूएस डॉलर्स के प्राइज़ पर कब्जा जमाया।

पेट्रोसियन का रिकॉर्ड ही बताता है कि वो कितने महान एथलीट हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34