ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल में सावर के खिलाफ ‘जंग’ के लिए तैयार हैं ग्रिगोरियन

Marat Grigorian Ivan Kondratev 1920X1280 1 768x512

मरात ग्रिगोरियन ने अपने ONE Super Series डेब्यू में दिखा दिया था कि वो किस दर्जे के एथलीट हैं और अब उनका कहना है कि ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री में फैंस को उनका अलग रूप देखने को मिलेगा।

शुक्रवार, 15 अक्टूबर को ONE: FIRST STRIKE में उनका सामना ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल मैच में एंडी “सावर पावर” सावर से होगा और वो इस कठिन चुनौती के लिए तैयार हैं।

ग्रिगोरियन ने कहा, “मैंने इस फाइट के लिए बहुत कड़ी ट्रेनिंग की है। हमारे बीच जैसे जंग छिड़ने वाली है।”

“ट्रेनिंग अच्छी चल रही है। मैं हर हफ्ते ज्यादा ताकतवर, तेज और बेहतर महसूस कर रहा हूं और इस मुकाबले के लिए उत्साहित हूं।”

#3 रैंक के फेदरवेट कंटेंडर पहले भी टूर्नामेंट्स में फाइट कर चुके हैं और अब दुनिया के सबसे बेहतरीन किकबॉक्सर्स के खिलाफ खुद को परखने को बेताब हैं।

Kickboxers Marat Grigorian and Ivan Kondratev fight at ONE: BIG BANG

वो अभी तक K-1 वर्ल्ड ग्रां प्री और Kunlun Fight World MAX टूर्नामेंट जीत चुके हैं और उन्हें टूर्नामेंट में जीत के प्रबल दावेदारों में से एक माना जा रहा है। एक तरफ वो शानदार प्रदर्शन करने को बेताब हैं, लेकिन ये भी जानते हैं कि टूर्नामेंट में हर एक कंटेंडर अलग तरह की चुनौती पेश करेगा।

उन्होंने कहा, “मुझे टूर्नामेंट फॉर्मेट पसंद है। मैं इस बात से खुश नहीं हूं कि ये टूर्नामेंट एक ही दिन में समाप्त नहीं होगा। मुझे एक ही दिन में फिनिश होने वाले टूर्नामेंट बहुत पसंद हैं।”

“मगर इस तरह का टूर्नामेंट भी अच्छा है। अगर आपको कोई चोट लगती है तो आपके पास उससे उबरने का समय होगा।

“ये टूर्नामेंट मेरे लिए बहुत अहम है क्योंकि इसमें दुनिया के सबसे बेहतरीन फाइटर्स हैं। ये बात मुझे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।”

सावर महान किकबॉक्सर हैं और उन्होंने अपने करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने ONE: BIG BANG में “बैम्बू स्वॉर्ड” झांग चुन्यू पर विजय प्राप्त कर जीत की लय वापस हासिल की थी।



उस मैच में “सावर पावर” को अपनी तेजी और जबरदस्त कॉम्बिनेशंस की मदद से जीत मिली थी और उनकी फॉर्म में वापसी के कारण भी ग्रिगोरियन इस मुकाबले के लिए उत्साहित हैं।

अर्मेनियाई स्टार ने कहा, “सावर एक अच्छे फाइटर हैं और उन्हें बहुत अनुभव है। वो लैजेंड हैं और उनके खिलाफ मैच मिलने से बहुत खुश हूं।”

“उनका गेम अभी भी खतरनाक है, सटीकता से अटैक करते हैं और अभी भी हाई लेवल पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वो एक संपन्न फाइटर हैं और हर क्षेत्र में अच्छा कर सकते हैं।

“अभी मेरा फोकस पहले मैच पर है, उसके बाद देखते हैं अगला मैच किससे होता है।”

30 साल की उम्र में ग्रिगोरियन अपने अगले प्रतिद्वंदी से उम्र में 8 साल छोटे हैं और मानते हैं कि शारीरिक क्षमता में वो सावर से बेहतर साबित होंगे।

उन्होंने कहा, “मैं हर चीज को बेहतर, कठिन तरीके से और तेजी के साथ करने की कोशिश करता हूं।”

Hemmers Gym के मेंबर 5 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं और उन्हें विश्वास है कि ग्रां प्री के पहले राउंड में जीत उन्हें ही मिलेगी।

वो सावर को कम आंकने की भूल नहीं करना चाहते, लेकिन उन्होंने डच स्टार को हराने के लिए शानदार गेम प्लान जरूर बनाया है, जिससे अपने लक्ष्य की ओर मजबूती से एक कदम आगे बढ़ा सकें।

ग्रिगोरियन ने कहा, “मैं हमेशा मैच को जल्द से जल्द फिनिश करना चाहता हूं, लेकिन ये एक फाइट है आर यहां कुछ भी संभव है।”

“मैं ज्यादा आगे के बारे में नहीं सोचना चाहता, लेकिन इस टूर्नामेंट को जीतने के लिए मैं हर संभव प्रयास करूंगा। मुझे हर पल अपना ध्यान एक ही जगह पर केंद्रित करने की जरूरत है क्योंकि यहां सब बहुत अच्छे फाइटर मौजूद हैं और सभी खतरनाक हैं, लेकिन मैं भी उन्हें हराने के लिए तैयार हूं।

“एंडी, मुझे उम्मीद है कि तुमने अच्छे से खुद को तैयार किया होगा क्योंकि मैं तुम्हें हराने वाला हूं।”

ये भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपको ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री के लिए उत्साहित रहना चाहिए

किकबॉक्सिंग में और

Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.