3 मुकाबले जो ONE 172: Takeru Vs. Rodtang को यादगार बना सकते हैं

John Lineker Alexey Balyko ONE Fight Night 25 42 scaled

पांच ONE वर्ल्ड टाइटल फाइट्स और एक किकबॉक्सिंग सुपर-फाइट ONE 172: Takeru vs. Rodtang को हेडलाइन करेगी, लेकिन इसके अलावा भी इवेंट में ढेर सारे धमाकेदार मुकाबलों को जगह दी गई है।

सुपरस्टार्स से भरा ये कार्ड 23 मार्च को साइटामा सुपर एरीना से लाइव प्रसारित किया जाएगा, जिसमें जबरदस्त एक्शन की पूरी गारंटी है।

आइए जानते हैं कि इस इवेंट में कौन-कौन से मुकाबले बेहद यादगार साबित हो सकते हैं।

#1 अकिमोटो Vs. लिनेकर

पूर्व ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर ने अपनी पिछली तीन मॉय थाई फाइट्स में शानदार नॉन-स्टॉप एक्शन पेश किया और अब वो एक और नए खेल में शिरकत कर रहे हैं। इस बार किकबॉक्सिंग में डेब्यू करते हुए उनका सामना अपने अब तक के सबसे कठिन प्रतिद्वंदी से हो रहा है।

ब्राजीलियाई सुपरस्टार का सामना पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन और मौजूदा #4 रैंक के कंटेंडर हिरोकी अकिमोटो से होगा।

स्टाइल के लिहाज से बात करें तो ये एक धमाकेदार टक्कर होगी। अकिमोटो के तेज-तर्रार कॉम्बिनेशन, फुटवर्क और स्टैमिना की भिड़ंत लिनेकर के लगातार दबाव बनाने वाले स्टाइल और घातक बॉक्सिंग से होगी।

#2 काइटो Vs. ग्रिगोरियन

फेदरवेट किकबॉक्सिंग फाइट में सम्मानित जापानी स्ट्राइकर काइटो ओनो अपना बहुप्रतीक्षित ONE डेब्यू दिग्गज अर्मेनियाई नॉकआउट आर्टिस्ट मरात ग्रिगोरियन के खिलाफ करेंगे।

काइटो ने पिछले एक दशक में जापानी किकबॉक्सिंग सर्किट पर अपना दबदबा बनाया है और उनके नाम ढेर सारे बड़े स्टार्स पर जीत दर्ज है, जिसमें ONE अंतरिम फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर मासाकी नोइरी का भी नाम शामिल है।

27 वर्षीय सनसनी अपने घरेलू दर्शकों के सामने जोरदार डेब्यू करने के लिए उत्साहित होंगे, लेकिन ग्रिगोरियन उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी चुनौती साबित होंगे। पूर्व Glory किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन के पास किसी भी विरोधी को एक पंच में ढेर करने की काबिलियत है।

दोनों के अनुभव और लाजवाब स्किल्स की वजह से ये एक यादगार फाइट रहेगी।

#3 नडाका Vs. रैक

जापान के नडाका योशीनारी ने खुद को पहले ही देश का सर्वश्रेष्ठ मॉय थाई फाइटर बना लिया है और अब वो अपने रुतबे को आगे बढ़ाते हुए थाई स्टार रैक इरावन का सामना एटमवेट मुकाबले में करेंगे।

24 वर्षीय नडाका ने ONE के बाहर लगभग हर खिताब जीता है, जिसमें Rajadamnern और Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल भी शामिल हैं। अब युवा सनसनी दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अपनी छाप छोड़ने के लिए आ रहे हैं।

वहीं बात करें रैक की तो उनके पास नडाका के हाइप को रोकने के लिए स्किल्स, अनुभव और क्षमता है। पूर्व Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन को ONE में आठ फाइट्स का अनुभव है और उन सब में उन्होंने धमाकेदार एक्शन पेश किया है।

आसान शब्दों में कहें तो कोई भी इन दोनों की टक्कर को मिस नहीं करना चाहेगा।

किकबॉक्सिंग में और

Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145