ONE: FIRST STRIKE के लिए पेट्रोसियन Vs. सुपरबोन और ग्रां प्री की घोषणा

Giorgio Petrosyan Superbon 1200X800 768x512

शुक्रवार, 15 अक्टूबर को दुनिया के टॉप सुपरस्टार्स से सजे फेदरवेट डिविजन के कई एथलीट्स फाइट करने सर्कल में उतरेंगे।

ONE: FIRST STRIKE में कई टॉप लेवल के एथलीट्स परफॉर्म करेंगे। 2 बेस्ट फेदरवेट किकबॉक्सर्स डिविजन के सबसे पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में आमने-सामने होंगे और वर्ल्ड ग्रां प्री का भी आयोजन किया जाएगा।

Giorgio Petrosyan fights Davit Kiria at ONE: FISTS OF FURY

मेन इवेंट में टॉप रैंक के कंटेंडर जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन का सामना पहले ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में #2 रैंक के कंटेंडर सुपरबोन से होगा।

पेट्रोसियन को दुनिया का सबसे बेहतरीन पाउंड-फोर-पाउंड किकबॉक्सर माना जाता है।

अर्मेनियाई-इटालियन लैजेंड का रिकॉर्ड 104-2-2 (2 नो कॉन्टेस्ट) का है। ONE में अभी तक उनका प्रदर्शन शानदार रहा है, 6 मैचों को जीत चुके हैं और इस दौरान 2019 में ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप भी अपने नाम की।

अब वो सबसे पहले ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच के लिए तैयार हैं, लेकिन चैंपियन बनने के लिए उन्हें सुपरबोन की कठिन चुनौती से पार पाना होगा।

थाई स्टार का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 111-34 का है और हाल ही में #4 रैंक के कंटेंडर सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग को ट्रायलॉजी बाउट में सर्वसम्मत निर्णय से हराया था।

सुपरबोन काफी समय से “द डॉक्टर” के खिलाफ मैच की मांग करते आए हैं और अब लंबे समय बाद उन्हें ये अवसर प्राप्त हुआ है।

Kickboxers Marat Grigorian and Ivan Kondratev fight at ONE: BIG BANG

फैंस को इसके अलावा ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री 2021 के क्वार्टरफाइनल मैच भी देखने को मिलेंगे।

#3 रैंक के कंटेंडर मरात ग्रिगोरियन का सामना डच लैजेंड एंडी “सावर पावर” सावर, सिटीचाई का सामना #5 रैंक के कंटेंडर टायफुन “टरबाइन” ओज़्कान, 2019 ग्रां प्री के उपविजेता सैमी “AK47” सना की भिड़ंत चिंगिज़ अलाज़ोव और जर्मन स्ट्राइकर एनरिको “द हरिकेन” केह्ल का सामना जॉर्जिया के डेविट कीरिया से होगा।

ONE: FIRST STRIKE के को-मेन इवेंट में मौजूदा ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन किकबॉक्सिंग में वापसी करेंगे।

थाई मेगास्टार का सामना स्पेन के डेनियल पुएर्तस से होगा, जो 2-डिविजन ISKA वर्ल्ड K-1 चैंपियन रह चुके हैं और अब रोडटंग को हराकर उनके पास ONE एथलीट रैंकिंग्स में प्रवेश पाने का मौका होगा।

इसके अलावा लीड कार्ड में 2 टॉप रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर्स के बीच मॉय थाई मैच होगा, एक धमाकेदार हेवीवेट किकबॉक्सिंग कॉन्टेस्ट और 2 अन्य फेदरवेट किकबॉक्सिंग मुकाबले भी होंगे।

ONE: FIRST STRIKE में होने वाले सभी मैचों की पूरी जानकारी नीचे देख सकते हैं।

Rodtang Jitmuangnon screams

ONE: FIRST STRIKE का मेन कार्ड

  • जियोर्जियो पेट्रोसियन vs. सुपरबोन (ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल)
  • रोडटंग जित्मुआंगनोन vs. डेनियल पुएर्तस (किकबॉक्सिंग – फ्लाइवेट)
  • मरात ग्रिगोरियन vs. एंडी सावर (वर्ल्ड ग्रां प्री क्वार्टरफाइनल)
  • सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग vs. टायफुन ओज़्कान (वर्ल्ड ग्रां प्री क्वार्टरफाइनल)
  • सैमी सना vs. चिंगिज़ अलाज़ोव (वर्ल्ड ग्रां प्री क्वार्टरफाइनल)
  • एनरिको केह्ल vs. डेविट कीरिया (वर्ल्ड ग्रां प्री क्वार्टरफाइनल)

ONE: FIRST STRIKE का लीड कार्ड

  • सैमापेच फेयरटेक्स vs. तवनचाई पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • राडे ओपाचिच vs. पैट्रिक श्मिड (किकबॉक्सिंग – हेवीवेट)
  • झांग चुन्यू vs. दोवीदास रिमकुस (किकबॉक्सिंग – फेदरवेट)
  • स्मोकिन जो नाटावट vs यॉर्क डवट्यान (किकबॉक्सिंग – फेदरवेट)

ये भी पढ़ें: ONE: EMPOWER – सभी फाइट्स के लाइव रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)