ONE Fight Night 38 में आखिरी समय पर बदलाव, शैडो से भिड़ेंगे एंज़ो कारटौम और शिंजी सुज़ुकी का सामना दिमित्री कोवटन से

BamparaKouyate ShadowSinghaMawynn 18 scaled

शनिवार, 6 दिसंबर को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से लाइव प्रसारित होने वाले ONE Fight Night 38: Andrade vs. Baatarkhuu के मैच कार्ड में कुछ बदलाव हुए हैं।

अब तीन रैंक के फेदरवेट मॉय थाई कंटेंडर शैडो सिंघा माविन का सामना ISKA किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन एंज़ो कारटौम से होगा। वहीं शिंजी सुज़ुकी की टक्कर बेंटमवेट मॉय थाई मैच में दिमित्री “द साइलेंट असासिन” कोवटन से देखने को मिलेगी।

शैडो का सामना रीमैच में पहले “द ईगल” मोहम्मद यूनेस रबाह के साथ तय किया गया था, लेकिन अल्जीरियाई स्टार को बीमारी की वजह से अपना नाम वापस लेना पड़ा। अब फेदरवेट मॉय थाई मैच में उनकी जगह कारटौम लेंगे।

वहीं सुज़ुकी की टक्कर ब्रिटिश दिग्गज लियाम “हिटमैन” हैरिसन से होनी थी, लेकिन इंग्लिश दिग्गज चोट के चलते बाउट से बाहर हो गए। शुरुआत में नोंटाचाई जित्मुआंगनोन ने उनकी जगह ली, लेकिन रबाह की तरह उन्हें भी बीमारी की वजह से पीछे हटना पड़ा।

अब कोवटन तीन राउंड के बेंटमवेट मॉय थाई मैच में शॉर्ट नोटिस पर उतरेंगे।

शैडो ने ONE Friday Fights में लगातार पांच जीत अपने नाम कर कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया था।

पूर्व Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ONE Fight Night 33 में रबाह के खिलाफ जीत के सिलसिले को छह करना चाहते थे, मगर आंख में उंगली लगने की वजह से मुकाबला नो कॉन्टेस्ट के रूप में खत्म हुआ।

उसके दो महीने बाद शैडो ने शानदार अंदाज में वापसी की और बैमपारा कौयाटे को स्पिनिंग बैकफिस्ट लगाकर ढेर किया। बीते सितंबर उन्होंने किकबॉक्सिंग का रुख किया और अब वो मॉय थाई में वापसी कर रहे हैं ताकि वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल कर सकें।

कारटौम की बात करें तो वो बड़ी उपलब्धियों के साथ ONE Championship डेब्यू करने वाले हैं।

25 वर्षीय फ्रेंच-अल्जीरियाई ISKA किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन मौजूदा ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नबील अनाने और अन्य स्ट्राइकर्स के साथ पटाया की Team Mehdi Zatout में ट्रेनिंग करते हैं।

कारटौम इस फेदरवेट मॉय थाई मैच में 16-3 के शानदार रिकॉर्ड और पिछले लगातार आठ मैचों में जीत के साथ उतरेंगे। अगर वो शैडो को हरा पाए तो डिविजन की टॉप पांच रैंकिंग्स में शामिल हो जाएंंगे।

वहीं सुज़ुकी शानदार जीत हासिल करने के लिए पूरा दमखम लगा देंगे।

टोक्यो निवासी ने 2022 Road to ONE: Japan टूर्नामेंट जीतने के बाद कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया और उनका प्रयास बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन के शिखर पर पहुंचना है।

सुज़ुकी ने मार्च 2024 में हुए ONE 166 में अपनी बॉक्सिंग का जलवा दिखाकर पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर हान ज़ी हाओ को शिकस्त दी। लेकिन फरवरी में उन्हें जेक “द वन” पीकॉक के खिलाफ हार झेलनी पड़ी और अब साल का अंत जीत के साथ करना चाहेंगे।

उनका सामना होगा कोवटन से, जो जीत की राह पर लौटने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे।

रूसी स्ट्राइकर ने 2025 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की और सुआब्लैक टोर प्रान49 और “मैन ऑफ स्टील” सोई लिन ऊ को धराशाई किया।

लेकिन कोवटन को अगले मैच में चार रैंक के कंटेंडर रैम्बोलैक चोर अजालाबून के खिलाफ ONE Fight Night 35 में दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से हार मिली।

न्यूज़ में और

Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21