जियोर्जियो पेट्रोसियन की जबड़े की सर्जरी सफल रही

Giorgio Petrosyan Superbon 1920X1280 ONE First Strike 41.jpg

किकबॉक्सिंग आइकॉन जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन अब वापसी के सफर पर निकल पड़े हैं।

शुक्रवार, 15 अक्टूबर को ONE: FIRST STRIKE में सबसे पहले ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में सुपरबोन के हाथों नॉकआउट होने के बाद पेट्रोसियन को जल्द नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

उसके बाद शुक्रवार को अर्मेनियाई-इटालियन लैजेंड ने अपने जबड़े की सर्जरी कराई, जो सफल भी रही।

इंस्टाग्राम पोस्ट पर पेट्रोसियन ने कहा, “कल शाम 2 प्लेट्स के जरिए मेरे जबड़े को ठीक किया गया। सर्जरी सफल रही, अब अच्छा महसूस कर रहा हूं और सपोर्ट के लिए लोगों का धन्यवाद करता हूं। अपने स्वास्थ्य के बारे में आपको बताता रहूंगा।”

Giorgio Petrosyan stares down Superbon before their meeting at ONE: FIRST STRIKE.

पेट्रोसियन को सबसे महान किकबॉक्सिंग एथलीट की संज्ञा दी जाती रही है।

सुपरबोन के खिलाफ मैच से पूर्व उनका रिकॉर्ड 104-2-2 का था, 2019 ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप को जीता और पिछले 8 सालों में कोई मैच हारा नहीं था।

मगर थाई सुपरस्टार की दूसरे राउंड में हेड किक के लैंड होने के साथ ही पेट्रोसियन का रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया क्योंकि अर्मेनियाई-इटालियन लैजेंड उस किक से नॉकआउट हो गए थे।

ONE Championship की पूरी टीम पेट्रोसियन के जल्द ठीक होने की कामना करती है।

ONE Featherweight Kickboxing World Grand Prix Champion Giorgio Petrosyan At ONE CENTURY PART II

ये भी पढ़ें: 4 बड़ी बातें जो हमें ONE: FIRST STRIKE से पता चलीं

किकबॉक्सिंग में और

Kana Morimoto Stamp Fairtex ONE 173 18 scaled
Roman Kryklia wears three ONE World Titles with pride
AllyciaHellenRodrigues Phetjeeja Faceoff 1920X1280 scaled
Samet Agdeve celebrates his title win
Yuki Yoza and Ben Woolliss will battle it out in a bantamweight kickboxing war
Allycia Hellen Rodrigues Phetjeeja Lukjaoporongtom faceoff at The Inner Circle May 15
Jonathan Di Bella Zhang Peimian scaled
collage
Akif Guluzada and Johan Estupinan scaled
Kongchai Valerii Strungari Faceoff scaled
Nakrob Fairtexn Jaosuayai Mor Krungthepthonburi ONE Fight Night 32 59 scaled
Jaosuayai Mor Krungthepthonburi Denis Puric ONE Friday Fights 100 21