एंख-ओर्गिल बाटरखू ने फैब्रिसियो एंड्राडे को दी शिकस्त, जीता ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल

Enkh Orgil Baatarkhuu Fabricio Andrade ONE Fight Night 38 20 scaled

एक चौंकाने वाले नतीजे के बाद मंगोलिया को दूसरा MMA वर्ल्ड चैंपियन मिला, जब “द टॉर्मेंटर” एंख-ओर्गिल बाटरखू ने फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे को चौथे राउंड में रीयर-नेकेड चोक लगाकर हराते हुए ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल जीता।

36 वर्षीय बाटरखू ने अपने कोच और पूर्व ONE फेदरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन नारनतुंगलाग जदंबा के नक्शेकदम पर चलते हुए मंगोलिया को दूसरा वर्ल्ड टाइटल दिलाया।

बाटरखू शनिवार, 6 दिसंबर को हुए ONE Fight Night 38 के मेन इवेंट में चार रैंक के डिविजनल कंटेंडर के रूप में उतरे।

पहले राउंड के अधिकतर समय दोनों ही फाइटर्स ने क्लिंच में रहकर डर्टी बॉक्सिंग की। लेकिन बाटरखू एक शानदार स्पिनिंग बैक किक लगाकर एंड्राडे को चौंकाने में सफल रहे।

दूसरा राउंड मंगोलियाई स्टार के लिए काफी बेहतरीन साबित हुआ। उन्होंने दूरी से एंड्राडे पर पंच लगाए और दो बार मौजूदा ONE वर्ल्ड चैंपियन को मैट पर धकेला। दूसरी बार उन्होंने डार्स चोक लगाने का प्रयास किया, लेकिन राउंड की घंटी बजने तक ब्राजीलियाई चैंपियन खुद को बचाने में सफल रहे।

तीसरे राउंड में एंड्राडे की स्ट्राइकिंग और पुरानी फॉर्म साफ नजर आने लगी। मगर ये सिर्फ थोड़े समय के लिए रही। बाटरखू ने एक टेकडाउन स्कोर किया और सबमिशन के प्रयास के साथ ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक किया।

बाटरखू ने चौथे राउंड में आक्रामकता दिखाई और एंड्राडे को रिंग के कोन में ले गए। 28 वर्षीय ब्राजीलियाई सुपरस्टार अपनी पीठ विरोधी की ओर कर बैठे, तभी “द टॉर्मेंटर” ने शानदार ग्राउंड स्ट्राइक्स लगाईं।

एंड्राडे ने खुद के बचाव में गर्दन को खुला छोड़ दिया। बाटरखू ने इस मौके का फायदा उठाते हुए अपना हाथ उनकी गर्दन के नीचे ले जाकर रीयर-नेकेड चोक लगाया और चौथे राउंड में 1:33 मिनट पर जीत अपने नाम की।

जीत के बाद बाटरखू का रिकॉर्ड 14-3 हुआ और अब वो नए ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं।

उनकी खुशी दोगुनी हो गई, जब ONE Championship चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग ने उन्हें 50,000 यूएस डॉलर के परफॉर्मेंस बोनस से नवाजा।

न्यूज़ में और

Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21