ONE Friday Fights 92 में शैडो और बिक्रेव ने दिग्गजों को चौंकाया, मेक्सेन और ग्रिगोरियन का धमाकेदार प्रदर्शन

Shadow Singha Mawynn vs Sitthichai Sitsongpeenong ONE Friday Fights 927790

ONE Championship ने 20 दिसंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में मॉय थाई और किकबॉक्सिंग के जबरदस्त मैचों के साथ 2024 का यादगार समापन किया।

ONE Friday Fights 92 में स्ट्राइकिंग आर्ट्स के 12 जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले, जो नॉकआउट्स और करीबी एक्शन से भरपूर रहे।

आइए जानते हैं कि एशिया प्राइमटाइम पर हुए शो में क्या-क्या देखने को मिला।

शैडो ने दिग्गज सिटीचाई को पछाड़ा

Shadow Singha Mawynn vs Sitthichai Sitsongpeenong8543

शैडो सिंघा माविन ने अपने करियर का सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए फेदरवेट मॉय थाई मेन इवेंट में स्ट्राइकिंग लैजेंड सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग को ध्वस्त कर दिया।

जब भी #3 रैंक के कंटेंडर अपने गार्ड को नीचे करते तो शैडो उन पर जमकर वार करते। सिटीचाई ने दूसरे राउंड में वापसी का प्रयास किया, लेकिन शैडो उनसे दो कदम आगे रहे।

तीसरे राउंड में शैडो द्वारा आए नॉकडाउन ने जजों का काम आसान कर दिया और उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से जीत मिली। इससे उनका प्रमोशनल रिकॉर्ड 4-1 और करियर रिकॉर्ड 79-13 हो गया।

पैनरिट को नॉकआउट कर सुआकिम का शानदार सफर जारी

सुआकिम सोर जोर थोंगप्राजिन ने पैनरिट लुक्जाओमेसाइवारी को 140.4-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में पराजित करने में सफलता पाई।

सुआकिम ने दूसरे राउंड में पैनरिट को नॉकडाउन किया। उसके बाद फिर 2:57 मिनट पर दो घातक लेफ्ट पंचों के वार से ढेर कर दिया। ये ONE Friday Fights में सुआकिम की लगातार तीसरी जीत रही और इसने उनके रिकॉर्ड को 152-59 कर दिया।

सोंगचाइनोई ने योडनमचाई को ढेर किया

सोंगचाइनोई कियटसोंग्रिट ने एटमवेट मॉय थाई मुकाबले के दूसरे राउंड में योडनमचाई फेयरटेक्स को घातक अंदाज में नॉकआउट कर अपने जीत के सिलसिले को बनाए रखा।

Fairtex Training Center के स्टार ने दूसरे राउंड में अपने विरोधी को धारदार राइट हैंड लगाकर 1:18 मिनट पर नॉकआउट किया। इस जीत के बाद उनका प्रमोशनल रिकॉर्ड 8-0 और करियर रिकॉर्ड 58-18 हो गया।

बिक्रेव ने पानपयाक को दूसरे राउंड में नॉकआउट कर सबको हैरान किया

इगोर बिक्रेव ने फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में “द एंजेल वॉरियर” पानपयाक जित्मुआंगनोन को नॉकआउट कर साल के सबसे बड़े उलटफेर में से एक किया।

रूसी स्टार ने पानपयाक को पहले राउंड में स्ट्रेट राइट के जरिए नॉकडाउन किया। थाई स्टार उठ खड़े हुए, लेकिन दूसरे राउंड में ओवरहैंड राइट और लेफ्ट हुक ने 1:08 मिनट पर उनका काम तमाम कर दिया। इस नॉकआउट जीत ने बिक्रेव के रिकॉर्ड को 8-0 कर दिया।

दयाकाएव ने सिबमुएन को मात्र 35 सेकंड में चित किया

अब्दुल्ला दयाकाएव को 147.2-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में अपने थाई विरोधी सिबमुएन “कोच नाय” को हराने में ज्यादा वक्त नहीं लगा।

22 वर्षीय रूसी स्टार ने उनके जबड़े पर लेफ्ट पंच जड़कर उन्हें 0:35 मिनट पर ढेर कर दिया। ये दयाकाएव की ONE Friday Fights में पांचवी जीत रही और उनका करियर रिकॉर्ड 12-2 हुआ।

रैक ने दर्दनाक कट लगाकर कोको को नॉकआउट किया

रैक इरावन ने एटमवेट मॉय थाई मैच में कोको सोर सोमाई को स्टॉपेज से हराने में सफलता पाई। रैक ने पहले राउंड के अंतिम पलों में एक घातक एल्बो से वार किया, जिससे उनके विरोधी एथलीट की बाईं आंख के ऊपर कट लग गया।

कोको पहले राउंड के ब्रेक के बाद स्टूल से खड़े होने में नाकाम रहे और रैक को 3:00 मिनट पर जीत हासिल हुई। ये रैक की ONE Championship में तीसरी जीत और इससे करियर रिकॉर्ड 76-13 हुआ।

ग्रिगोरियन की आक्रामकता के सामने ज़ाहिदी पस्त

स्ट्राइकिंग दिग्गज मरात ग्रिगोरियन ने 159-पाउंड कैचवेट किकबॉक्सिंग मुकाबले में अब्देलाली “ब्लैक डायमंड” ज़ाहिदी को नॉकआउट से मात दी।

दो रैंक के फेदरवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर ने शुरुआत से ही ज़ाहिदी को जरा भी मौका नहीं दिया। उन्होंने अपने विरोधी को रिंग कॉर्नर में ले जाकर वार पर वार किए। इसकी वजह से उन्हें नॉकडाउन हासिल हुआ। फिर 2:36 मिनट पर स्ट्रेट लेफ्ट ने ज़ाहिदी को ढेर कर दिया।

इस नॉकआउट जीत के बाद ग्रिगोरियन का रिकॉर्ड 68-14 हो गया।

वटचाराफोन ने माइसंगकुम के जीत के सिलसिले का अंत किया

Watcharaphon vs Maisangkum ONE Friday Fights 922058

वटचाराफोन पीके साइन्चाई और माइसंगकुम सोर यिंगचारोएनकार्नचांग ने 121-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में बहुत ही शानदार एक्शन पेश किया।

दोनों ने एक दूसरे पर मैच की पहली घंटी के साथ ही वार-पलटवार शुरु कर दिया। वटचाराफोन ने थ्री पंच कॉम्बिनेशन लगाकर विरोधी को नॉकडाउन किया। वहां से माइसंगकुम मैच जारी रखने में असमर्थ रहे और पहले राउंड में 2:22 मिनट पर मैच का अंत हुआ।

इस जीत ने उनके करियर रिकॉर्ड को 170-40 कर दिया।

लिउ ने ONE डेब्यू में नोइरी को चौंकाया

लिउ मेंगयैंग ने फेदरवेट किकबॉक्सिंग मैच में मासाकी नोइरी को हराकर अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की।

डेब्यू कर कर रहे चीनी स्टार ने नोइरी को एक लूपिंग राइट क्रॉस के चलते गिरा दिया। जापानी स्टार ने करीब रहकर वापसी का प्रयास किया। लेकिन लिउ के पास उनके हर अटैक का जबाब था।

अंत में उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से जीत मिली और लिउ का करियर रिकॉर्ड 33-6 हुआ।

मेक्सेन ने काना को पछाड़कर करियर की 104वीं जीत दर्ज की

सात बार की मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन अनीसा “C18” मेक्सेन ने एटमवेट किकबॉक्सिंग मैच में डेब्यू कर रही काना को शानदार अंदाज में हराया।

स्ट्राइकिंग दिग्गज ने शुरुआत से ही अपनी ताकत और कॉम्बिनेशंस का जलवा दिखाकर जापानी दिग्गज को संभलने का कोई भी मौका नहीं दिया।

अंत में जजों ने उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया और उनका रिकॉर्ड 104-7 हो गया।

शिमोन ने ONE डेब्यू में रिट्टीडेट को TKO से हराया

शिमोन ने ONE Championship में शानदार आगाज किया, जब उन्होंने 134-पाउंड कैचवेट मॉय थाई फाइट में रिट्टीडेट सोर सोमाई पर तकनीकी नॉकआउट से जीत हासिल की।

जापानी स्टार ने रिट्टीडेट पर दूसरे राउंड में दो लेफ्ट हुक जड़कर मैट पर गिरा दिया। थाई स्टार खड़े हुए और फिर राइट हैंड और घातक एल्बोज़ ने दूसरे राउंड में 0:39 मिनट पर मैच का अंत कर दिया।

इस TKO जीत ने 20 वर्षीय सनसनी के रिकॉर्ड को 21-1 कर दिया है।

ओसमानोव ने बेंडन के खिलाफ परफेक्ट स्ट्रीक कायम रखी

एल्ब्रस ओसमानोव ने बेंटमवेट किकबॉक्सिंग मैच में नेंथन बेंडन पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल कर अपने परफेक्ट रिकॉर्ड को बरकरार रखा।

ओसमानोव ने पहले राउंड में काउंटर अटैक से काम लिया। दूसरे राउंड में उन्होंने ब्रिटिश प्रतिद्वंदी को स्पिनिंग बैकफिस्ट से लगभग गिरा दिया था। तीसरे राउंड में भी उनके शॉट सही निशाने पर लैंड हो रहे थे।

इस जीत के बाद उनका ONE Championship रिकॉर्ड 6-0 और करियर रिकॉर्ड 12-0 हुआ।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)