ग्रिगोरियन ने जबरदस्त वापसी करते हुए कोंद्रातेव को नॉकआउट किया

Marat Grigorian Ivan Kondratev 1920X1280 25 768x512

ONE: BIG BANG के मेन-इवेंट के लिए जब मरात ग्रिगोरियन ने एंट्री ली, तब उनकी लाल शर्ट पर अंग्रेजी के शब्दों में ‘Be Real’ लिखा हुआ था, जिसमें उन्हें ‘Quick’ यानी तेज को भी जोड़ना चाहिए था।

4 दिसंबर को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में हुई ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग बाउट में अर्मेनियाई सुपरस्टार को 2 बार के रूसी किकबॉक्सिंग चैंपियन इवान कोंद्रातेव को नॉकआउट से हराने में 5 मिनट का भी समय नहीं लगा।

Marat Grigorian Ivan Kondratev 1920X1280 13.jpg

कोंद्रातेव ने सभी को चौंकाते हुए 3 बार के किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ शुरुआती बढ़त प्राप्त की।

रूसी स्टार ने ग्रिगोरियन की बॉडी पर दमदार पंच लगाए और पहले राउंड में उन्होंने ग्रिगोरियन को अटैक करने का मौका ही नहीं दिया, दूसरी ओर अर्मेनियाई एथलीट भी इन शॉट्स के प्रभाव को झेलते रहे।

एक लो किक ने जरूर ग्रिगोरियन को संभालने का मौका दिया, लेकिन कोंद्रातेव का प्रहार अभी समाप्त नहीं हुआ था। रूसी स्टार ने एक बार फिर दमदार जैब, राइट हैंड और कुछ बॉडी शॉट्स भी लगाए।

Marat Grigorian Ivan Kondratev 1920X1280 28.jpg

कोंद्रातेव की ओर से हो रहे लगातार अटैक के बाद भी ग्रिगोरियन ने फ्रंटफुट पर रहने की रणनीति अपनाई।

पहले राउंड में 1 मिनट शेष था, तब जाकर किकबॉक्सिंग सुपरस्टार ने खतरनाक तरीके से पंच लगाकर बढ़त बनाने की कोशिश की। लेफ्ट हैंड के मिस होने के बाद उन्होंने राइट हैंड लगाया लेकिन रूसी एथलीट ने खुद को बचाते हुए जबरदस्त राइट हैंड लगाया, जिससे अर्मेनियाई स्टार मैट पर जा गिरे।

ग्रिगोरियन अपने पैरों पर खड़े हुए और पहले राउंड के समाप्त होने से तुरंत पहले उनके लिए रेफरी ने 8-काउंट भी शुरू किए।

Marat Grigorian Ivan Kondratev 1920X1280 8.jpg

ग्रिगोरियन जानते थे कि मैच में वापसी के लिए अब उन्हें कुछ बड़ा करना होगा। दूसरे राउंड की शुरुआत से ही उन्होंने दमदार लेफ्ट और राइट हैंड्स लगाने शुरू किए।

दूसरी ओर, कोंद्रातेव भी अपने प्रतिद्वंदी की बॉडी को क्षति पहुंचाने के साथ हेड शॉट्स भी लगा रहे थे।

लेकिन जब दोनों एथलीट्स ने करीब रहकर अटैक करना शुरू किया, तब ग्रिगोरियन के अपरकट्स ने मैच का रुख काफी हद तक उनकी तरफ मोड़ना शुरू कर दिया था। अर्मेनियाई स्टार ने कोंद्रातेव को सर्कल वॉल की तरफ धकेला और अपने प्रतिद्वंदी के लीवर के हिस्से पर लेफ्ट हुक लगाया।

कोंद्रातेव खड़े-खड़े ही मैट पर जा गिरे, रेफरी ने काउंट शुरू किया और आखिरकार मैच को दूसरे राउंड में 1 मिनट 52 सेकंड बाद समाप्त कर दिया गया।

Marat Grigorian Ivan Kondratev 1920X1280 36.jpg

जबरदस्त वापसी कर ग्रिगोरियन ने ONE Super Series में अपनी पहली जीत दर्ज की है।

इस नॉकआउट जीत के साथ उनका रिकॉर्ड 64-11-1 का हो गया है। इससे पहले वो ONE से बाहर #2 रैंक के कंटेंडर सुपरबोन और #3 रैंक के कंटेंडर सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग को भी हरा चुके हैं। इसलिए संभव है कि उन्हें #1 रैंक के फेदरवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन के खिलाफ मैच मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: ONE: BIG BANG – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, ग्रिगोरियन vs कोंद्रातेव

किकबॉक्सिंग में और

Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130