पेट्रोसियन को नॉकआउट कर नए ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बने सुपरबोन

Giorgio Petrosyan Superbon 1920X1280 ONE First Strike 14.jpg 768x512

कई सालों से ये चर्चा का विषय रहा है कि दुनिया का बेस्ट फेदरवेट किकबॉक्सर कौन है। अक्सर #1 रैंक के कंटेंडर जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन और #2 रैंक के कंटेंडर सुपरबोन का नाम उनमें लिया जाता था।

मगर ये चर्चा शुक्रवार, 15 अक्टूबर को ONE: FIRST STRIKE में सबसे पहले ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में सुपरबोन द्वारा पेट्रोसियन को लगाई गई राइट हाई किक के साथ ही समाप्त हो गई।

उस किक ने थाई सुपरस्टार को नॉकआउट जीत और वर्ल्ड चैंपियनशिप बेल्ट भी दिलाई।

Superbon whips at kick at Giorgio Petrosyan

पहले राउंड में पेट्रोसियन ने दूरी को कम कर पंचों को लैंड करवाने की कोशिश की, लेकिन सुपरबोन पीछे हटकर उनके पंचों से बच रहे थे और इस दौरान उन्होंने कुछ राइट किक्स भी लगाईं।

जब पेट्रोसियन ने भी किक लगाने की कोशिश की, सुपरबोन ने तुरंत उसे काउंटर कर दिया। थाई स्टार ने अपने विरोधी के पेट के हिस्से पर कई खतरनाक नी स्ट्राइक्स लगाईं।

दूसरे राउंड की शुरुआत में सुपरबोन ने अर्मेनियाई-इटालियन एथलीट की प्रतिक्रिया जानने के लिए राइट किक लगाई। जवाब में पेट्रोसियन ने अपने विरोधी के चेहरे पर दमदार जैब लगाने का प्रयास किया, लेकिन थाई स्टार उसके लैंड होने से पहले ही पीछे हट गए और अगले ही पल एक और राइट किक लगाई।

Superbon whips at kick at Giorgio Petrosyan

सुपरबोन ने अच्छी मूवमेंट करते हुए खुद को बचाने की कोशिश की, वहीं “द डॉक्टर” उनका पीछा कर स्ट्राइक्स को लैंड करवाने की फिराक में थे।

उन्होंने पुश किक के जरिए पेट्रोसियन को पीछे धकेलना चाहा, लेकिन #1 रैंक के कंटेंडर ने उनकी किक को पकड़कर उन्हें स्वीप करने की कोशिश की। मगर थाई स्टार स्वीप से बचे और मूवमेंट करनी जारी रखी।

पेट्रोसियन ने 2 जैब्स और एक स्ट्रेट लेफ्ट भी लगाया, लेकिन सुपरबोन ने पीछे हटकर एक और राइट बॉडी किक लगाई और अगले ही पल एक लेफ्ट हुक भी लगाया।

“द डॉक्टर” ने स्ट्रेट लेफ्ट को शानदार अंदाज में काउंटर किया, मगर इस दौरान उनकी बॉडी का बायां हिस्सा सुपरबोन को अटैक के लिए आमंत्रित कर रहा था। मौके का फायदा उठाकर उन्होंने एक और राइट हाई किक लगाई।

पेट्रोसियन ने किक को ब्लॉक करने का प्रयास किया, लेकिन ऐसा करने में सफल नहीं हुए।

सुपरबोन की किक अर्मेनियाई-इटालियन लैजेंड के जबड़े पर जाकर लैंड हुई। “द डॉक्टर” अगले ही पल लड़खड़ाते हुए मैट पर जा गिरे। तभी दूसरे राउंड में 20 सेकंड बीत जाने पर रेफरी ने मैच समाप्ति की घोषणा की।

इस जीत के साथ सुपरबोन का रिकॉर्ड 112-34 का हो गया है और वो पेट्रोसियन को पिछले 7 साल में हराने और नॉकआउट करने वाले पहले एथलीट बन गए हैं।

सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि इस जीत ने उन्हें ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बना दिया है।

Superbon with the ONE Championship belt

ये भी पढ़ें: ONE: FIRST STRIKE – सभी फाइट्स के लाइव रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34