4 बड़ी बातें जो हमें ONE: FIRST STRIKE से पता चलीं

Giorgio Petrosyan Superbon 1920X1280 ONE First Strike 47.jpg 768x512

शुक्रवार, 15 अक्टूबर को ONE: FIRST STRIKE में दुनिया के बेस्ट फाइटर्स ने अपने फैंस को निराश नहीं होने दिया है।

इवेंट में एक नया वर्ल्ड चैंपियन देखने को मिला, 4 एथलीट्स ने 2021 ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री के सेमीफाइनल में जगह बनाई और एक फाइटर ने अपने डिविजन के चैंपियनशिप मैच में जगह मिलने का दावा ठोका।

इसके अलावा 5 यादगार फिनिश और एक धमाकेदार नॉकआउट फिनिश भी देखने को मिला।

यहां आइए जानते हैं उन 4 चीज़ों के बारे में जो हमें ONE: FIRST STRIKE से पता चली हैं।

#1 सुपरबोन बने नए किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन

सबसे पहले ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में जबरदस्त एक्शन का देखा जाना तय था, लेकिन शायद ही किसी ने उम्मीद की होगी कि थाई स्टार सुपरबोन, किकबॉक्सिंग लैजेंड जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन को नॉकआउट करने वाले हैं।

दोनों वर्ल्ड-क्लास एथलीट्स की तकनीकी ने पहले राउंड को बेहद करीबी बना दिया था। उन्होंने एक-दूसरे के गेम को परखने की कोशिश करते हुए अटैक करने के मौके तलाशने शुरू किए।

मगर कुछ समय बाद ही सुपरबोन ने दिखाया कि उन्होंने पेट्रोसियन के गेम को अच्छे से परख लिया है।

दूसरे राउंड में दोनों ओर से स्ट्राइक्स लगीं, मगर जैसे ही “द डॉक्टर” ने जैसे ही पीछे जाने की कोशिश की, तभी सुपरबोन ने खतरनाक राइट हाई किक लगाई। किक के प्रभाव ने अर्मेनियाई-इटालियन लैजेंड को झकझोर दिया और वो अगले ही पल मैट पर जा गिरे। इसी के साथ रेफरी ने मैच समाप्ति का ऐलान किया।

थाई स्टार #2-रैंक के फेदरवेट कंटेंडर हैं, इसलिए उनकी जीत को बड़ा उलटफेर कहना सही नहीं है। मगर उन्होंने जिस तरीके से चैंपियनशिप मैच को जीता, वो जरूर चौंकाने वाला रहा।

सुपरबोन अब ना केवल नए ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं बल्कि उनके फैनबेस में भी काफी इजाफा हुआ है और उनकी इस जीत को 2021 में नॉकआउट ऑफ द ईयर की लिस्ट में शामिल किया जा रहा है।

#2 सावर की जगह ग्रिगोरियन ने ली

मरात ग्रिगोरियन और एंडी “सावर पावर” सावर के बीच क्वार्टरफाइनल मैच में 2 अलग-अलग दौर के टॉप एथलीट्स का आमना-सामना हुआ। ये एक ऐसा मुकाबला रहा जहां किकबॉक्सिंग वर्ल्ड में सावर का स्थान अब ग्रिगोरियन ने ले लिया है।

ग्रिगोरियन ने शुरुआत में ही बढ़त बना ली थी, लेकिन डच स्टार पीछे नहीं हटे। अर्मेनियाई-बेल्जियन एथलीट फ्रंट-फुट पर आए, वहीं सावर ने जवाबी हमला करते हुए दर्शाया कि वो अभी भी कमजोर नहीं पड़े हैं।

मगर अंत में Hemmers Gym के स्टार की पावर उनके विरोधी पर भारी पड़ी और ग्रिगोरियन ने दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से जीत दर्ज कर ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

मैच के बाद सावर ने भावुक स्पीच दी, जहां उन्होंने अपनी रिटायरमेंट की घोषणा की। हालांकि परिणाम उनके पक्ष में नहीं आया, लेकिन डच लैजेंड ने दुनिया के बेस्ट पाउंड-फोर-पाउंड किकबॉक्सर्स में से एक को कड़ी टक्कर देकर दिखाया कि वो किस दर्जे के एथलीट हैं।

एक तरफ महान एथलीट की लैगेसी का अंत हुआ, वहीं ग्रिगोरियन ने आगे बढ़ना जारी रखा है और अब अपनी अगली चुनौतियों पर फोकस कर रहे हैं।

इसी तरह के पल मार्शल आर्ट्स को एक खास खेल बनाते हैं। इस बात में भी कोई संदेह नहीं कि सावर की जगह अब ग्रिगोरियन ने ले ली है।



#3 2 नए स्टार्स उभर कर सामने आए

2021 ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल मैचों की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई।

डेविट कीरिया ने एनरिको “द हरिकेन” केह्ल को बड़े उलटफेर का शिकार बनाया। जॉर्जियन स्टार ने दमदार राइट हैंड्स की मदद से 3 नॉकडाउन स्कोर करते हुए पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट से जीत दर्ज की।

वहीं चिंगिज़ “चिंगा” अलाज़ोव ने सैमी “AK47” सना को 39 सेकंड में फिनिश कर चौंका दिया है।

इन 2 मैचों ने दिखाया कि टूर्नामेंट फॉर्मेट कितना दिलचस्प हो सकता है। दुनिया के 8 बेस्ट फेदरवेट किकबॉक्सर्स ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और इसी टूर्नामेंट से हमें कुछ नए स्टार्स भी मिले।

कीरिया और अलाज़ोव को ग्रां प्री से पूर्व अंडरडॉग माना जा रहा था, लेकिन अब उनका प्रदर्शन रफ़्तार पकड़ चुका है और सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज करने के लिए तैयार हैं।

#4 ओपाचिच हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन को चैलेंज करने के लिए तैयार

राडे ओपाचिच ONE Championship को जॉइन करने के बाद शानदार प्रदर्शन करते आए हैं। पिछले साल दिसंबर में डेब्यू मैच को जीतने के बाद जनवरी में उन्होंने एक और बड़ी जीत दर्ज की।

पिछले शुक्रवार पैट्रिक “बिग स्विस” श्मिड को दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से हराकर उन्होंने खुद को हेवीवेट डिविजनके टॉप कंटेंडर्स में से एक बना दिया है।

सर्बियाई स्टार ने पहले राउंड में 2 नॉकडाउन स्कोर किए और दूसरे राउंड में श्मिड को 2 अन्य मौकों पर नॉकडाउन किया, जिससे मैच को समाप्त कर दिया गया। “बिग स्विस” फाइट में बने रहना चाहते थे, लेकिन ओपाचिच की स्ट्राइक्स काफी ज्यादा प्रभावशाली साबित हुईं।

शुक्रवार, 29 अक्टूबर को ONE: NEXTGEN में रोमन क्रीकलिआ और इराज अज़ीज़पोर के बीच ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच होना है। दूसरी ओर ओपाचिच की हालिया जीत ने उन्हें टाइटल शॉट मिलने की रेस में शामिल कर दिया है।

ये भी पढ़ें: ONE: FIRST STRIKE – सभी फाइट्स के लाइव रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty