जियोर्जियो पेट्रोसियन का सुपरबोन को संदेश: ‘रिंग के अंदर बातें नहीं एक्शन होता है’

Giorgio Petrosyan Davit Kiria FISTS OF FURY 1920X1280 5 768x512

जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन एक महान किकबॉक्सर हैं और कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम की हैं, लेकिन ONE Super Series वर्ल्ड टाइटल उन्हें पहले से भी अच्छा प्रदर्शन करने को प्रेरित कर रहा है।

अर्मेनियाई-इटालियन लैजेंड ने 2019 में ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री जीती थी और अब शुक्रवार, 15 अक्टूबर को ONE: FIRST STRIKE में उनका सामना सबसे पहले ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में सुपरबोन से होने वाला है।

इस लम्हे का पेट्रोसियन उस समय से इंतज़ार कर रहे थे, जब उन्होंने साढ़े 3 साल पहले ONE को जॉइन किया था।

पेट्रोसियन ने कहा, “मैं इस वर्ल्ड टाइटल फाइट के लिए उत्साहित हूं और फाइट के दिन का मुझसे इंतज़ार नहीं हो रहा है।”

Giorgio Petrosyan fights Davit Kiria at ONE: FISTS OF FURY

वर्ल्ड ग्रां प्री के बाद पेट्रोसियन ने ONE: FISTS OF FURY में वापसी की थी, जहां उन्होंने डेविट कीरिया को शानदार अंदाज में मात दी थी।

इस दौरान सुपरबोन ने जुलाई 2020 में हुए ONE: NO SURRENDER में सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग को ट्रायलॉजी बाउट में हराकर पूरे डिविजन को सावधान कर दिया था।

उस जीत ने थाई स्टार को फेदरवेट किकबॉक्सिंग रैंकिंग्स में दूसरा स्थान और पेट्रोसियन के खिलाफ वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में जगह भी दिलाई।

सुपरबोन इस मैच के होने की इच्छा पहले ही जता चुके थे और ये भी कहा था कि “द डॉक्टर” उनसे बचने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरी ओर, पेट्रोसियन ने इन बातों को खारिज कर दिया था और काफी नाराज भी दिखाई दिए।

“द डॉक्टर” ने कहा, “वो बेकार की बातें कर रहे हैं, मुझे अपने बचाव के लिए किसी की जरूरत नहीं है।”

“डिविजन के सभी फाइटर मेरे खिलाफ मैच चाहते हैं। अगर उन्हें 20 दिन के शॉर्ट नोटिस पर ये मैच मिलता है तो भी वो ऑफर को स्वीकार कर लेंगे क्योंकि उनके पास खोने को कुछ नहीं है।

“मुझे पहले 1 महीने से भी कम समय के नोटिस पर सुपरबोन के खिलाफ मैच का ऑफर दिया गया था। उसकी गलत टाइमिंग के कारण मैंने उसे ठुकरा दिया था। अगर मुझे उनसे डर लगता तो मैं इस फाइट को स्वीकार ही नहीं करता।”

पेट्रोसियन बातों के जरिए नहीं बल्कि सर्कल में अपने एक्शन से सुपरबोन को जवाब देना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “मुझे अपने विरोधियों की तरह मुंह चलाना अधिक पसंद नहीं है। हर कोई जानता है कि रिंग में मुंह से ज्यादा एक्शन काम आता है।”

थाई स्टार के प्रति कड़वी बातें बोलने के बावजूद “द डॉक्टर” अपने अगले विरोधी का सम्मान करते हैं। वो जानते हैं कि सुपरबोन जैसे टैलेंटेड और अनुभवी फाइटर के खिलाफ जीत दर्ज करना आसान नहीं होगा।

पेट्रोसियन ने कहा, “उन्हें हराना बहुत मुश्किल है। हर कोई जानता है कि उनकी किक्स प्रभावशाली हैं और तकनीक भी शानदार है। वो अच्छी टाइमिंग के साथ स्ट्राइक्स लगाते हैं और उनके पास कई तरह की स्किल्स हैं।”

“मुझे केवल अपने गेम पर ध्यान देना होगा। मुझे लगता है कि मेरी बॉक्सिंग स्किल्स उनसे बेहतर हैं। लेकिन आप अपनी स्किल्स का रिंग में फायदा नहीं उठा पाते तो आपकी मेहनत व्यर्थ चली जाती है।”



अगर 35 वर्षीय स्टार सुपरबोन की चुनौती से पार पाने में सफल रहे, उसके बाद उनके लिए और भी कठिन चुनौतियां इंतज़ार कर रही होंगी।

इसी इवेंट में दूसरी ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री की शुरुआत हो रही है, जिसमें दुनिया के 8 सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर्स परफॉर्म करते हुए नजर आएंगे।

पेट्रोसियन भी इस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल मैचों पर करीब से नजर बनाए रखेंगे, लेकिन फिलहाल उनका ध्यान केवल सुपरबोन के खिलाफ फाइट पर केंद्रित है।

उन्होंने कहा, “ये बेहद कठिन टूर्नामेंट है। मैं टूर्नामेंट में शामिल सभी फाइटर्स से वाकिफ हूं और सच कहूं तो विजेता की भविष्यवाणी करना बहुत कठिन है, लेकिन अंत में बेस्ट फाइटर को ही जीत मिलेगी।”

“ONE ने 70-किलोग्राम डिविजन के सभी बेस्ट एथलीट्स को साइन कर लिया है, यही बात मुझे अच्छा प्रदर्शन करने का प्रोत्साहन देती है। मगर फिलहाल मेरा ध्यान केवल सुपरबोन पर है। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर वर्ल्ड टाइटल जीतना चाहता हूं।”

थाई स्टार भी उनकी चुनौती के लिए तैयार होंगे, वहीं पेट्रोसियन भी अपना ध्यान केवल अपने लक्ष्य पर केंद्रित किए हुए हैं।

फिलहाल उन्होंने ग्रां प्री के ख्याल को भी अपने दिमाग से बाहर कर दिया है। इस समय “द डॉक्टर” का फोकस केवल एक चीज पर है वो है वर्ल्ड चैंपियनशिप बेल्ट।

उन्होंने कहा, “मैं रिंग में उतरने के बाद बहुत गंभीर हो जाता हूं। मुझे किसी दूसरे व्यक्ति से कोई मतलब नहीं है, मुझे केवल दमदार स्ट्राइक्स लगाते हुए वर्ल्ड टाइटल को जीतना है।”

“मैं सुपरबोन को कोई संदेश नहीं देना चाहता। हमारी मुलाकात अब रिंग में होगी।”

ये भी पढ़ें: पेट्रोसियन के खिलाफ टाइटल मैच के लिए तैयार हैं सुपरबोन: ‘मेरी कोई कमजोरी नहीं है’

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400