5 फाइटर्स जिन्हें ONE Friday Fights 126 में सबसे ज्यादा फायदा हो सकता है

Kritpet PK Saenchai Thway Lin Htet ONE Friday Fights 112 22 scaled

ONE Friday Fights 126 साल के सबसे बेहतरीन ONE Championship इवेंट्स में से एक होगा।

इस शुकवार, 26 सितंबर को बैंकॉक, थाईलैंड में 12 मॉय थाई और किकबॉक्सिंग मैचों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ONE वर्ल्ड चैंपियंस अपनी ताकत दिखाने उतरेंगे तो वहीं कई सारे युवा स्टार्स छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट जीतने का प्रयास करेंगे।

आइए जानते हैं कि एशिया प्राइमटाइम पर होने वाले इस बेहतरीन इवेंट में किसे सबसे अधिक फायदा हो सकता है।

#1 नबील अनाने

नबील अनाने के शानदार प्रदर्शन ने उन्हें मौजूदा ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनाया, लेकिन अब वो नए खेल में किस्मत आजमाने वाले हैं।

21 वर्षीय सुपरस्टार अपना किकबॉक्सिंग डेब्यू पूर्व ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन और #2 रैंक के बेंटमवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर इलियास एनाहाचि के खिलाफ मेन इवेंट में करेंगे।

अगर अनाने इस मैच को जीत गए तो वो ONE बेंटमेवट किकबॉक्सिंग डिविजन के कंटेंडर बन जाएंगे और चैंपियन जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी से मैच का रास्ता साफ हो सकता है।

#2 इलियास एनाहाचि

एनाहाचि एक समय पर फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग चैंपियन हुआ करते थे, लेकिन वेट बनाए रखने में आई समस्याओं की वजह से बेंटमवेट डिविजन में आए और वो अब तक ONE में 5-0 का शानदार रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं।

अब परिदृश्य पूरी तरह से बदल गया है और उनकी गैरमौजूदगी में नए ग्लोबल स्टार्स उभरकर सामने आए हैं और डिविजन पर अनाने और हैगर्टी जैसे चेहरों ने दबदबा बनाया है। ये फाइट दिखाने का मौका है कि एनाहाचि में अब भी दम है और वो खेल के सबसे बेहतरीन स्टार्स में से एक हैं।

अनाने पर आई जीत उनका बेंटमेवट मैच लगभग कंफर्म कर देगी और उन्हें युवा पीढ़ी पर दबदबा बनाने का मौका भी मिलेगा।

#3 शैडो सिंघा माविन

तीन रैंक के फेदरवेट मॉय थाई कंटेंडर शैडो सिंघा माविन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। 25 वर्षीय थाई सनसनी ने मॉय थाई में लगातार छह जीत दर्ज की हैं और इसी महीने ONE Fight Night 35 में उन्होंने बैमपारा कौयाटे पर स्पिनिंग बैकफिस्ट से नॉकआउट जीत दर्ज की।

अब कुछ ही हफ्तों बाद वो किकबॉक्सिंग नियमों में डेब्यू करते हुए लिउ “स्पीरिट ड्रैगन” मेंगयैंग का सामना करेंगे।

अगर उन्हें जीत मिलती है तो वो एक ही महीने में दो मैचों को अपने नाम कर दो खेलों के टॉप कंटेंडर बन जाएंगे और ये उनके करियर के लिए सबसे खास पल होगा।

#4 थॉ लिन टेट

म्यांमार के स्ट्राइकर थॉ लिन टेट ONE Friday Fights में लगातार चार जीत अपने नाम कर चुके हैं।

अब ONE Friday Fights 126 में उनके करियर की सबसे बड़ी परीक्षा कई बार डिविजन के पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियन रह चुके सैम-ए गैयानघादाओ से होगी।

ये स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच कई बड़े उपहार और रिस्क के साथ आ रहा है। थाई दिग्गज के खिलाफ आई जीत थॉ लिन टेट को करियर को कई गुना गति से आगे बढ़ा देगी।

#5 एडम सोर डेचापैन

एडम सोर डेचापैन, अलिफ सोर डेचापैन के छोटे भाई, ने ONE Friday Fights के सबसे दिलचस्प युवा स्टार्स के रूप में पहचान बना ली है। 17 वर्षीय थाई-मलेशियाई सनसनी ने अपनी मजबूती के दम पर मॉय थाई मैचों में दमदार खेल दिखाया है।

लेकिन अब उनका सामना एटमवेट किकबॉक्सिंग मैच में जापान के टोमा कुरोदा से होगा।

24 वर्षीय कुरोदा दो बार के K-1 चैंपियन और लगातार छह फाइट जीत के विजय रथ पर सवार हैं, जिससे एडम के लिए चुनौती और भी मुश्किल हो जाती है। इतने मंझे हुए एथलीट के खिलाफ आई जीत युवा स्टार की साख में इजाफा कर देगी।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty