नवंबर में ONE: NEXTGEN II और III की मेन इवेंट बाउट्स का ऐलान

Lito Adiwang Hexigetu 1920X1280 Revolution 5

अक्टूबर के लिए ब्लॉकबस्टर कार्ड के ऐलान के बाद ONE Championship ने नवंबर में भी धमाकेदार इवेंट्स की घोषणा की है।

शुक्रवार, 12 नवंबर को ONE: NEXTGEN II और उसके 2 हफ्ते बाद शुक्रवार, 26 नवंबर को ONE: NEXTGEN III का आयोजन किया जाएगा।

दोनों इवेंट्स सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से प्रसारित किए जाएंगे।

Scenes from the ONE: FULL BLAST II main event between Saemapetch Fairtex and Kulabdam Sor. Jor. Piek Uthai

ONE: NEXTGEN II के मेन इवेंट में 4-औंस के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स ग्लव्स पहनकर 2 वर्ल्ड-क्लास मॉय थाई फाइटर्स आमने-सामने होंगे।

टॉप रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर सैमापेच फेयरटेक्स दोबारा ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ के खिलाफ चैंपियनशिप मैच हासिल करने की राह पर आगे बढ़ना चाहेंगे।

मगर उनके सामने अपना प्रोमोशनल डेब्यू कर रहे रिट्टेवाडा पेटयिंडी एकेडमी की चुनौती होगी। रिट्टेवाडा कई बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं और ONE डेब्यू को जीत दर्ज कर यादगार बनाना चाहते हैं।

को-मेन इवेंट में उभरते हुए स्टार्स टांग काई और “द बिग हार्ट” यूं चांग मिन फेदरवेट मिक्स्ड मार्शल बाउट में आमने-सामने होंगे।

Pictures from the fight between Lito Adiwang and Hexigetu at ONE: REVOLUTION

ONE: NEXTGEN III के साथ इस सीरीज का अंत हो जाएगा।

इस इवेंट को लिटो “थंडर किड” आदिवांग और अमेरिकी स्टार जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स का मैच हेडलाइन करेगा, जो निरंतर एक-दूसरे पर तंज कसते हुए नजर आए हैं।

अब उनके पास स्ट्रॉवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट में खुद को बेहतर साबित करने का मौका होगा।

इसके अलावा पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन अलावेर्दी “बेबीफेस किलर” रामज़ानोव जनवरी में टाइटल हारने के बाद पहली बार फाइट करेंगे। उनका सामना को-मेन इवेंट में थाई स्ट्राइकर पोंगसिरी पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम से होगा।

Russian striking ace Alaverdi Ramazanov exchanges shots with Chinese athlete Zhang Chenglong

ONE: NEXTGEN सीरीज से जुड़ी ज्यादा जानकारी पाने के लिए ONEFC.com को फॉलो करते रहिए।

ये भी पढ़ें: स्टैम्प ने ग्रां प्री में नई प्रतिद्वंदी और फोगाट vs हिराटा मैच पर अपनी प्रतिक्रिया दी

न्यूज़ में और

Asadula Imangazaliev walks toward the ring for Nong O Hama fight
Denice Zamboanga Alyona Rassohyna ONE Fight Night 27 75 scaled
Kana Morimoto Stamp Fairtex ONE 173 18 scaled
Aslamjon Ortikov Jordan Estupinan ONE Fight Night 43 14 scaled
Allycia Hellen Rodrigues defends her title for the fifth time against Phetjeeja Lukjaoporongtom
Roman Kryklia wears three ONE World Titles with pride
AllyciaHellenRodrigues Phetjeeja Faceoff 1920X1280 scaled
Allycia Hellen Rodrigues and Phetjeeja Lukjaoporongtom lock their eyes ahead of title clash
Allycia Hellen Rodrigues celebrates his title victory
Samet Agdeve celebrates his title win
Yuki Yoza and Ben Woolliss will battle it out in a bantamweight kickboxing war
Jonathan Di Bella Zhang Peimian scaled